Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई का 10 किमी लंबा कोस्टल रोड पूरी तरह से खुल रहा है, कब? क्या होगी Timing?

मुंबई का 10 किमी लंबा कोस्टल रोड पूरी तरह से खुल रहा है, कब? क्या होगी Timing?

लगभग 7 सालों का इंतजार हुआ खत्म और पूरी तरह से खुलने वाला है मुंबई का कोस्टल रोड। 26 जनवरी यानी कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस कोस्टल रोड का उद्घाटन करने वाले हैं, जिसके बाद इस रोड को दोनों तरफ से आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। कोस्टल रोड के पूरी तरह से खुल जाने से मरीन ड्राईव से बांद्रा आना-जाना बड़ा आसान हो जाएगा।

इसके साथ ही कोस्टल रोड पर कई इंटर लेन, वर्ली, प्रभादेवी और लोअर परेल, लोटस जंक्शन आदि को भी आम नागरिकों के लिए कल से खोल दिया जा रहा है। हालांकि इस पर वाहनों की आवाजाही कल से ही शुरू नहीं होगी बल्कि...

mumbai coastal road

मुंबई के कोस्टल रोड का उत्तरी तरफ जाने वाला ब्रिज, जो लगभग 827 मीटर लंबा है। इस ब्रिज का 699 मीटर हिस्सा समुद्र पर और 128 मीटर वाला हिस्सा जमीन पर से होकर गुजरता है। इस ब्रिज पर 143 मीटर लंबा, 27 मीटर चौड़ा और 31 मीटर ऊंचा 'बो आर्च स्ट्रिंग गार्डर' भी है, जिसका वजन करीब 2400 टन है।

इसे ही मुख्य तौर पर कल (26 जनवरी) खोला जाएगा, जिसके बाद कोस्टल रोड पूरी तरह से खुल जाएगा। इस नए स्ट्रेच के खुल जाने के बाद 10.58 किमी लंबा कोस्टल रोड पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। इसके खुल जाने के बाद मरीन ड्राइव से बांद्रा से बांद्रा से मरीन ड्राइव तक आने-जाने में मात्र 15 मिनट का समय लगेगा।

मरीन ड्राइव के पूरी तरह से खुल जाने के बाद मुंबईकर कोस्टल रोड, वर्ली बांद्रा सी लिंक होकर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पकड़कर दहिसर तक सिग्नल फ्री यात्रा कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोस्टल रोड को 5वें चरण के बाद पूरी तरह से खोल दिया जा रहा है।

mumbai marine drive coastal road

कोस्टल रोड के पूरी तरह से खुलने का इंतजार मुंबईकरों ने लगभग 7 सालों तक किया। हर बार इसकी बढ़ती डेडलाइन की वजह से कोस्टल रोड के निर्माण में होने वाली लागत ₹8,000 करोड़ से बढ़कर ₹13,000 करोड़ पर पहुंच गयी। बता दें, मुंबई कोस्टल रोड प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा।

कोस्टल रोड को बनाने के रास्ते में कई चुनौतियां भी आयी थी। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1967 में कोस्टल रोड को बनाने का एसआरडीपी बनाया गया था। इस रोड को बनाने के लिए करीब 19 एजेंसियों से अनुमति लेनी पड़ी थी। सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद कोस्टल रोड का निर्माण साल 2018 में शुरू हुआ। इस रोड के रास्ते में आयी सबसे बड़ी चुनौती मालाबार हिल और समुद्र के नीचे सुरंग बनाना था।

More News

    Read more about: mumbai traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+