Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कहीं घड़ी तो कहीं हवाईजहाज ,भक्त ऐसे मनवाते हैं भगवान से अपनी मुराद

कहीं घड़ी तो कहीं हवाईजहाज ,भक्त ऐसे मनवाते हैं भगवान से अपनी मुराद

जाने ऐसे मन्दिरों के बारे में,जहां मंदिर को देवता को प्रसन्न करने के लिए अजीबो-गरीब चीजों का चढ़ावा चढ़ाया जाता है, जैसे कहीं विदेश का वीजा लेने के लिए भक्त गुरुद्वारा में खिलौने वाले हवाई जहाज चढ़ाते

By Goldi

भारत में आस्था का व्यापक काफी बड़ा है, जिसके चलते आपको यहां हर कदम दो कदम पर मंदिर देखने को मिल जायेंगे। यहां के कुछ मन्दिरों इतने रहस्यमयी हैं, जिनके आश्चर्य आपको हैरत में डाल देंगे, और जब आप इन मन्दिरों के दर्शन करने पहुंचेगे तो आप सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि, ये मंदिर भक्ति को प्रोत्साहित कर रहे हैं या फिर अन्धविश्वास को।

आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम कहना क्या चाहते हैं, अपने लेख के जरिये, तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे मन्दिरों के रूबरू कराने जा रहे हैं, जहां मंदिर को देवता को प्रसन्न करने के लिए अजीबो-गरीब चीजों का चढ़ावा चढ़ाया जाता है, जैसे कहीं विदेश का वीजा लेने के लिए भक्त गुरुद्वारा में खिलौने वाले हवाई जहाज चढ़ाते हैं, तो काल भैरव को शराब का प्याला पिलाया जाता है।

तो आइये स्लाइड्स में जाने भारत के कुछ अनोखे मन्दिरों को

घड़ी वाले बाबा

घड़ी वाले बाबा

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद का जहां आने वाले भक्त मंदिर में विराजमान देवता को अपनी मन्नत पूरी होने पर फूल, माला, प्रसाद की जगह दीवार घड़ी चढ़ाते हैं। उनका मानना है कि, घड़ी चढ़ाने से बाबा खुश होते हैं।

इस देवस्थल पर घड़ी चढ़ाने की परंपरा करीब 30 वर्ष पूर्व एक ट्रक चालक ने शुरू की थी। स्थानीय लोग बताते हैं कि एक व्यक्ति ब्रह्म बाबा से मिन्नत की थी कि वह ट्रक चलाना सीख लेगा तो दीवार घड़ी चढ़ाएगा। उसकी मांगी मुराद पूरी होते ही उसने दीवाल घड़ी चढ़ा दी। इसके बाद यह एक परंपरा सी बन गई।

विदेश जाने की टिकट दिलाने वाला गुरुद्वारा

विदेश जाने की टिकट दिलाने वाला गुरुद्वारा

पंजाब के तल्हन गांव में स्थित गुरुद्वार में गुरूजी की कृपा बरसती है और उनकी कृपा से भक्तो को विदेश जाने का टिकट भी मिलता है। विदेश जाने के इच्छुक लोग इस गुरुद्वारे में अपने मन की मुराद पूरी करने के लिए खिलौना हवाई जहाज चढ़ाते हैं। इस गुरुद्वारे की चर्चा देश में ही नही बल्कि विदेशो में भी है हर साल यहाँ हजारो भक्त आते है और गुरुद्वारे के पास की दुकानों से जहाज खरीद कर चढ़ाते है। यहां गुरूद्वारे के बाहर आपको कई दुकानें मिलेंगी जो हवाई जहाजों के खिलौने बेचती हैं और इन्हें खरीदने के लिए लोगों कि भीड़ लगी रहती है।

इंग्लिश सिखाने वाली देवी

इंग्लिश सिखाने वाली देवी

यहां के लोगों का मानना है कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में पुरुषों के पास पढ़ने के ढेरों अवसर है मगर बात जब स्त्रियों की हो तो स्थिति सोचने वाली है। इस मूर्ति का उद्देश्य ये है कि महिलाऐं भी देवी को देख मॉडर्न बने और अपने अंदर शिक्षा का संचार करें।

सड़क दुर्घटना से बचने के लिए बुलेट बाबा की पूजा

सड़क दुर्घटना से बचने के लिए बुलेट बाबा की पूजा

बुलट बाबा या ओम बनना समाधी राजस्थान के जोधपुर में स्थित है। यहां आने वाले भक्त रॉयल इंफील्ड की एक बुलट की पूजा करते हैं। साथ ही यहां चढ़ावे के तौर पर "बुलट बाबा" को शराब चढ़ाई जाती है। यहां के स्थानीय निवासियों का मानना है कि बुलट बाबा यहां के लोगों की सड़क यात्रा के दौरान हादसों से सुरक्षा करते हैं।

वीजा वाले तिरुपति भगवान

वीजा वाले तिरुपति भगवान

चिलकुर बाला जी मंदिर, ‘वीजा' बाला जी मंदिर को ‘वीजा' भगवान के इस नाम से जाना जाता है। इसके पीछे एक बहुत ही मजेदार कारण है। कहा जाता है कि अगर आपकी विदेश यात्रा में अड़चन आ रही हो तो इस मंदिर में दर्शन कर प्रार्थना करो और फिर देखो कैसे फटाफट वीजा मिल जाता है। यह एक प्राचीन हिंदू मंदिर है जोकि भगवान बाला जी और उनकी पत्नी श्रीदेवी और भूदेवी को समर्पित है। यह मंदिर किसी भी प्रकार के धन को स्वीकार नहीं करता है जिससे इसकी ख्याति पूरे विश्व में है।Pc:Adityamadhav83

महाकाल को चढ़ाई जाती है शराब

महाकाल को चढ़ाई जाती है शराब

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+