Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिर्फ TajMahal ही नहीं, महिलाओं की याद में बने हैं ये 6 स्मारक

सिर्फ TajMahal ही नहीं, महिलाओं की याद में बने हैं ये 6 स्मारक

भारत में घूमने के लिए धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की कमी नहीं है। ऐसे में अगर आगरा के ताजमहल की बात की जाए तो इसे प्रेम की निशानी कही जाती है और ये दुनिया का सांतवां अजूबा भी है। ये अजूबा एक महिला की याद में बनाया गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि महिलाओं की याद में 6 और स्मारक बनाए गए हैं, जो ऐतिहासिक रूप से पन्नों में दर्ज भी है।

ताजमहल

प्रेम की निशानी कही जाने वाली ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ था, जिसे शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। इसे बनवाने में अलग-अलग देशों से कारीगर लाए गए थे, जिनके साथ करीब 22000 मजदूरों को लगाया गया था। ताजमहल को लेकर एक किवदंती भी है कि इसे बनाने वाले सभी मजदूरों को हाथ काट दिए गए थे।

taj mahal

बीबी का मकबरा

बीबी के मकबरे का निर्माण मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी पत्नी दिलरस बानो बेगम की याद में 17वीं शाताब्दी में बनवाया था। इस मकबरे को मिनी ताज के नाम से भी जाना जाता है। यह मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में मौजूद है।

mini taj , bibi ka maqbara

जोधाबाई की समाधि

जोधाबाई मुगल सम्राट अकबर की सबसे प्रिय पत्नी थी, जिन्हें मरियम उज जमानी का खिताब प्राप्त था। उनकी याद में आगरा में उनकी समाधि भी बनवाई गई, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई।

पद्मावती समाधि स्थल

मेवाड़ की धरती पर कई वीरांगनाएं पैदा हुईं, उनमें से ही एक थी- रानी पद्मावती, जिन्होंने धर्म और मर्यादा की रक्षा की खातिर खुद को धधकती आग से झोंक दिया था। इस कुंड में रानी पद्मावती के साथ 16 हजार महिलाओं के साथ उस अग्नि में कुदकर जान दे दी थी। जहां आज भी लोग आदरपूर्वक अपना सिर झुकाते हैं। इस कुंड को रानी पद्मावती समाधि स्थल के रूप में जाना जाता है, जो इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में जन्म-जन्मांतर के लिए दर्ज हो गया है।

चांद बीबी का मकबरा

चांद बीबी, एक भारतीय मुस्लिम योद्धा थीं, जिन्हें चांद खातून या चांद सुल्ताना के नाम से भी जाना जाता है। चांद बीबी को अकबर की सेना को जमकर टक्कर देने वाली महिला के रूप में जाना जाता है। इस मकबरे को लेकर कई मतभेद है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि ये मकबरा औरंगजेब ने बनवाया था और कुछ का मानना है कि ये औरंगजेब के बेटे आदिल ने बनावाया था।

रजिया सुल्तान का मकबरा

रजिया सुल्तान एकमात्र ऐसी महिला थी, जो दिल्ली की सल्तनत पर राज करने वाली एकमात्र महिला थी। रजिया सुल्तान का मकबरा पुरानी दिल्ली में स्थित है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+