भारत में बेटी को देवी का रूप माना जाता हैं, लेकिन इसी भारत में ये बेटियां असुरक्षित हैं। राह चलते कोई भी इन्हें छेड़कर चला जाता है, तो कोई मुंह पर तेजाब फेंक देता है। आज भले ही भारत तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा हो, लेकिन महिलायों की सुरक्षा आज भी वहीं की वहीं बनी हुई है।
भारत के सभी प्रमुख शहरों में महिलाएं कहीं भी कभी भी छेड़छाड़ का शिकार हो रही हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि, भारत के कुछ खास शहरों में महिलाएं दिन ढलने के बाद अकेले बाहर निकलने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। आइये इसी क्रम में जानते हैं,भारत के उन खास शहरों को जो महिलायों के सुरक्षित नहीं हैं-

दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली महिलायों के सबसे ज्यादा असुरक्षित मानी जाती है। वर्ष 2012 की हिंसक बलात्कार की घटना ने दिल्ली को रेप कैपिटल का नाम दिया। वर्ष 2012 के बाद अब तक दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध में कोई खास कमी नही हैं।Pc:Larry Johnson

गुडगांव
हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा शहर और वाणिज्यिक और आवासीय संपत्तियों में अव्वल स्थान गुडगांव महिलायों के काफी असुरक्षित माना जाता है, खास कर की रात के समय यहां छेड़छाड़ और बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएं सुनने में आती है।

हैदराबाद
दक्षिण भारत के आधुनिक शहरों में शुमार हैदराबाद भी महिलायों के अनसेफ शहरों की कतार में आ खड़ा हुआ है। इस शहर में छेड़छाड़, बलात्कार के अलावा दहेज़ की घटनायों को भी दर्ज किया गया है।
Pc:Hari Om Prakash

बैंगलोर
आईटी हब के नाम से विख्यात बेंगलुरु महिलायों के एक असुरक्षित शहर है, एक सर्वे के मुताबिक 48 प्रतिशत महिलाएं यहां खुद को अनसेफ मानती हैं। लेकिन खास बात यह है कि, बेंगलुरु अन्य शहरों की तुलना में इस शहर को महिलायों के लिए सेफ बनाने कोशिश कर रहा है।Pc:Indianhilbilly

कोलकाता
भारत के अन्य महानगर बैंगलोर और हैदराबाद की तरह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भी महिलायों के सुरक्षित नहीं है, यहां भी महिलाओं के खिलाफ हिंसक अपराध के मामले अत्यधिक हैं। एक सर्वेक्षण के मुताबिक पश्चिम बंगाल महिलाओं के खिलाफ सर्वोच्च अपराध राज्यों में से एक है।Pc:PlaneMad.

उत्तर प्रदेश
राजधानी लखनऊ सहित यूपी के राज्य महिलायों के लिए अनसेफ हैं, जिसमे नवाबी नगरी सहित ताज नगरी शामिल है, यहां आये दिन विदेशी महिलायों के साथ छेड़छाड़ के मामले अख़बार में पढने को मिलते हैं।
Pc:Animesh Gupta

जोधपुर
राजस्थान की सन सिटी के नाम से विखाय्त जोधपुर अपने राजसी किलों, नीले घर आदि के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि ये शहर महिलायों के लिए भी काफी असुरक्षित है। यहां यौन हिंसा,महिला उत्पीडन ,छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं आये दिन होती रहती हैं।

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी महिलायों की सुरक्षा करने में असमर्थ है, यहां शाम के बाद महिलाएं घर से बाहर निकलने से बचती हैं।Pc:Deepak sankat



Click it and Unblock the Notifications
















