Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मध्य प्रदेश को जल्द मिलेंगे 2 नये एयरपोर्ट्स, जानिए कहां-कहां?

मध्य प्रदेश को जल्द मिलेंगे 2 नये एयरपोर्ट्स, जानिए कहां-कहां?

मध्य प्रदेश को जल्द ही दो नये एयरपोर्ट मिलने वाले हैं। हाल ही में इस बात की घोषणा केंद्रीय सीविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश का हवाई मार्ग से संपर्क बढ़ाने के लिए ही दो नये एयरपोर्ट तैयार करने का फैसला लिया गया है।

इन दोनों एयरपोर्ट्स को मध्य प्रदेश के किन शहरों में तैयार किया जाएगा, इसका निर्धारण भी किया जा चुका है।

airport file photo

बताया जाता है कि मध्य प्रदेश में दोनों नये एयरपोर्ट को गुना और शिवपुरी शहरों में बनाने का निर्णय लिया गया है। दोनों एयरपोर्ट के बन जाने से स्थानीय लोगों को निश्चित रूप से आवाजाही में अधिक सुविधा होगी। गुना और शिवपुरी दोनों ही एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपए का अनुदान केंद्र सरकार देने वाली है।

गुना और शिवपुरी एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की उड़ान 5.2 के तहत विकसित किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी से भोपाल के बीच विमान सेवा के लिए एक नयी एयरलाइन स्टार्टअप स्पिरिट एयर ने अपनी दिलचस्पी भी जाहिर की है।

इन दोनों एयरपोर्ट्स का विकास होने से मध्य प्रदेश के कई शहरों जैसे भोपाल, शिवपुरी और गुना समेत आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी फायदा पहुंचेगा। इसके साथ ही नये एयरपोर्ट का निर्माण पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इन दोनों एयरपोर्ट को बनाने की अनुमति पीएम मोदी की क्षेत्रीय संपर्क परियोजना, उड़ान के तहत दी गयी है।

guna and shivpuri 2 new airports in madhya pradesh

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता व पूर्व केंद्रीय सीविल एवीएशन मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया ने भी गुना, भोपाल और दिल्ली के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए वायुदूत सेवाओं की शुरुआत की थी।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश का गुना और शिवपुर सांस्कृतिक रूप से बेहद समृद्ध शहर है। शिवपुरी की प्राकृतिक सुन्दरता और हरियाली जहां पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है वहीं गुना अपने शानदार मार्केट्स की वजह से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

गुना और शिवपुरी में प्रस्तावित एयरपोर्ट के निर्माण से दोनों शहरों के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ इन दोनों शहरों का संपर्क देश के दूसरे शहरों से भी बढ़ जाएगा, जिसका फायदा यहां आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा। कुल मिलाकर गुना और शिवपुरी में प्रस्तावित दोनों एयरपोर्ट पर्यटन के साथ-साथ व्यवसाय और विकास के नये दरवाजे खोलने वाला साबित हो सकता है।

More News

    Read more about: madhya pradesh airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+