Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के इन जगहों पर ले सकते हैं बैचलर्स लाइफ के मजे, कर लीजिए दोस्तों के साथ प्लानिंग...

भारत के इन जगहों पर ले सकते हैं बैचलर्स लाइफ के मजे, कर लीजिए दोस्तों के साथ प्लानिंग...

क्या आप अपनी बैचलर लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं? भारत में कई सारी ऐसी जगहें हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ जाकर अपनी लाइफ एंजॉय कर सकते हैं और एक अच्छी याद के तौर पर इस ट्रिप को अपने कैमरों में कैद कर सकते हैं।

भारत एक ऐसा देश है, जहां आपको घूमने के लिए सभी तरह के स्थान आसानी से मिल जाएंगे। बच्चों के लिए पार्क की जाए या जवानी में घूमने के समुद्री किनारे व पहाड़ या फिर बुढ़ापे में घूमने के लिए मंदिर...यहां सब कुछ है। इन सभी के समायोजन को ही तो भारत कहा जाता है। यहां शांत वातावरण वाला स्थान भी है और एडवेंचर वाली जगहें भी। अब ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बैचलर्स के लिए घूमने वाली जगहें....आइए देखते हैं....

नील आईलैंड, अण्डमान

नील आईलैंड, अण्डमान

अण्डमान के नील आईलैंड की बात की जाए तो अपनी शानदार वाइल्डलाइफ नजारे और सफेद रेत वाले बीचों के लिए जाना जाता है। शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए ये एकदम परफेक्ट स्थान है। इसका मतलब ये नहीं कि यहां दोस्तों की टोली नहीं आती है। यह आईलैंड पार्टी के लिए भी जाना जाता है, यहां आपको कई रिसॉर्ट भी मिल जाएंगे। जहां आप ठहरकर इस प्राकृतिक स्थान के विहंगम दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस आईलैंड का पानी भी काफी साफ है और दिखने में नीले कलर का दिखाई देता है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।

बटरफ्लाई बीच, गोवा

बटरफ्लाई बीच, गोवा

बटरफ्लाई बीच, गोवा के सबसे शुमार व बेहतरीन नजारों वाले बीचों में से एक है, जो सीक्रेट बीच के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप सोलो ट्रिप पर निकले हैं या शांत वातावरण की खोज में है तो इस बीच से अच्छा स्थान आपको पूरे गोवा में नहीं मिलेगा। इस स्थान को हनीमून के लिए भी काफी खास माना जाता है, यह स्थान बिल्कुल प्राइवेसी वाला स्थान है। इसीलिए इसे हनीमून बीच के नाम से भी जाना जाता है। इस बीच की खासियत यह है कि यहां पहुंचने के लिए पैदल या सड़क मार्ग नहीं बल्कि समुद्री मार्ग के जरिए ही जाया जाता है। यहां आपको तितलियों की कई प्रजातियां भी देखने को मिलेगी, जो आपकी इस ट्रिप को और भी शानदार बना देगी।

कुआरी पास, उत्तराखंड

कुआरी पास, उत्तराखंड

कुआरी पास, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक ट्रेकिंग वाला स्थान है, जो एडवेंचर प्रेमियों सबसे खास स्थानों में से एक है। अगर आप एडवेंचर के दीवाने हैं और अपनी बैचलर लाइफ को खुलकर जीना चाहते हैं तो आप कुआरी पास जरूर जाए.. । यहां आसपास घूमने के लिए काफी जगहें है, जैसे- जोशीमठ व नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क आदि। चमोली की इस धरती से हिमालय का प्राकृतिक व नैसर्गिक स्वरूप आपको एक पल में सम्मोहित कर लेगा।

धरमकोट, हिमाचल प्रदेश

धरमकोट, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बसा धरमकोट, मैक्लोडगंज के ऊपरी पहाड़ी चोटी पर बसा है, जहां से आप पूरी कांगड़ा घाटी के सुंदर दृश्यों को देख पाएंगे। अब ये स्थान हिमालय में है तो इसके बारे में ज्यादा कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है। लेकिन हां ये स्थान दोस्तों के जाने के लिए बेस्ट प्लेस है। यहां पर विपश्यना ध्यान केंद्र, धम्म शिकारा, तुशिता ध्यान केंद्र और तिब्बती महायान परंपरा से संबंधित अध्ययन व अभ्यास का केंद्र मौजूद है। यहां आसपास के नजारे इतने शानदार नजर आते हैं कि आप यही के होकर रह जाएंगे।

शोंगपडेंग, मेघालय

शोंगपडेंग, मेघालय

मेघालय में स्थित शोंगपडेंग बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करता है। यहां आने वाले पर्यटक इसकी खूबसूरती के आगे मत्था टेक देते हैं। एशिया का सबसे स्वच्छ मॉवलिंनान्ग गांव यही पर स्थित है, इसी गांव से होकर एक नदी बहती है, जिसका नाम है- उमंगोट नदी (Umngot River)...। इस नदी का पानी शीशे की तरह साफ है, आप इसके निचले सतह को भी देख सकते हैं। इसे साफ रखने में यहां के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। अब ऐसे पहाड़ों नजारों, सीमा क्षेत्र व साफ नदियों के करीब जाने का मौका मिले तो बैचलर्स तो इसमें पीछे नहीं रहने वाले...तो ऐसे में इस स्थान पर आप अपनी सोलो ट्रिप या दोस्तों के साथ मस्ती वाली ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+