Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro Line 3 : उद्घाटन से पहले बदल दिया गया 11 मेट्रो स्टेशनों का नाम, जानें नया नाम

Mumbai Metro Line 3 : उद्घाटन से पहले बदल दिया गया 11 मेट्रो स्टेशनों का नाम, जानें नया नाम

मुंबई मेट्रो लाइन 3, जिसे एक्वा लाइन मेट्रो भी कहा जाता है, कहा अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। यह मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन है। संभावना है कि अपने मुंबई दौरे के दौरान पीएम मोदी 3 से 5 अक्तूबर के बीच इसका उद्घाटन कर सकते हैं (4 अक्तूबर को उद्घाटन होने की चर्चाएं सबसे तेज हैं)। लेकिन इस बीच उद्घाटन से पहले मुंबई मेट्रो लाइन 3 के कई मेट्रो स्टेशनों का नाम बदल दिया गया है।

इसके साथ ही एक्वा लाइन मेट्रो के 11 मेट्रो स्टेशनों का बदले हुए नामों की घोषणा भी कर दी गयी है। बता दें, मुंबई का मेट्रो लाइन 3 (कोलाबा-बांद्रा-SEEPZ) करीब 33.5 किमी लंबा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन हैं।

mumbai metro line 3 new names

क्या है मुंबई मेट्रो लाइन 3 के उद्घाटन का अपडेट?

मीडिया रिपोर्ट्स में किये जा रहे दावों को अगर सच मानें तो 4 अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी मुंबई के मेट्रो लाइन 3 के पहले फेज का उद्घाटन कर सकते हैं। इस फेज में कुल 10 स्टेशन होंगे। मेट्रो प्रशासन का दावा है कि उद्घाटन होने के अगले दिन से ही इन सभी स्टेशनों के बीच आम यात्रियों के लिए मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पहले फेज के अंतर्गत आरे कॉलोनी से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के बीच मेट्रो का संचालन शुरू किया जाएगा। यह स्ट्रेच 12.5किमी लंबी है। वहीं मार्च 2025 तक मेट्रो लाइन 3 के बाकी सभी स्टेशनों को खोल दिया जा सकता है।

metro line 3 mumbai aqua line new names

11 मेट्रो स्टेशनों के बदले गये नाम :

मेट्रो स्टेशन के पुराने नाम मेट्रो स्टेशन के नये नाम
CST मेट्रो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेट्रो
मुंबई सेंट्रल मेट्रो जगन्नाथ शंकर शेठ मेट्रो
साइंस म्यूजियम साइंस सेंटर
शीतलादेवी टेम्पल शीतलादेवी मंदिर
विद्यानगरी बांद्रा कॉलोनी
सांताक्रुज सांताक्रुज मेट्रो
डोमेस्टिक एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टी-1
इंटरनेशनल एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टी-2
MIDC MIDC-अंधेरी
आरे आरे जेवीएलआर
बांद्रा स्टेशन बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC)

बता दें, Hindustan Times से बात करते हुए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी भिडे ने बताया कि इनमें से कई मेट्रो स्टेशनों के नाम ऐसे भी हैं, जिनका उल्लेख साल 2013 में जारी विज्ञप्ति में भी किया गया था। जैसे डोमेस्टिक एयरपोर्ट अथवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के नाम का उल्लेख उस विज्ञप्ति में किया गया था लेकिन अब उनका नाम बदल दिया गया है।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+