Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »New Year: 2024 में खुलने वाले नए साइंस म्यूजियम की सूची, उदयपुर, जोधपुर, चंडीगढ़ भी शामिल

New Year: 2024 में खुलने वाले नए साइंस म्यूजियम की सूची, उदयपुर, जोधपुर, चंडीगढ़ भी शामिल

छुट्टियों में बच्चे जब कहीं घुमाने ले जाने की जिद्द करते हैं, तब अक्सर बड़ों को समझ में नहीं आता है कि बच्चों को ऐसी कौन सी जगह घुमाया जाए। ऐसी कौन सी जगह होगी जहां बच्चों का मन भी लगा रहेगा और उन्हें कुछ सीखने को भी मिलेगा। दोनों ही परेशानियों का हल होता है साइंस म्यूजियम। साइंस म्यूजियम ऐसी दिलचस्प जगह होती है जहां सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों को भी बहुत अच्छा लगता है।

science museum list of different states

भारत के कई प्रमुख शहरों और विभिन्न राज्यों में साइंस म्यूजियम बनाए जा चुके हैं। इनमें मुंबई का नेहरू साइंस म्यूजियम, बैंगलोर का विश्वश्वरैया इंडस्ट्रियल और टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम, कोलकाता का साइंस सिटी और दिल्ली का साइंस म्यूजियम शामिल हैं। आने वाले कुछ सालों में देशभर में कई नये साइंस म्यूजियमों को तैयार किया जाएगा। इनमें से कई साइंस म्यूजियम का निर्माण कार्य तो काफी आगे भी बढ़ चुका है।

राजस्थान की बात करें तो यहां पर उदयपुर और जोधपुर में नए म्यूजियम खुलेंगे वहीं चंडीगढ़ में भी दो नए साइंस म्यूजियम बनाने के प्रस्ताव पर कार्य जारी है। इसके अलावा हैदराबाद, यादग‍िरि, अगरतला आदि में भी बच्‍चों के लिए नए साइंस म्यूजियम का निर्माण चल रहा है।

साइंस म्यूजियम्स या सेंटर का निर्माण केंद्र सरकार की स्कीम फॉर प्रमोशन ऑफ कल्चर ऑफ साइंस (SPoCS) के तहत संस्कृति मंत्रालय करता है। सबसे पहले हम आपको उन राज्यों की लिस्ट बता रहे हैं, जहां नयी साइंस म्यूजियम या सेंटर को तैयार करने का अनुमोदन मिल चुका है।

No. नये प्रोजेक्ट का नाम राज्य
1
साइंस सेंटर, हैदराबाद तेलंगाना
2
साइंस सेंटर, चंडीगढ़ चंडीगढ़
3
साइंस सेंटर कर्नाटक
4
साइंस सेंटर,यदगिरी कर्नाटक
5
साइंस सेंटर,रायचुर कर्नाटक
6
साइंस सेंटर, दिरंग अरुणाचल प्रदेश
7
साइंस सेंटर,नमसाई अरुणाचल प्रदेश
8
डिजीटल प्लेनेटोरियम, चंडीगढ़ चंडीगढ़
9
डिजीटल डोम प्लेनेटोरियम, चिकमंगलुरु कर्नाटक
10
डिजीटल प्लेनेटोरियम,जोधपुर राजस्थान
11
डिजीटल प्लेनेटोरियम,उदयपुर राजस्थान
12
डिजीटल डोम प्लेनेटोरियम,दिरंग अरुणाचल प्रदेश
13
डिजीटल डोम प्लेनेटोरियम,नमसई अरुणाचल प्रदेश
14
साइंस सिटी, अगरतल्ला त्रिपुरा

ये तो हो गयी उन नयी साइंस म्यूजियम्स की बात जिनका अनुमोदन तो मिल चुका है लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है। लेकिन देशभर में लगभग 15 ऐसे साइंस म्यूजियम और सेंटर हैं जिनका निर्माण या तो पूरा हो चुका है और जल्द ही उन्हें खोलने की तैयारी है। या फिर उनका निर्माण कार्य प्रगति पर है।

science museum

उन साइंस म्यूजियम की लिस्ट जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है या अगले कुछ सालों में खुलने की संभावना है :-

No. प्रोजेक्ट का नाम राज्य खुलने की आनुमानिक तारीख
1
क्षेत्रिय साइंस सेंटर, कोट्टयम केरल
उद्घाटन के लिए तैयार। 11/05/2022 को केरल सरकार को सौंपी गयी।
2
साइंस सेंटर, राजामुंदरी आंध्र प्रदेश
उद्घाटन के लिए तैयार।
3
सब-रिजनल साइंस सेंटर, अल्मोरा उत्तराखंड 31/12/2023
4
सब-रिजनल साइंस सेंटर, उदयपुर राजस्थान 31/03/2024
5
सब-रिजनल साइंस सेंटर, कोकराझार असम 31/03/2024
6
साइंस सेंटर, उज्जैन मध्य प्रदेश अक्टूबर 2025
7
साइंस सेंटर, श्रीनगर जम्मू और कश्मीर फरवरी 2026
8
साइंस सेंटर, बीकानेर राजस्थान जून 2026
9
साइंस सेंटर, गुवाहाटी असम 2025-26
10
साइंस सेंटर, अंबाला हरियाणा
निर्माण कार्य पर राज्य सरकार ने रोक लगायी है।
11
साइंस सेंटर, देहरादून उत्तराखंड
LoI जारी होने के 60 महीनों के अंदर।
12
साइंस सेंटर, जबलपुर मध्य प्रदेश अक्टूबर 2026
13
साइंस सेंटर, अजमेर राजस्थान
LoI जारी होने के 36 महीनों के अंदर।
14
साइंस सेंटर, कोटा राजस्थान
LoI जारी होने के 36 महीनों के अंदर।
15
साइंस सेंटर, शिवमोग्गा कर्नाटक
LoI जारी होने के 36 महीनों के अंदर।

More News

    Read more about: museum india new year 2024
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+