Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये हनीमून डेस्टिनेशंस, बर्फबारी के बीच लीजिए रोमांस का मजा

सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये हनीमून डेस्टिनेशंस, बर्फबारी के बीच लीजिए रोमांस का मजा

सर्दियों का सीजन चल रहा है और शादियों का दौर भी...। ऐसे में सभी कपल्स हनीमून के लिए ट्रिप की प्लानिंग करते हैं, खासकर बर्फबारी वाली जगह..। ताकि बर्फबारी और शानदार नजारों के बीच रोमांस का मजा लिया जा सके। इसके अलावा यहां आसपास के नजारे, बर्फीले पहाड़, कटीले वृक्ष और ठंडी हवाओं के बीच आप अपने पार्टनर के साथ खास पल बिता सकते हैं।

ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए भारत के कुछ ऐसे डेस्टिनेशंस.. जहां आप अपने पार्टनर के साथ बर्फबारी के बीच रोमांस कर सकेंगे और अपने हनीमून को अच्छे एंजॉय कर सकेंगे। ये सभी हिल स्टेशन परफेक्ट होने के साथ-साथ बेहद रोमांटिक भी है। तो आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में...

winter honeymoon destinations

शिमला-मनाली

भारत में जब भी हनीमून डेस्टिनेशंस की बात आती है, तो सबसे पहले इस लिस्ट में हिमाचल की वादियों में स्थित शिमला-मनाली का नाम आता है। ये हिल स्टेशंस बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक नजारों से भरपूर है। सर्दी के मौसम में यहां अच्छी-खासी बर्फबारी भी होती है। इस दौरान चारों तरफ फैली पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती है।

ऐसे में इन आकर्षक नजारों के बीच पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए इससे अच्छा जगह कोई और हो ही नहीं सकता। यहां आप एडवेंचर स्पोर्ट्स (जैसे- स्कीइंग) का भी मजा ले सकते हैं। यहां ऐतिहासिक के साथ धार्मिक स्थल भी है, जिनकी वास्तुकला देखने लायक बनती है। कपल्स की पहली पसंद कहे जाने इन डेस्टिनेशंस पर जाने का असली मजा दिसम्बर, जनवरी और फरवरी में ही है।

औली- नैनीताल- मसूरी

देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड अपने सुंदर दृश्यों और वादियों के लिए जाना जाता है। यहां पर कई हिल स्टेशंस है, जहां घूमने के लिए जाया जा सकता है। यहां के कई हिल स्टेशंस ऐसे हैं, जहां सर्दी के मौसम बर्फबारी होती है। ऐसे में अगर आप हनीमून के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो औली, मसूरी या फिर नैनीताल की ओर रूख कर सकते हैं।

winter honeymoon destinations

ये डेस्टिनेशंस घूमने के लिए काफी अच्छे हैं और मसूरी तो भारत के हनीमून डेस्टिनेशन में टॉप लिस्ट पर है। पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी में अधिकतर कपल्स अपना हनीमून मनाने के लिए आते हैं। सर्दी के मौसम में सफेद चादरों से ढके ये हिल स्टेशन बेहद ही रोमांटिक हो जाते हैं, जहां आप बर्फबारी के बीच अपने पार्टनर के साथ खास पल बिता सकते हैं।

तवांग

अरुणाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार तवांग में भी जमकर बर्फबारी होती है। ये एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जहां शिमला-मनाली की तरह अधिक पर्यटक नहीं आते। लेकिन यहां जो भी पर्यटक आते हैं वो इसे अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करते हैं। यहां चारों ओर आपको बर्फ से ढके पहाड़, कटीले वृक्ष व उनके पत्तों पर जमे हुए बर्फ, घुमावदार दर्रा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

यहां की सुंदर झीलों, शांत झरनों और बर्फबारी के बीच अपने पार्टनर के साथ खास पल बिताना बेहद हसीन सा लगता है। यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आनंद लिया जा सकता है। ऐसे में अगर आप उत्तराखंड-हिमाचल से बोर हो गए हैं तो हनीमून मनाने के लिए अरुणाचल के तवांग से बेहतर स्थान कुछ और हो ही नहीं सकता।

winter honeymoon destinations

पटनीटॉप-गुलमर्ग

जब भी किसी ठंडे स्थान के बारे में बात की जाती है तो सबसे पहला नाम कश्मीर का ही आता है। आज भी अधिकतर कपल्स हनीमून मनाने के लिए कश्मीर ही ज्यादा प्रिफर करते हैं। पर्यटकों को यहां का डल झील पर नाव की सवारी करना और उस पर बर्फीली पहाड़ियां का नजारा देखना बेहद पसंद आता है।

सर्दी के मौसम में यहां बर्फबारी जमकर होती है। ऐसे में यहां का मौसम काफी सुहावना हो जाता है। इन मौसम में कपल्स यहां आते हैं और बर्फबारी के बीच अपने रोमांटिक पल को खूब एंजॉय करते हैं। इतना ही नहीं, इस मौसम में यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आनंद लिया जा सकता है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: हनीमून honeymoon
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+