Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बिहार स्थित अद्भुत वॉटरफॉल, जरूर करें सैर

बिहार स्थित अद्भुत वॉटरफॉल, जरूर करें सैर

अगर आप अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने का प्लान कर रहे हैं और आपको वॉटरफॉल पसंद है, तो जरूर पढ़ें हमारा ये आर्टिकल। यहां हम आपको बिहार स्थित अद्भुत वॉटरफॉल के बारे में बताएंगे। यहां आप अपने परिवार के साथ छुट्टी मना सकते हैं। बिहार में कई गतिविधियों और रुचि के स्थान हैं। लेकिन प्रमुख आकर्षणों में से एक है बिहार के वॉटरफॉल। तो अपने बैग पैक करने से पहले जान लें बिहार के सबसे खूबसूरत झरने के बारे में।

Waterfalls of Bihar

यहां हम आपको बिहार के 5 सर्वश्रेष्ठ झरनों की पूरी जानकरी देंगे।

काकोलत झरना

पहला है सबसे खूबसूरत झरनों में से एक नवादा जिले का झरना काकोलत। यह झरना बिहार में पहाड़ी पर मौजूद है। काकोलाट झरने की ऊंचाई 150 फीट से 160 फीट है। यहां जुड़ी कुछ हिंदू पौराणिक कथाओं के कारण, यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है और यहां बहुत पर्यटक आते हैं। इसके अलावा, यहां कई जल गतिविधियां की जा सकती हैं। यह युवा पीढ़ी के पर्यटकों के लिए भी खास जो पानी और उसकी शक्ति की तलाश करते हैं। बिहार के नवादा में काकोलाट झरना 163 फीट की उंचा है। हिंदू पौराणिक कथाओं में ये झरना काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पांडवों ने अपने निर्वासन के दौरान इस झरने का दौरा किया था। आप काकोलत किसी भी दिन जा सकते हैं।

धुंआ कुंड

बिहार के सासाराम में दो झरनों का स्थान है जिन्हें धुंआ कुंड झरना कहा जाता है। यह झरने इतने शक्तिशाली हैं कि ये 100MW तक बिजली पैदा करते हैं। यह स्थान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता बेहद खूबसूरत हैं। गर्मी की छुट्टियों के दौरान यहां बहुत भीड़ होती है।धुंआ झरने से बने स्मोकी लुक के कारण झरने का नाम ऐसा पड़ा है। यह सावन का सबसे खूबसूरत स्थान और दर्शनीय स्थल है। यहां रक्षा बंधन पर्व के बाद पहले रविवार को मेले की परंपरा है।

मंजर कुंड

Waterfalls of Bihar

सासाराम का दूसरा झरना मंजर कुंड है। यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि धुआ कुंड झरना। यहां बनने वाली पनबिजली का इस्तेमाल शहर में होता है। रक्षा बंधन का त्योहार यहां बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है क्योंकि इसका कुछ ऐतिहासिक महत्व है। त्योहार के दौरान कई लोग झरने पर आते हैं और भाई-बहन के बंधन का जश्न मनाते हैं। यहां मेला लगता है, इसलिए यह पर्यटकों के लिए ओर भी आकर्षक हो जाता है। यहां रक्षा बंधन पर्व के बाद पहले रविवार को मेले की परंपरा है।

तेलहर कुंड

बिहार के कैमूर जिले में स्थित है तेलहर कुंड झरना। यह दुर्गावती नदी के करीब अद्भुत पिकनिक स्थल है। यहां की पहाड़ियों और घाटी का नजारा शानदार होता है और लोग नीचे गिरते पानी की ओर आकर्षित होते हैं। अपने परिवार को घुमाने के लिए यह एक आदर्श जगह है। आप यहां से मुंडेश्वरी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। यहां घूमने जाने के लिए सबसे अच्छे समय की बात करें तो यहां आप कभी भी जा सकते हैं।

करकट झरना

Waterfalls of Bihar

कैमूर जिले में स्थित करकट एक और झरना है। झरने के शानदार नज़ारों के साथ कई गतिविधियां हैं जो आपको बेहद सुकून देंगी। अपने परिवार के साथ इस सुंदर करकट झरने का आनंद लें। अगर आप इस झरने की यात्रा करना चाहते हैं तो आप पूरे साल में कभी भी यहां आ सकते हैं।

More News

    Read more about: bihar sasaram nawada kaimur
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+