Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा मुंबई कोस्टल रोड लेकिन इन वाहनों की एंट्री रहेगी बंद, जानें नयी Timing

अब सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा मुंबई कोस्टल रोड लेकिन इन वाहनों की एंट्री रहेगी बंद, जानें नयी Timing

बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेश (BMC) ने फैसला लिया है कि अब मुंबई कोस्टल रोड को सप्ताहांत (Weekends) पर खुला रखा जाएगा। यानी अब सप्ताह के सातों दिन कोस्टल रोड से होकर आवाजाही की जा सकेगी। गणेशोत्सव से पहले तक मुंबई कोस्टल रोड से होकर उत्तर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को सप्ताहांत पर बंद कर दिया जाता है, जो अब नहीं होगा।

इसके साथ ही कोस्टल रोड के समय में भी बदलाव किया गया है। लेकिन कुछ वाहन ऐसे भी हैं, जिन्हें अभी भी कोस्टल रोड से होकर आवाजाही करने की अनुमति नहीं दी गयी है।

mumbai coastal road open for 7 days a week

इस बारे में Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार शनिवार (21 सितंबर) से ही मुंबई कोस्टल रोड को सप्ताहांत पर भी खुला रखा जाएगा। इस बात की घोषणा शुक्रवार को BMC की तरफ से भी कर दी गयी है। इससे पहले गणेशोत्सव के दौरान 6 से 18 सितंबर तक कोस्टल रोड को सप्ताह के सातों दिन और दिन के 24 घंटे के लिए खुला रखा गया था, ताकि गणेशोत्सव के दौरान दूसरे रूट्स पर होने वाली भीड़ की वजह से वाहनों को आवाजाही करने में कोई परेशानी न हो।

मुंबई कोस्टल रोड पर उत्तर की तरफ जाने वाली गाड़ियों के लिए समय भी 1 घंटा बढ़ा दिया गया है। यानी पहले जहां सप्ताह के दिनों में कोस्टल रोड सुबह 7 से रात को 11 बजे तक खुला रहता था, वहीं अब सप्ताह के सातों दिन सुबह 7 से आधी रात को 12 बजे तक खुला रहेगा। समय में किये गये इस बदलाव की वजह से वाहनों के लिए अब मरीन ड्राईव से कोस्टल रोड दिन के 17 घंटे खुला रहेगा।

इसके साथ ही BMC ने यह भी फैसला लिया है कि दक्षिण की ओर जाने वाली वाहनों के लिए भी कोस्टल रोड को हर दिन सुबह 7 से आधी रात के 12 बजे तक खुला रखा जाएगा, सप्ताहांत पर वर्ली के बिन्दूमाधव ठाकरे चौक को बंद रखा जाता है।

BMC सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नये फैसले में कोस्टल रोड पर दक्षिण की ओर जाने वाले रूट में बिन्दूमाधव ठाकरे चौक से रजनी पटेल चौक (लोटस जंक्शन) और अमरसंस गार्डन से मरीन ड्राईव तक को सप्ताह के सभी दिन सुबह 7 से रात के 12 बजे तक खुला रखने का फैसला लिया गया है।

mumbai coastal road new timing

वहीं उत्तर की ओर जाने वाले रास्ते में मरीन ड्राईव से हाजी अली और रजनी पटेल चौक (लोटस जंक्शन) से बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भी अब सप्ताह के सातों दिन सुबह 7 से रात को 12 बजे तक खुला रखने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि सीधी सड़क पर वाहन अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा, सुरंग में 60 किमी प्रति घंटा और मोड़ पर 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाए जा सकेंगे।

किन वाहनों की एंट्री बंद?

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई कोस्टल रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहनों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा जिन वाहनों को कोस्टल रोड पर प्रवेश करने से रोका जाएगा, उनमें ट्रेलर, मिक्सर, ट्रैक्टर, मालवाही भारी वाहन, किसी भी प्रकार के मालवाही वाहन, दो पहिया, साइकिल, तीन पहिया या ऑटो रिक्शा, पशुओं द्वारा खींचे जाने वाली गाड़ियां, हाथ गाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा पैदल लोगों को भी आवाजाही नहीं करने किया जाएगा। हालांकि BEST बसें और राज्य सरकार की बसें, सवारी लेकर जाने वाली गाड़ियां कोस्टल रोड पर बेरोक-टोक के आ-जा सकेंगी।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई वाहन चालक कोस्टल रोड पर अपनी गाड़ी रोककर या यात्री नीचे उतरकर फोटो या वीडियो लेता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें, इस साल मार्च से कोस्टल रोड को अलग-अलग फेज में खोल दिया गया है। इस रोड का निर्माण कार्य लगभग 92% पूरा हो चुका है।

11 मार्च से लेकर 12 सितंबर के बीच इसका काफी हिस्सा आम लोगों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया जा चुका है। कोस्टल रोड का जो हिस्सा अभी भी निर्माणाधीन है, उम्मीद की जा रही है कि उसे भी जल्द पूरा कर इसे पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

More News

    Read more about: mumbai traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+