Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »विश्व के इन देशों में हैं भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमाएं, आप भी जानिए...

विश्व के इन देशों में हैं भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमाएं, आप भी जानिए...

भारत में कई जगहों पर भगवान शिव की काफी ऊंची-ऊंची प्रतिमा है, लेकिन भारत के अलावा भी शिव की ऊंची प्रतिमा देखी जा सकती है। यहां विश्व के सबसे ऊंचे भगवान शिव के प्रतिमा की लिस्ट दी गई है...

अभी हाल में राजस्थान के राजसमंद जिल में भगवान शिव की प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का अनावरण किया है, जो विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है। ऐसे में हम आपके लिए भगवान शिव के उन पांच प्रतिमाओं की लिस्ट लेकर आए हैं, जो विश्व में सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है। ये प्रतिमाएं इतनी आकर्षक है कि इसे देखते ही आपका मन करेगा कि आप एक बार यहां हो आए। ऐसे में दीवाली के बाद का समय है तो बैग पैक कर लीजिए और परिवार के साथ कुछ समय इन जगहों पर घूमकर बिता लीजिए।

विश्व की पांच सबसे ऊंची शिव प्रतिमाएं

विश्वास स्वरूपम, राजस्थान

विश्वास स्वरूपम, राजस्थान

राजस्थान के राजसमंद जिले में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' बनकर तैयार हो गई है। तकरीबन 52 बीघे के क्षेत्रफल में ये पूरा परिसर फैला हुआ है, जो पर्यटकों को लुभाने के लिए बेहद ही आकर्षक तरीके से डिजाइन किया गया है। परिसर में भगवान शिव की जो मूर्ति बनाई गई है, वो ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में बनाई गई है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है। इसकी ऊंचाई 369 फीट है, जो दुनिया की सबसे ऊंची शिव मूर्ति है। यह प्रतिमा पूरी तरीके से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जो बेहद मजबूती के साथ बनाई गई है।

कैलाशनाथ महादेव प्रतिमा, नेपाल

कैलाशनाथ महादेव प्रतिमा, नेपाल

नेपाल की राजधानी काठमांडू से करीब 20 किमी. की दूरी पर स्थित कैलाशनाथ महादेव प्रतिमा विश्व की दूसरी सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है। इसकी ऊंचाई 144 फीट है, जिसे निर्माण में तांबा, जस्ता, कंक्रीट और स्टील का प्रयोग किया गया है। इस प्रतिमा के आकर्षक को देखने के लिए हर करीब 5000 पर्यटक आते हैं।

मुरुदेश्वर महादेव प्रतिमा, कर्नाटक

मुरुदेश्वर महादेव प्रतिमा, कर्नाटक

मुरुदेश्वर एक हिंदू तीर्थस्थल है, जहां भगवान शिव की एक ऊंची प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 123 फीट है। यह विश्व की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है। अरब सागर के तट पर स्थित इस पवित्र स्थान को लेकर कहा जाता है कि यह पृथ्वी का आखिरी जमीनी छोर है। इस मंदिर के पास में ही एक विजयनगर साम्राज्य का एक किला भी स्थित है, जो यहां के मुख्य आकर्षणों में से एक है।

आदियोगी शिव प्रतिमा, कोयम्बटूर (तमिलनाडु)

आदियोगी शिव प्रतिमा, कोयम्बटूर (तमिलनाडु)

आदियोगी शिव प्रतिमा तमिलनाडु के कोयम्बटूर में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 112 फीट है। इसे ईशा फाउण्डेशन के संस्थापक सदगुरु जग्गी वासुदेव ने साल 2017 में बनवाई थी, जो विश्व की चौथी सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है। इस प्रतिमा की डिजाइन भी सदगुरु जग्गी वासुदेव ने ही की थी। यह प्रतिमा योग के प्रति लोगों में प्रेरणा जागृत करने के लिए बनाई गई थी।

मंगल महादेव प्रतिमा, मॉरिशियस

मंगल महादेव प्रतिमा, मॉरिशियस

मॉरिशियस के गंगा तालाब के प्रवेश द्वार पर मंगल महादेव प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 108 फीट है। यह विश्व की पांचवी सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है। यह मॉरिशियस की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस प्रतिमा में भगवान शिव अपने त्रिशुल के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। यह प्रतिमा गुजरात के वडोदरा में स्थित सुरसागर झील में बनी शिव प्रतिमा की हूबहू कॉपी है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: statue temple मंदिर
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+