Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro Line 3 : कुल स्टेशनों की सूची, फेज 1 में अगले महीने कितने स्टेशन खुलेंगे? Details

Mumbai Metro Line 3 : कुल स्टेशनों की सूची, फेज 1 में अगले महीने कितने स्टेशन खुलेंगे? Details

मुंबई के पहले भूमिगत मेट्रो लाइन - मुंबई मेट्रो लाइन 3, जिसे एक्वा लाइन मेट्रो के नाम से भी जाना जाता है, के उद्घाटन को लेकर सुगबुगाहटें अब तेज हो गयी हैं। पिछले कई महीनों से ही मुंबई के मेट्रो लाइन 3 के उद्घाटन से संबंधित खबरें सूर्खियों में छायी हुई थी लेकिन कुछ वजहों से इसका अभी तक उद्घाटन नहीं हो सका था। अब मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों को अगर सच मानें तो अगले महीने के पहले सप्ताह में इसके पहले फेज का उद्घाटन किया जा सकता है।

पहले फेज में मुंबई के आरे कॉलोनी (Aarey Colony) से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) तक मेट्रो सेवा को शुरू किया जाएगा।

mumbai metro line 3 all stations details

इस आर्टिकल में हम मेट्रो लाइन 3 के जिन पहलुओं को लेकर बात करेंगे वो हैं :

  • कब से शुरू होने वाला है मुंबई मेट्रो लाइन 3?
  • मुंबई मेट्रो लाइन 3 के कुल कितने स्टेशन होंगे और उनकी पूरी लिस्ट।
  • मेट्रो लाइन 3 के पहले फेज में कितने स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू होगा?

कब से शुरू होगा Mumbai Metro Line 3 Phase I?

मुंबई का एक्वा लाइन मेट्रो यानी मेट्रो लाइन 3 का संचालन कब से शुरू होने वाला है, इसे लेकर इन दिनों खूब चर्चाएं हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लाइन के पहले फेज का उद्घाटन अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। 4 अक्तूबर को पीएम मोदी अपने मुंबई दौरे पर इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने के साथ ही और भी कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। लेकिन आम नागरिकों के लिए कब से शुरू होगी मेट्रो लाइन 3?

लोग कब से करेंगे Mumbai Metro Line 3 Phase I की सवारी?

मुंबई के Metro Line 3 Phase I की सवारी आम लोग कब से कर सकेंगे इस बारे में Economic Times से बात करते हुए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि जैसे ही इसका उद्घाटन हो जाएगा, अगले दिन से ही इसे आम लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम इस मेट्रो लाइन के उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

क्या है Route Map (Mumbai Metro 3 Phase I Route Map)?

Mumbai Metro Line 3 का Phase I मुख्य रूप से पश्चिमी उपनगरीय इलाकों को जोड़ेगा। वहीं इसका Phase II मध्य मुंबई और द्वीप शहरों को जोड़ने का काम करेगा। बताया जाता है कि Mumbai Metro Line 3 के पूरी तरह से शुरू होने के बाद इसकी कुल लंबाई 33.5 किमी होगी, जो मुंबई के दक्षिणी, मध्य और पश्चिमी क्षेत्र को शहरी इलाकों से जोड़ने का काम करेगा।

Mumbai Metro Line 3 Phase I में कितने स्टेशन?

Mumbai Metro Line 3 के पहले Phase I में कोलाबा से सीप्ज़ (SEEPZ) के बीच मेट्रो का संचालन शुरू होने वाला है। इस दूरी को तय करने में मेट्रो लगभग 1 घंटे का समय लेगी। Mumbai Metro Line 3 की कुल लंबाई 33.5 किमी होगी, जिसमें कुल 27 स्टेशन बनेंगे। लेकिन अभी 12.5 किमी का Phase I ही संचालन के तैयार किया गया है, जिसमें कुल 10 स्टेशनों के बीच मेट्रो दौड़ेगी। बता दें, यह मुंबई का पहला भूमिगत मेट्रो लाइन भी होने वाला है।

mumbai metro line 3 phage 1 opening date

एक्वा लाइन मेट्रो के सभी स्टेशनों के नाम (Mumbai Metro 3 Phase I Stations)-

Phase I के 10 स्टेशन -

  • आरे कॉलोनी
  • सीप्ज़ (सांताक्रुज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन)
  • एमआईडीसी (महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन)
  • मरोल नाका
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2
  • सहर रोड
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 1
  • सातांक्रुज
  • विद्यानगरी
  • बीकेसी

Mumbai Metro Line 3 के बाकी स्टेशनों की सूची -

  • कफ्फे परेड
  • विधान भवन
  • चर्चगेट
  • हुतत्मा चौक
  • सीएटी मेट्रो
  • कलबादेवी
  • गिरगांव
  • ग्रांट रोड
  • मुंबई सेंट्रल मेट्रो
  • महालक्ष्मी
  • साइंस म्यूजियम
  • आचार्य आत्रे चौक
  • वर्ली
  • सिद्धीविनायक
  • दादर
  • शीतलादेवी
  • धारावी

बता दें, Mumbai Metro Line 3 के सभी 27 स्टेशनों में से 26 स्टेशन भूमिगत और सिर्फ 1 स्टेशन ही एलिवेटेड होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार इस मेट्रो लाइन पर सुबह 6.30 बजे से रात को 11 बजे तक मेट्रो का संचालन किया जाएगा। कुछ मिनटों के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध रहेगी। वर्तमान में आरे कॉलोनी से बीकेसी के बीच की दूरी सड़क मार्ग से तय करने में करीब 2 घंटे का समय लग जाता है लेकिन Mumbai Metro Line 3 Phase I के शुरू होने के बाद इस दूरी को तय करने में 50-60 मिनट का ही समय लगेगा।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+