Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » सूर्यास्त देखने के लिए मशहूर केरल के 5 शानदार बीच

सूर्यास्त देखने के लिए मशहूर केरल के 5 शानदार बीच

भारत विश्व का एक नायाब देश है, जहां की खूबसूरती के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। यहां के इतिहास को जितना खंगाला जाए तो उतना ही कुछ नया देखने और सुनने को मिलता है। धर्मों के इस देश का दीदार करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और देश के रंग में रंगमय हो जाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक यहां पर प्रकृति अपने अलग रंग बिखेरती है। कुछ ऐसा ही है दक्षिण भारत का केरल, यहां पर जितना महत्व सूर्योदय को दिया जाता है, उतना ही महत्व सूर्यास्त को भी दिया जाता है।

शाम के समय में डूबते हुए सूरज को देखना यहां के लोगों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं होता। सूर्यास्त को देखने के लिए लोग हजारों किमी. का सफर तय कर उसे देखने के लिए काफी दूर तक चले जाते हैं, जहां सूरज की लालिमा उनकी जिंदगी में प्रकाश भर सकें। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको केरल के उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां से सनसेट के व्यू का आनंद उठाया जा सकें।

वर्कला बीच

वर्कला बीच

वर्कला, केरल का एक छोटा सा गांव है। यहां के समुद्र तट से सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों देखना बहुत ही मनोरम प्रतीत होता है। यह तट पहली सदी के अंत के बाद वावू बेली द्वारा बनवाया गया था। यह तट हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

कालीकट बीच

कालीकट बीच

केरल का कालीकट बीच पश्चिमी ओर से अरब सागर से घिरा हुआ है और इसे कोजीकोड के नाम से भी जाना जाता है। ये तट प्राचीन काल में व्यापार का एक प्रमुख केंद्र हुआ करता था। ये वही बीच है, जहां पहली बार वास्को-द-गामा उतरा था। यहां पर सूर्यास्त देखने के लिए काफी पर्यटक आते हैं। इसके अलावा यहां पर सी-फूड का भी आनंद लिया जा सकता है।

कन्नूर बीच

कन्नूर बीच

कन्नूर, केरल के उत्तर भाग में स्थित एक जिला है, जो जीवंत संस्कृति और समृद्ध विरासत के लिए काफी लोकप्रिय माना जाता है। यहां पर काफी स्वादिष्ट भोजन का भी लाभ उठाया जा सकता है। यहां से सूर्यास्त का दृध्य देखना काफी मनमोहक लगता है।

कोच्चि तट (मरीन ड्राइव)

कोच्चि तट (मरीन ड्राइव)

कोच्चि का मरीन ड्राइव मुंबई के मरीन ड्राइव की तरह ही देखने में लगता है। यह अपने अद्भुत नजारे के लिए जाना जाता है। यहां से सूर्यास्त देखने का एक अलग ही आनंद है। मानिए ऐसा लगता हो कि जैसे समुद्र के अंतिम छोर पर एक बड़ी सी लाल गेंद रखी हो, जिसका नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

 कोल्लम बीच

कोल्लम बीच

केरल का कोल्लम बीच अपने व्यापार और संस्कृति के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसे महात्मा गांधी बीच के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल का पहला 'वेडिंग डेस्टिनेशन बीच' है। यहां से सूर्यास्त का नजारा देखना वाकई मनमोहक है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+