भारत अपने गौरवशाली इतिहास के लिए पूरी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह एक ऐसा देश है जहाँ हर तरह के मौसम को महसूस किया जाता है और उसका आनंद उठाया जाता है। यह दुनिया के सबसे मनोरंजक पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की संस्कृति तथा पर्यटन स्थल अपने अनोखे और खूबसूरत अंदाज के कारण आने वाले हर पर्यटक का दिल जीत लेते है।
इसी के चलते हर साल लाखों की तादाद में दूर देश से पर्यटक भारत की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को देखने चले आतें है। इसी क्रम में आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे दिलचस्प फैक्ट्स के रूबरू कराने जा रहें हैं, जिनके बारे यकीनन आपने पहले कभी नहीं सुना होगा....

सबसे ज्यादा डाक ऑफिस
भारत में डाक ऑफिस की संख्या दुनिया के किसी भी देश से कहीं अधिक है, आपने भी देखा होगा भारतीय डाक ऑफिस आपको हर गांव हर शहर में मिल जायेगा।PC:Amartya Bag

तैरने वाला पोस्ट ऑफिस
आपने पोस्ट ऑफिस तो बहुत देखे होंगे लेकिन जम्मू कश्मीर की ‘डल झील' में स्थित है दुनिया का पहला तैरता हुआ पोस्ट ऑफिस जो भारतीय सरकार ने अगस्त 2011 में स्थापित किया था ।

दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड
चैल हिमाचल प्रदेश का एक ऐसा स्थान है जहां एक मिलिट्री स्कूल भी है। इसे साल 1893 में बनाया गया था और 2,444 मीटर के ऐल्टिट्यूड पर यह पूरी दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड है।

साईकिल पर ले जाया गया था पहला राकेट
भारत का पहला रॉकेट इतना हल्का था कि इसे लॉन्चिंग स्टेशन पर साइकिल के करियर पर रख कर ले जाया गया था।

सबसे ज्यादा बोली जाती है अंग्रेजी
अब इसे अंग्रेजों का प्रभाव कहें या फिर अंग्रेजी बोलने पर मिलने वाले बेहतर रोजगार, मगर भारत अंग्रेजी बोलने वालों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आता है।

हाथियों के बाथ सपा
भारत में हाथियों को धार्मिक तौर पर भी मान्यता प्राप्त है। केरला का पुन्नाथूर कट्टा एलीफैंट रेजुवेनेशन सेंटर हाथियों के लिए इकलौती ऐसी जगह है जहां इनकी मालिश करने के अलावा नहलाया और खिलाया जाता है।

पहले राष्ट्रपति लेते थे आधी सैलरी
डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को आजाद भारत का एक ऐसा राष्ट्रपति माना जाता है जो जीवनपर्यंत जमीन से जुड़ा रहा। अपने खांटीपन के लिए मशहूर यह शख्स राष्ट्रपति को दी जाने वाली तनख्वाह 10,000 का सिर्फ 50 फीसद हिस्सा ही लेता था।

अब्दुल कलाम के नाम पार मनाया जाता है विज्ञान दिवस
भारत के राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम 26 मई 2006 को जब स्विट्ज़रलैंड की यात्रा पर वहां पहुंचे, तो स्विट्ज़रलैंड सरकार ने उस दिन को विज्ञान दिवस घोषित किया, जो डॉ.आज़ाद को समर्पित है।

भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम ने साले वर्ल्ड कप जीते हैं
वैसे तो हम सभी क्रिकेट के दीवाने हैं और वर्ल्ड कप का नाम आते ही क्रिकेट ही याद आता है, जैसे कभी हॉकी याद आया करता था।हालांकि, भारत की पुरुष व महिला कबड्डी टीम ने अब तक संपन्न हुए सारे वर्ल्ड कप जीते हैं।

शैम्पू का आविष्कार भारत में हुआ है
हो सकता है कि आप इस फैक्ट को जानकर थोड़े अचंभित हुए हों, क्योंकि पहले लोग मिट्टी से बाल धुलने में यकीन रखते थे, मगर शैम्पू शब्द संस्कृत भाषा के चंपू शब्द से निकला है। चम्पू का अभिप्राय मसाज से है।

बांद्रा-वोरली का सी लिंक
बांद्रा-वोरली का सी लिंक का वजन 50000 अफ्रीकन हाथियों जितना है और इसे बनाने में 2,57,00,000 लोगों की मेहनत जुड़ी हैं।इंजीनिरिंग और आर्किटेक्चर के इस अद्भुत नमूने को बनाने में जितने तारों का इस्तेमाल किया गया है, उतने में पूरी धरती को बांधा जा सकता है।
PC: Arjuncm3

मौसिनराम
भारत के मेघालय प्रांत के खासी पहाड़ियों पर स्थित मौसिनराम नामक जगह में इतनी बारिश होती है कि एक आम आदमी इनकी कल्पना तक नहीं कर सकता।इससे पहले यह रिकॉर्ड मेघालय के चेरापूंजी के नाम था।PC:Vikas Talwar

कुंभ मेले की भीड़ अंतरिक्ष से भी दिखती थी
साल 2011 में संगम के तट पर आयोजित कुंभ मेले में पूरी दुनिया की ऐसी भीड़ जुटी थी कि इस भीड़ को अंतरिक्ष से भी देखा गया था। है न हैरानी वाली बात?

इस गांव में बंद नहीं होते दरवाजे
आपको जानकर आश्चर्य होगा की महाराष्ट्र के ‘शनि शिंगणापुर' गांव एक ऐसा गांव है जहाँ चोरी होती ही नहीं है जबकि इस गांव के किसी भी घर में दरवाजा ही नहीं लगाया जाता।

सबसे ज्यादा लोगों ने किया वोट
2014 चुनाव में भारत के 54 करोड़ लोगो ने मतदान किया था जो कि अमेरिका ,इंग्लैंड , जापान और ऑस्ट्रेलिया इन सबकी जनसंख्या को मिला देने पर भी ज्यादा है।

भारत
भारत ने अपने आखिरी 100000वर्षो के इतिहास में किसी भी दश पर हमला नहीं किया है।

सबसे बड़ा लोकतंत्र देश
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्याताओं में से एक है।

प्रथम विश्वविद्यालय
विश्व का सबसे प्रथम विश्वविद्यालय 700 बीसी में तक्षशिला में स्थापित किया गया था। इसमें 60 से अधिक विषयों में 10500 मसे अधिक छात्र दुनिया भर से आकर अध्यन करते थे।

भारत
भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहां अलग-अलग धर्मां के लोग एक साथ रहते हैं। हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म इन सबका जन्म भारत में ही हुआ था।
- वाराणसी का अद्वितीय काँठवाला मंदिर!
- राजसी राजस्थान के शाही अनुभव के लिए रोड ट्रिप का एक मज़ेदार अनुभव!
- भारत के सबसे अच्छे शहरी उद्यानों की रोमांचक सैर!
- भारत के इन प्रमुख जगहों पर निहारिये भगवान बुद्धा की 5 खूबसूरत प्रतिमाओं को!



Click it and Unblock the Notifications











