Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »7 Sisters राज्यों से कितने रेलवे स्टेशनों को बनाया जा रहा है स्मार्ट, देखें लिस्ट

7 Sisters राज्यों से कितने रेलवे स्टेशनों को बनाया जा रहा है स्मार्ट, देखें लिस्ट

अपनी शानदार प्राकृतिक खुबसूरती की वजह से पर्यटकों को हमेशा आकर्षित करती है 7 Sisters राज्य। 7 सिस्टर्स यानी असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा। देश के दूसरे राज्यों की तरह ही इन सातों राज्यों से भी अमृत भारत योजना के तहत कई स्टेशनों का चयन स्मार्ट रेलवे स्टेशन में परिवर्तित करने के लिए किया गया है।

assam smart railway stations list

इस योजना के तहत देशभर से कुल 1275 रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट स्टेशन में परिवर्तित करने के लिए चुना गया है। इनमें से 7 सिस्टर्स राज्यों से कुल 57 स्टेशनों को स्मार्ट स्टेशन बनाया जा रहा है।

जिन स्टेशनों को स्मार्ट स्टेशन बनाने के लिए चुना गया है उनमें से सबसे अधिक असम राज्य से स्टेशन हैं। असम के तिनसुकिया, सिल्चर, जोरहाट टाउन, कामाख्या, डिब्रुगढ़ आदि महत्वपूर्ण स्टेशनों को स्मार्ट बनाने के लिए विकासकार्य किये जा रहे हैं।

अब तक हम कई राज्यों जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश राज्यों में चुने गये सभी स्मार्ट स्टेशनों की लिस्ट बता चुके हैं। आगे हम 7 सिस्टर्स राज्यों के स्मार्ट स्टेशनों की लिस्ट आपको बताने वाले हैं।

देश के दूसरे स्मार्ट स्टेशनों पर जिस तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाएंगी, ठीक वैसी ही सुविधाएं पूर्वोत्तर भारत के सातों राज्यों के चुनिंदा स्टेशनों पर भी उपलब्ध होगी। प्लेटफार्म पर साफ-सफाई की अतिरिक्त व्यवस्था, साफ शौचालय, बेहतर खाने-पीने की सुविधाएं, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए आवश्यकतानुसार सीढ़ियां और एस्केलेटर लगाना, बिजनेस मीटिंग के लिए लग्जरी हॉल आदि की व्यवस्थाएं होंगी।

इसके साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के सभी 7 राज्यों में मिलने वाली लोकल उत्पादों को समर्पित एक कियॉस्क भी तैयार किया जाएगा। इस कियॉस्क को 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' योजना के तहत बनाया जाएगा। यहां उस इलाके में सबसे अधिक तैयार होने वाली किसी उत्पादन को प्रमोट और बेचा जाएगा। साथ ही कियॉस्क पर उस उत्पादन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भी ग्राहकों को दी जाएंगी।

असम के 49 स्मार्ट रेलवे स्टेशनों की लिस्ट :-

जिला स्टेशन स्टेशन कोड
1
इटानगर (पापुम पेरे)
अरूणाचल ARCL
2
उदलगुड़ी टंगला TNL
3
उदलगुड़ी उदलगुड़ी ULG
4
करीमगंज न्यू करीमगंज NKMG
5
कर्बी एंजलॉन्ग दिफू DPU
6
कामरुप रंगिया जं. RNY
7
कामरुप नारंगी NNGE
8
कामरुप मेट्रोपॉलिटन
कामाख्या KYQ
9
कैचर सिल्चर SCL
10
कोकराझार कोकराझार KOJ
11
गोलाघाट गोलाघाट GLGT
12
गोलाघाट सरुपथर SZR
13
जोरहाट जोरहाट टाउन JTTN
14
जोरहाट मरिअनी MXN
15
डिब्रूगढ़ डिब्रूगढ़ DBRG
16
डिब्रूगढ़ दुलियाजान DJG
17
डिब्रूगढ़ नहार्कातिया NHK
18
डिब्रूगढ़ नामरूप NAM
19
तिनसुकीया लेडो LEDO
20
तिनसुकीया माकुम जं. MXN
21
तिनसुकीया मार्गेरिटा MTT
22
तिनसुकीया न्यू तिनसुकिया NTSK
23
तिनसुकीया तिनसुकीया TSK
24
दीमा हसाओ नया हफ्लॉन्ग NHLG
25
धुबरी धुबरी DBB
26
धुबरी फकीरग्राम जं. FKM
27
धुबरी गौरीपुर GOP
28
धेमाजी धेमाजी DMC
29
धेमाजी मुर्कोंगसेलेक MZS
30
धेमाजी सिलापाथर SPTR
31
नगांव चैपरमुख CPK
32
नगांव गोसाई गांव हाट GOGH
33
नगांव हाइबरगांव HBN
34
नगांव होजई HJI
35
नगांव लंका LKA
36
नलबाड़ी नलबाड़ी NLV
37
बक्सा माजबत MJBT
38
बारपेटा पाठशाला PBL
39
बिश्वनाथ गोहपुर GPZ
40
बोंगईगांव न्यू बोंगैगांव NBQ
41
मोरिगांव जगीरोड JID
42
लखीमपुर हार्मुति HMY
43
लखीमपुर उत्तर लखिमपुर NLP
44
शिवसगर सिमलुगुरी SLGR
45
शिवसागर अमगुरी AGI
46
शिवसागर शिबसागर टाउन SRTN
47
सोनितपुर रंगपारा नॉर्थ RPAN
48
सोनितपुर विश्वनाथ चारियाली VNE
49
होजई लुमडिंग LMG

त्रिपुरा के 4 स्मार्ट रेलवे स्टेशनों की लिस्ट :-

जिला स्टेशन स्टेशन कोड
1. वेस्ट त्रिपुरा अगरतल्ला AGTL
2. नॉर्थ त्रिपुरा धर्मनगर DMR
3. उनाकोटी कुमारघाट KUGT
4. गोमति उदयपुर UDPR

मणिपुर का स्मार्ट रेलवे स्टेशन :-

जिला स्टेशन स्टेशन कोड
1. इम्फाल वेस्ट इम्फाल IMPAL

(मणिपुर में नया स्टेशन अभी बन रहा है।)

मेघालय का स्मार्ट रेलवे स्टेशन :-

जिला स्टेशन स्टेशन कोड
1. वेस्ट गारो हिल्स मेंहदीपथर MNDP

मिजोरम का स्मार्ट रेलवे स्टेशन :-

जिला स्टेशन स्टेशन कोड
1. आइजोल साईरंग SANG

(मिजोरम में नया स्टेशन अभी बन रहा है।)

नागालैंड का स्मार्ट रेलवे स्टेशन :-

जिला स्टेशन स्टेशन कोड
1. दिमापुर दिमापुर DMV

अरुणाचल प्रदेश का स्मार्ट रेलवे स्टेशन :-

जिला स्टेशन स्टेशन कोड
1. इटानगर नहरालागन NHLN

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+