Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब बीवी होगी और भी खुश..जब हनीमून होगा क्रूज पर..

अब बीवी होगी और भी खुश..जब हनीमून होगा क्रूज पर..

भारत में क्रूज पर हनीमून को छुट्टियों को काफी अच्छे से एन्जॉय किया जा सकता है..जाने कैसे

By Goldi

बीते कुछ सालों में घूमने फिरने के शौकीनों और हनीमून कपल्स के बीच क्रूज टूरिज्म बेहद लोकप्रिय हो रहा है। जहां कुछ साल पहले लोग अपनी छूट्टियां मनाने रोड ट्रिप में जाना पसंद करते थे, वहीं अब पर्यटकों को क्रूज में छुट्टियों का लुफ्त उठाना ज्यादा बेहतर विकल्प लगने लगा है।

भारत में क्रूज पर हनीमून को छुट्टियों को काफी अच्छे से एन्जॉय किया जा सकता है..भारत में क्रूज पर छुट्टियाँ बिताने के लिए आप गोवा, मुंबई, चेन्नई, पोर्टब्लेयर, मैंगलोर, कोच्चि की ओर रुख कर सकते हैं। क्रूज पर आप जमकर मौज मस्ती पार्टी आदि को एन्जॉय कर सकते हैं।

अगर आप शांती के सुकून के पल बिताने के मौके हैं, चाहे वे लायब्रेरी में किताबों के पन्ने पलटते हुए समुद्र की लहरों में अस्त होते हुए सूरज को निहारते हुए या अपने कैमरे में खूबसूरत लम्हों को कैद कर सकते हैं।

क्रूज एक एक ऐसी ट्रिप, जहां पहुंचकर आपको इतनी खुशी होगी कि वापस लौटने पर यादें नहीं भूला पाएंगे। ये हैं टॉप 6 डेस्टिनेशन वाया क्रूज शिप लाइन :-

केरला बैकवाटर क्रूज

केरला बैकवाटर क्रूज

दक्षिण भारत में स्थित केरला एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। केरल आने वाले पर्यटक यहां लक्ज़री हाउसबोट क्रूज का आनन्द उठा सकते हैं। क्रूज पर आप यहां की खूबसूरती को बखूबी निहार सकते हैं..साथ ही अपने पार्टनर के साथ कुछ स्पेशल टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं।

सुंदरबन क्रूज

सुंदरबन क्रूज

सुंदरबन क्रूज के जरिये आप सुंदर समुद्र तटों, खाड़ी और सुंदरबन के द्वीपों को निहार सकते हैं..साथ ही यह क्रूज भारत के अद्भुत क्रूज में से एक है।

चिलिका लेक क्रूज़

चिलिका लेक क्रूज़

अगर आप डॉलफिन को नजदीक से देखना चाहते हैं तो चिलिका लेक क्रूज़ जरुर जाएँ..इस क्रूज से आप विभिन्न प्रकार के पक्षियों को और डॉलफिन को निहार सकते हैं।लक्जरी नाव आपको जादुई महासागर जीवन नाव के कांच के तल के नीचे परत तक दिखाई देता है।

अंडमान द्वीप क्रूज़

अंडमान द्वीप क्रूज़

अंडमान भारत के खूबसूरत द्वीपों में से एक है।यहां की खूबसूरती वाकई देखने लायक है। शाम के वक्त यहां के बीच का नजारा इतना आकर्षक होता है कि आप यहां से कहीं और नहीं जाएंगे। यहां पर आपको मनोरंजन के काफी सारे साधन मिल जाएंगे और प्राकृतिक बनावट आपको मन मोह लेगी।

डिब्रू - साखोवा नदी क्रूज

डिब्रू - साखोवा नदी क्रूज

असम उत्तर पूर्वी भारत का एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है जोकि अपनी खूबसूरती के लिए पूरे देश में विख्यात है। असम में यह खूबसूरत नदी क्रूज में आप आसपास के जानवरों और पक्षियों की दुर्लभ और विदेशी प्रजातियां देख सकते हैं। हरे रंग की भव्य पहाड़ियों और नीला बादलों से, इस खूबसूरत स्थान को और भी खूबसूरत बना देता है।

मंडोवी नदी क्रूज

मंडोवी नदी क्रूज

पर्यटक गोवा के पणजी स्थित मंडोवी नदी में क्रूज का लुत्फ उठा सकते हैं। रोमांटिक कपल के लिए यह जगह सबसे परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां की चट्टान,सुंदर समुद्री नजारें,शांत कैफे और ब्लॉक बीच बेहद ही सुदंर और शांत जगह हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+