Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro line 3 : पहला फेज शुरू, जानिए BKC से कफे परेड तक कब से शुरू होगी मेट्रो?

Mumbai Metro line 3 : पहला फेज शुरू, जानिए BKC से कफे परेड तक कब से शुरू होगी मेट्रो?

मुंबई मेट्रो का लाइन 3, जो आरे कॉलोनी से कफे परेड को जोड़ता है। 33.5 किमी लंबा यह मेट्रो लाइन मुंबई का पहला भूमिगत मेट्रो लाइन है। इस मेट्रो लाइन का पहला फेज, आरे कॉलोनी से बीकेसी के बीच मेट्रो सेवाओं की शुरुआत इस साल 7 अक्तूबर को हो चुकी है। अब मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) दूसरे फेज में बीकेसी से कफे परेड तक मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए MMRCL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दूसरे फेज का करीब 90% काम पूरा हो चुका है। सिर्फ कुछ स्टेशन जैसे गिरगांव और वर्ली का आचार्य आत्रे चौक में थोड़ा काम बाकी रह गया है। कुछ लोकल समस्याओं की वजह से ही यहां काम अटक रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

mumbai metro line 3 phase 2

कब से दूसरा फेज होगा शुरू?

मेट्रो लाइन 3 का दूसरा फेज, जो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) को कफे परेड से जोड़ेगा, को मार्च 2025 तक शुरू करने की योजना बनायी गयी थी लेकिन अब इसे मई 2025 तक टाल दिया गया है। Free Press Journal की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कुछ अतिरिक्त जांच को पूरा करने के बाद संभावना है मई 2025 तक इसे शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं Times Now की एक मीडिया रिपोर्ट में MMRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी भिडे के हवाले से बताया गया है कि मार्च 2025 तक काम पूरा कर लेने का हमारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन टेस्टिंग फेज होने की वजह से उसमें कुछ महीनों का वक्त और लग सकता है। उन्होंने बताया कि मार्च से मई 2025 के बीच ही इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

कौन-कौन से स्टेशन होंगे फेज 2 में

मुंबई मेट्रो लाइन 3 में कुल 27 स्टेशनों में से 26 स्टेशन भूमिगत और 1 स्टेशन एलिवेटेड है। पहले फेज में बीकेसी से आरे कॉलोनी तक जिन स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है, वो हैं -

mumbai metro line 3 phase 2 opening date
  • आरे कॉलोनी
  • सीप्ज़ (सांताक्रुज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन)
  • एमआईडीसी (महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन)
  • मरोल नाका
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2
  • सहर रोड
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 1
  • सातांक्रुज विद्यानगरी
  • बीकेसी (बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स)

मेट्रो लाइन 3 के फेज 2 के तहत जिन स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं की शुरुआत होगी, वो हैं -

  • विधान भवन
  • चर्चगेट
  • हुतत्मा चौक
  • सीएसटी मेट्रो
  • कलाबा देवी
  • गिरगांव ग्रैंट रोड
  • जगन्नाथ शंकर सेठ मेट्रो
  • महालक्ष्मी
  • साइंस सेंटर
  • आचार्य आत्रे चौक
  • वर्ली
  • सिद्धिविनायक
  • दादर
  • शीतलादेवी
  • धारावी
  • बीकेसी

बता दें, सड़क मार्ग से आरे कॉलोनी से बीकेसी तक का सफर करने में करीब 2 घंटे तक का समय लग जाता था लेकिन मेट्रो लाइन 3 के फेज 1 के शुरू होने के बाद यह रास्ता तय करना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान बन गया है। अब इस दूसरी को तय करने में 50 से 60 मिनट का समय लगता है। यानी पहले के मुकाबले अब समय आधा लगता है। मुंबई मेट्रो का लाइन 3 मायानगरी के दक्षिणी, मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों को शहरी इलाकों से जोड़ने का काम कर रही है।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+