Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र के इस झरने पर ही शूट हुई थी शाहरुख-करीना की फिल्म 'अशोका' का सन-सनानाना गाना

महाराष्ट्र के इस झरने पर ही शूट हुई थी शाहरुख-करीना की फिल्म 'अशोका' का सन-सनानाना गाना

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड की फिल्म 'अशोका - द ग्रेट' का एक गाना खूब ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म का गाना 'सन सनानाना' सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। बड़ी संख्या में विदेशी कंटेंट क्रिएटर भी अशोका ट्रेंड को Follow करते हुए इस गाने पर वीडियो बना रहे हैं। यह गाना करीना कपूर खान और शाहरुख खान पर फिल्माया गया था।

फिल्म में करीना को एक झरने पर इस गाने को गाते हुए दिखाया गया है। यह झरना न तो VFX का कमाल है और न ही इस गाने की मुंबई में इनडोर शूट हुई थी। क्या आप बता सकते हैं, यह झरना कहां है? इस गाने की शूटिंग के बाद से यह झरना एक लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट भी बन चुका है।

Ashoka Waterfall vihi waterfalls

चलिए आपको लिए चलते हैं महाराष्ट्र के उस झरने पर जहां शूट हुआ था 'सन-सनानाना'

कहां है अशोका वाटरफॉल्स

फिल्म 'अशोका - द ग्रेट' का गाना 'सन-सनानाना' महाराष्ट्र में कसारा घाट के पास मौजूद विहीगांव झरने पर शूट हुआ था। इस गाने की शूटिंग के बाद से ही इस झरने को स्थानीय लोग अशोका झरना के नाम से बुलाने लगे। यह झरना कसारा से करीब 12 किमी की दूरी पर मौजूद है।

इस झरने के पास तक गाड़ी ले जा सकते हैं। इसलिए अगर आप मुंबई से इस झरने पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो निजी गाड़ी अथवा किराए पर गाड़ी लेकर जा सकते हैं। इस जगह की देखभाल वन विभाग करती है।

मानसून में एक्टिव बन जाता है वाटरफॉल

विहीगांव झरना (अशोका झरना) यूं तो सालभर ही बहता रहता है लेकिन मानसून के समय यह झरना काफी ज्यादा सुन्दर लगने लगता है। यहीं वजह है कि मानसून के 4 महीने इस झरने पर घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हो जाता है।

यह झरना लगभग 120 मीटर की ऊंचाई से नीचे तालाब में आकर गिरता है। इतनी ज्यादा ऊंचाई से गिरने की वजह से झरने का पानी दुधिया सफेद रंग का नजर आता है। झरने के आसपास का पूरा इलाका घनी हरियाली से भरा होता है जो मानसून की फुहार के साथ ही जीवंत हो उठता है।

ashoka waterfalls monsoon

मानसून का परफेक्ट पिकनिक स्पॉट

कहीं घूमने जाने का प्लान बनने पर सबसे अधिक चिंता गाड़ी की पार्किंग को लेकर होने लगती है। विहीगांव झरना या अशोका वाटरफॉल्स पर जाने पर आपको इस बात की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस जगह पर गाड़ियों की पार्किंग से लेकर खाने-पीने का घरेलु सामान तक, सब कुछ उपलब्ध है। स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोग अशोका वाटरफॉल्स के पास कुछ रुपयों का शुल्क लेकर गाड़ियों के पार्किंग उपलब्ध करवाते हैं।

आदिवासी समुदाय के लोग ही यहां घरों में पकाया हुआ स्वादिष्ट भोजन बेचते हैं, जो निश्चित रूप से बेहद स्वादिष्ट होते हैं। मानसून के दौरान 4 महीने जब इन इलाकों में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, तो आदिवासी समुदायों के युवाओं के लिए वह रोजगार का सुनहरा मौका होता है। और आदिवासी युवाओं द्वारा पर्यटकों को उपलब्ध करवायी जाने वाली सुविधाएं इस जगह को परफेक्ट पिकनिक स्पॉट बनाती है।

vihi waterfalls kasara ghat ashoka sansanana

मुंबई से कैसे पहुंचे अशोका वाटरफॉल्स

मुंबई से ट्रेन द्वारा विही झरने पर आने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से कसारा लोकल पकड़ लें। कसारा घाट पहुंचने के बाद स्थानीय जीप या गाड़ी किराए पर लें। कसारा घाट स्टेशन से 5-7 किमी की दूरी पर ही आप विहीगांव वाटरफॉल पहुंच जाएंगे। आप चाहें तो कसारा स्टेशन या फिर इगतपुरी से भी विही वाटरफॉल्स आ सकते हैं। दोनों स्टेशनों से ही किराए पर गाड़ियां आसानी से उपलब्ध है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+