Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई के तीसरे एयरपोर्ट की हुई घोषणा - कहां और कब तक बनकर होगा तैयार?

मुंबई के तीसरे एयरपोर्ट की हुई घोषणा - कहां और कब तक बनकर होगा तैयार?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को मिलने वाला है तीसरा एयरपोर्ट। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी और दिलवालों की दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए आमची मुंबईकरों ने एक लंबी छलांग लगा ली है। बता दें, दिल्ली में अब तक 1 ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट है और दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा में बनकर तैयार है, जिसके इस साल ही खुलने की संभावनाएं हैं।

वहीं मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो चुका है, जिसके शुरू होने की संभावना भी इसी साल जतायी जा रही है। अब मुंबई में तीसरे एयरपोर्ट को बनाने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा कर दी गयी है।

mumbai 3rd airport

कहां बनेगा मुंबई का नया एयरपोर्ट? कब तक बनाकर तैयार करने का निर्धारित हुआ है लक्ष्य?

महाराष्ट्र विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने मुंबई में तीसरा एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है। अपने भाषण के दौरान पवार ने बताया कि नवी मुंबई एयरपोर्ट का निर्माण कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

इसके साथ ही इस एयरपोर्ट पर ट्रायल रन भी पूरा किया जा चुका है। मुंबई के तीसरे एयरपोर्ट की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि यह एयरपोर्ट वधावन पोर्ट के पास बनेगा, जो महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित है। खास बात है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का स्टेशन भी इस पोर्ट के पास ही बनाया जा रहा है।

Take a Poll

पवार का कहना है कि मायानगरी मुंबई महानगर क्षेत्र को विकास केंद्र के तौर पर विकसित करना है। साल 2047 तक इसकी इकानॉमी 1.5 ट्रिलियन बजट हो जाएगा। इससे महाराष्ट्र विकसित भारत मिशन में आगे रहेगा। हालांकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस एयरपोर्ट को बनाने की लागत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन विधानसभा में उन्होंने बताया कि इस एयरपोर्ट को वर्ष 2030 तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बजट सत्र के दौरान पवार ने अपनी घोषणाओं में मुंबई में मेट्रो के विकास के बारे में भी बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मेट्रो मार्ग से जोड़ा जाएगा।

इससे बड़ी संख्या में लोगों को इन दोनों एयरपोर्ट के बीच आने-जाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिरडी एयरपोर्ट पर जल्द ही रात के समय विमानों को उतारने की सुविधा की शुरुआत की जा रही है। इससे शिरडी आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधा होगी।

More News

    Read more about: mumbai airport budget
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+