
नाइट लाइफ के एंजॉयमेंट की बात की जाए तो ये भारत में काफी कम ही देखा जाता है, लेकिन अब धीरे-धीरे ट्रेंड बढ़ रहा है और आजकल के युवा नाइट लाइफ को जीना पसंद कर रहे हैं। पर्यटन के लिहाज से देखा जाए तो देश के कुछ चुनिंदा ऐसे शहर हैं, जहां की नाइट लाइफ को एंजॉय किया जा सकता है। ये शहर ना सिर्फ नाइट लाइफ के लिए जाने जाते हैं बल्कि ये पर्यटन के लिहाज से भी काफी मशहूर हैं। जहां आप दिन तो दिन, रात में भी घुमक्कड़ी का आनंद उठा सकते हैं।

बैंगलोर
सिलिकॉन सिटी के रूप में जाने जाने वाली सिटी बैंगलोर न सिर्फ अपने आईटी हब के लिए बल्कि नाइट लाइफ के लिए भी काफी तेजी से उभर कर सामने आई है। इस शहर में करीब 800 से अधिक पब और बार है, जिसके चलते इसे पब कैपिटल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। यहां अधिकतर युवा रात में अपनी थकान मिटाने या नाइट लाइफ एंजॉय करने के लिए इन पबों और बार की ओर रूख करते हैं।

गोवा
यंगस्टर्स की पहली पसंद कहे जानी वाली गोवा यूं ही नहीं उनकी पसंद है। यहां दिन से ज्यादा रात में घूमने में मजा आता है। नाइट लाइफ का अगर कहीं असली मजा है तो वो गोवा में है। भारत में होते हुए भी इस शहर में आपको पश्चिमी सभ्यता ज्यादा देखने को मिलेगी। यहां रात में समुद्र के किनारे पर बैठने, बार या डिस्को में आनंद लेने के लिए देश से ही बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। यहां रात को बीच के किनारे पर अपने दोस्तों या खासकर पार्टनर के साथ बैठकर म्यूजिक एंजॉय करना बेहद खास है। इसके अलावा यहां के फूड भी काफी टेस्टी होते हैं, जिसका स्वाद आप बीच के किनारे पर बैठकर वाइन के साथ या बिना वाइन के चख सकते हैं।

मुंबई
फिल्म सिटी के नाम से मशहूर 'मुंबई' में नाइट लाइफ बिल्कुल आम बात है। जैसा कि इस शहर के बारे में कहा जाता है कि ये शहर कभी सोता नहीं, तो ये गलत नहीं है। यहां आपको दिन तो दिन, रात में भी काफी चहल-पहल देखने को मिलेगी। यहां पर लोग पब, डिस्को या बार ही नहीं बल्कि यहां के पर्यटन स्थल- मरीन ड्राइव, जुहू चौपाटी बीच, नरीमन प्वॉइंट पर भी जाना पसंद करते हैं।

दिल्ली
दिलवालों के शहर के नाम से मशहूर में कई ऐसी गलियां या रोड हैं, जो अपने खासियत के लिए जाने जाते हैं। कुछ ऐसा ही है, यहां का पब, डिस्को और बार, जो आपको दिल्ली के तमाम बड़ी गलियों या सड़कों पर मिल जाएगा। जहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ पार्टी एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी में कई ऐसी जगहें भी हैं, जहां आप फैमिली के साथ डिनर कर सकते हैं और नाइट लाइफ का लुत्फ उठा सकते हैं।

चंडीगढ़
चंडीगढ़, देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। यहां पर भी लेट नाइट पार्टी करने के लिए कई खास जगहें है, जहां यंगस्टर्स की काफी भीड़ देखी जाती है। यहां के पब या बार में पंजाबी बीट पर मस्ती करना और उसका लुत्फ उठाना बेहद खास होता है। और तो और इस बीट पर ठुमके लगाने की तो बात ही अलग है। इस शहर में आप नाइट लाइफ को बखूबी तरीके से एंजॉय कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
















