Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवम्बर के महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशंस, आप भी जाए...

नवम्बर के महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशंस, आप भी जाए...

भारत एक ऐसा देश है, जहां हर महीने में घूमने के लिए आपको एक नया डेस्टिनेशन मिल जाएगा, जहां आप परिवार के साथ एक आरामदायक और सुकून भरा पल बिता सकते हैं। यहां उन जगहों की लिस्ट दी गई है...

भारत को विविधता का देश कहा जाता है, यहां घूमने के लिए काफी स्थान है। इस देश का हर हिस्सा घूमने के लिए काफी पसंद किया जाता है। जनवरी से लेकर दिसम्बर तक आपको यहां घूमने के लिए कोई न कोई स्थान मिल ही जाएंगे, जहां आप अपने बिजी शेड्यूल में से छोड़ा सुकून भरा पल भी बिता सकें। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश के उन चुनिंदा जगहों के बारे में जहां आप नवम्बर के महीने में अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकें।

नवम्बर में घूमने वाली जगहें

गोवा

गोवा

गोवा एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जो शुरू से ही युवाओं का पसंदीदा स्थान रहा है। यहां सुबह-शाम समुद्र के किनारे पर बैठकर उगते और डूबते हुए सूरज को देखना काफी पसंद किया जाता है। यहां आपको कई ऐसे रिसॉर्ट या होटल मिल जाएंगे, जो बीच के किनारे पर ही स्थित है, इनकी बाल्कनी से भी बैठकर आप इन खूबसूरत नजारों को देख सकेंगे। यहां घूमने के लिए पालोलेम बीच, बागा बीच, अंजुना बीच, दुधसागर वॉटरफॉल, अगुआडा किला, सैटर्डे नाईट मार्केट, मंगेशी मंदिर, नेवेल एविएशन म्यूजियम, मार्टिन कॉर्नर सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक है, जहां आपको पुर्तगाली शैली भी देखने को मिल जाएगी।

ओरछा, मध्य प्रदेश

ओरछा, मध्य प्रदेश

बेतवा नदी के किनारे पर स्थित ओरछा मध्य प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत दर्शनीय स्थल है, जहां नवम्बर के महीने में घूमना काफी पसंद किया जाता है। दरअसल, इस महीने में यहां का तापमान भी काफी अच्छा होता है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को भी घूमने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। अगर आप इतिहास के शौकिन हैं तो आपके लिए मध्य प्रदेश में ओरछा से अच्छी जगह हो ही नहीं सकती। यहां घूमने के लिए ओरछा फोर्ट, जहागीर महल, दाउजी की हवेली, राम राजा मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, वन्यजीव अभ्यारण जैसे कई पर्यटन स्थल है।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली, हिमाचल प्रदेश

खूबसूरत वादियों में बसा मनाली हिमाचल का दिल कहा जाता है। अक्टूबर-नवम्बर का महीना यहां घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इन महीनों में यहां हल्की बर्फबारी शुरू हो जाती है और आसपास भी बर्फीली पहाड़ियां दिखने लग जाती है, जो किसी भी पर्यटक को अपना दीवाना बना सकती हैं। यहां घूमने के लिए हिडिम्बा मंदिर, सोलांग वैली, रोहतांग पास, मनु मंदिर, वशिष्ठ मंदिर, कुल्लू, मॉल रोड, तिब्बतीयन बौद्ध मंदिर, जोगिनी फॉल्स जैसी कई जगहें है। इसके अलावा आप शिमला और कसोल की भी यात्रा कर सकते हैं।

लोनावला, महाराष्ट्र

लोनावला, महाराष्ट्र

मुंबई के पास में ही स्थित लोनावला हिल स्टेशन है, जो बेहद ही खूबसूरत है। यहां आसपास में आपको हरियाली और प्रकृति से परिपूर्ण माहौल मिलेगा, जो आपको एक खुशनुमा एहसास दिलाएगा। यहां पर कई फोर्ट, बर्ड वाचिंग प्लेसेस और खूबसूरत फॉल्स देखने को मिल जाएगा। यहां घूमने के लिए राजमाची फोर्ट, कार्ला की गुफाएं, पावना बांध, राजमाची उद्यान, टाइगर प्वॉइंट, लोनावला लेक, वैक्स म्यूजियम और नारायणी धाम मंदिर जैसी कई खूबसूरत दर्शनीय स्थल है।

अमृतसर, पंजाब

अमृतसर, पंजाब

पंजाब में स्थित गोल्डन सिटी के नाम से जाने जानी वाली अमृतसर अपने धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं। यहां भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक गोल्डन टेम्पल स्थित है। काफी कम ही लोगों को पता होगा कि इस शहर एक नहीं बल्कि दो गोल्डन है। इनमें से एक को तो आप जानते ही है और दूसरा है यहां का प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर, जिसे भी गोल्डन टेम्पल के नाम से जाना जाता है। यहां घूमने के लिए स्वर्ण मंदिर (गुरुद्वारा), दुर्गा मंदिर, वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग, महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय, पार्टिशन म्यूजियम जैसी कई शानदार जगहें है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+