Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ में शुरू हुआ ई-डबल-डेकर बसों का सफर, कहां से कहां तक और कितना है किराया?

लखनऊ में शुरू हुआ ई-डबल-डेकर बसों का सफर, कहां से कहां तक और कितना है किराया?

पिछले दिनों ही लखनऊ में भी मुंबई के तर्ज पर ही डबल-डेकर बसों को शुरू करने की घोषणा की गयी थी। इन बसों को यातायात के सार्वजनिक साधन के तौर पर शुरू करने की घोषणा की गयी थी ताकि सड़क पर ट्रैफिक के बहाव को कम करने के साथ ही अधिक से अधिक यात्रियों को एक बार में सफर करने की सुविधा मिल सकें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आकांक्षा हाट कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में ई-डबल-डेकर बसों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने इन बसों को सिर्फ हरी झंडी दिखाकर रवाना ही नहीं किया बल्कि उन्होंने खुद भी डबल-डेकर बस की सवारी की।

yogi aditya nath double decker bus

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में शुरू किया गया ई-डबल डेकर बस ट्रैफिक जाम आदि की समस्या से छुटकारा दिखाने के साथ-साथ प्रदूषण को कम करने में भी मददगार साबित होगा। इलेक्ट्रिक बस होने की वजह से इन बसों से धुआं नहीं निकलता है जिससे पर्यावरण भी शुद्ध बना रहता है। बताया जाता है कि लखनऊ में इन बसों की सेवाओं के सफल होने के बाद जल्द ही उत्तर प्रदेश के दूसरे शहरों में भी डबल-डेकर बसों को शुरू किया जाएगा।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुरू होने से यातायात की समस्या को दूर करने में मदद तो मिलेगी ही साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक कारगर कदम साबित होगा। लखनऊ में एसी ई-डबल-डेकर बसों के शुरुआत होने की खुशी में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को भी खास तोहफा दिया है। उन्होंने डबल-डेकर बस में सफर करने वाली महिला यात्रियों को टिकट में करीब 50 प्रतिशत तक छूट देने की घोषणा की। इतना ही नहीं शनिवार की सुबह की ट्रिप में हेरिटेज रूट पर चलने वाली बस में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा करने की घोषणा भी सीएम योगी ने की।

lucknow double decker bus

कहां से कहां तक चलेगी : एसी डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कमता से हवाईअड्डा मोड़ तक और ट्रांसपोर्ट नगर से कमता बस स्टेशन के बीच किया जाएगा।

कितना होगा किराया?

एसी डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बसों का किराया किमी के आधार पर तय किया जाएगा, जिसकी जानकारी आगे दी जा रही है -

दूरी (किमी) किराया
0-3 ₹12
0-6 ₹20
6-10 ₹25
10-14 ₹30
14-19 ₹35
19-24 ₹40
24-30 ₹45
lucknow double decker bus started

कहां-कहां होगा बस का ठहराव और किराया

कमता से हुसड़िया - ₹20

  • श्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - ₹25
  • सूडा ऑफिस - ₹25
  • अवध शिल्पग्राम - ₹30
  • उत्तरेटिया - ₹35
  • रमाबाई मैदान - ₹40
  • ट्रांसपोर्ट नगर - ₹40
  • हवाई अड्डा मोड़ - ₹45

हवाई अड्डा मोड़ से ट्रांसपोर्ट नगर - ₹12

  • रमाबाई मैदान - ₹20
  • उत्तरेटिया - ₹25
  • अवध शिल्पग्राम - ₹30
  • अहिमामऊ - ₹35
  • सूडा ऑफिस - ₹35
  • श्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - ₹35
  • हुसड़िया - ₹40
  • कमता बस स्टेशन - ₹45

More News

Read more about: lucknow traffic travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+