Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जिंदगी को दांव पर लगाने के बराबर है भारत की इन सड़कों पर चलना, मौत से रूबरू होते हैं मुसाफिर

जिंदगी को दांव पर लगाने के बराबर है भारत की इन सड़कों पर चलना, मौत से रूबरू होते हैं मुसाफिर

भारत में घूमने के लिए बहुत सारे डेस्टिनेशंस हैं, जो बेहद सुंदर हैं और गंतव्यों को पूरा करने रोड भी किसी से कम नहीं है। इसीलिए कहा जाता है कि भारत विविधताओं का देश है। दुनिया का ऐसा कुछ है ही नहीं, जो यहां न मिले। यहां की कई सड़कें बेहद खूबसूरत है, जिन्हें देखने के बाद लगता है कि एक बार तो इस रोड का गुजरना चाहिए।

इसके विपरीत यहां की कुछ ऐसी भी सड़कें हैं, जिसे देखने के बाद सिर्फ दो ही बातें मन में आती है। एक तो 'अरे बाप रे' और दूसरा 'डर के आगे जीत है'..। लेकिन दूसरे वाले बात के बीच एक और चीज है और उसे कहते हैं जिंदगी और मौत के बीच का खेल..। इस रास्ते से एक्सपर्ट ड्राइवर भी गाड़ी चलाने से पहले तकरीबन 100 बार सोचते हैं। अब ऐसे में अगर आप मौत से खेलना जानते हैं और एडवेंचर प्रेमी हैं तो ये सड़कें आपके पर्सनालिटी के हिसाब से बिल्कुल फिट बैठती है।

national highway 22

भारत की खतरनाक सड़कें...

​1. जोजी ला पास - Joji La Pass

जोजी ला दर्रा, भारत की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है, जहां पलक झपकते ही आप मौत की नींद सो सकते हैं। यह रास्ता करीब 3538 मीटर की ऊंचाई से सीधे खाई में ले जा सकता है। यह रास्ता श्रीनगर और लेह को जोड़ता है। सर्दी के मौसम में यहां का तापमान -45°C से भी नीचे चला जाता है। आम दिनों में तो ये सड़कें मिट्टी से भरी होती है लेकिन बर्फबारी के समय यहां काफी फिसलन हो जाती है, जो इस रास्ते को और खतरनाक बना देती है।

2. चांग ला पास - Chang La Pass

चांग ला पास लद्दाख को तिब्बत से जोड़ने वाला एक खतरनाक मार्ग है। इस रास्ते से गुजरने वाले चालकों की हवा निकली ही रहती है। यह रास्ता पूरी तरह से बर्फ से ढका रहता है। यहां के मौसम का कोई ढिकाना नहीं है, इसीलिए आप जब भी इस रास्ते से गुजरे तो गर्म कपड़े और मेडिकल किट रखना बिल्कुल न भूलें। इस सड़क की ऊंचाई करीब 17500 फीट है, जो इसे और भी खतरनाक बनाती है।

​3. खारदुंग ला पास - Khardung La Pass

​खारदुंग ला पास, भारत और चीन को जोड़ने वाला एक मार्ग है। इस रास्ते पर आर्मी की निगरानी बनी रहती है, इस रास्ते के मोड़ भी काफी खतरनाक व घुमावदार है। नुब्रा वैली से एंट्री करने के बाद ये सड़क शुरु होती है, जो अक्टूबर से मई तक बंद रहती है। इस रास्ते की ऊंचाई लगभग 18379 फीट है, जो दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड्स में से भी एक है।

khardung la pass

4. नाथू ला पास - Nathu La Pass

नाथू ला पास, सिक्किम और चुम्बी घाटी (दक्षिणी तिब्बत) को जोड़ने वाला एक मार्ग है, जिसे दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड माना जाता है। यहां भारत और चीन का ओपन ट्रेडिंग बॉर्डर पोस्ट भी है।

5. रोहतांग पास - Rohtang Pass

रोहतांग पास, बर्फ और कीचड़ से भरी एक सड़क है, जो कुल्लू घाटी और लाहौल स्पीती को जोड़ती है। यह मनाली से महज 50 किमी. की दूरी पर स्थित है। हिमाचल को लद्दाख से जोड़ने वाला लेह मनाली हाईवे - (LehManali Highway) भी इसी दर्रे से होकर गुजरता है, जिसे भी भारत के खतरनाक हाईवे में से एक माना जाता है।

rohtang pass

6. किश्तवाड़-कैलाश रोड - Kishtwar-Kailash Road

किश्तवाड़-कैलाश रोड को लेकर कहा जाता है कि यह चिनाब नदी के साथ चलती है, जो दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक मानी जाती है। गर्मी के दिनों में यहां पर्यटकों की काफी भीड़ भी देखी जाती है। लेकिन सर्दी के मौसम में यहां जाना मौत से आंख मिचोली करने के बराबर ही है।

7. किन्नौर-कल्पा रोड - Kinnaur-Kalpa Road

किन्नौर-कल्पा रोड, हिमाचल प्रदेश में स्थित है, जो किन्नौर को कल्पा से जोड़ती है। इस हाईवे को 'नर्क का हाईवे' भी कहा जाता है। इस हाईवे को पहाड़ों को काटकर बनाया गया है। ऐसे में इस रास्ते पर सुरंगे या खाई मिलना आम बात है। यह हाईवे, नेशनल हाईवे-05 (भारत और तिब्बत को जोड़ने वाला मार्ग) का हिस्सा भी है। इसी रास्ते से होकर आर्मी के जवान चाइना बॉर्डर तक जाते हैं। बर्फबारी के दिनों में इस सड़क बंद कर दिया जाता है।

8. माथेरान-नेरल रोड - Matheran-Neral Road

माथेरान-नेरल रोड, महाराष्ट्र में स्थित है, माथेरान और नेरल को जोड़ती है। यहां के रोड इतने घुमावदार और सकरे हैं कि आप गाड़ी की स्पीड बढ़ा ही नहीं सकते और बढ़ाया तो 'भगवान ही बचाए फिर'..।

9. थ्री लेवल जिगजैग रोड - Three Level Zigzag Road

थ्री लेवल जिगजैग रोड, सिक्किम में स्थित है, जो बेहद ही घुमावदार है। यही कारण है कि इस रास्ते पर गाड़ी चलाने वालों के पसीने छूट जाते हैं। इस रास्ते से चलने पर आपको बेहद खूबसूरत दृश्यों के दर्शन भी होंगे लेकिन सड़क से नजरें हटनी नहीं चाहिए। नहीं तो 'नजर हटी दुर्घटना घटी' वाली कहानी कभी भी हो सकती है।

10. कोली हिल्स रोड - Koli Hills Road

कोली हिल्स रोड, तमिलनाडु के नमक्कल जिले में स्थित कोली हिल्स में स्थित है, जो एडवेंचर प्रेमियों का फेवरेट रोड भी कहा जाता है। देखने पर तो ये बेहद आकर्षक लगता है लेकिन यहां पर 'नजर हटी दुर्घटना घटी' वाली बातें कभी भी सच हो सकती है। इसके घुमावदार मोड़ पर ड्राइविंग करना किसी बच्चे का खेल नहीं है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+