Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro Line 3 : आ गया नया Update, जानिए कब से शुरू होगी मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन

Mumbai Metro Line 3 : आ गया नया Update, जानिए कब से शुरू होगी मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन

भारत की सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण भूमिगत मेट्रो लाइन मुंबई मेट्रो लाइन 3 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मुंबई की मेट्रो लाइन 3 जिसे एक्वा लाइन मेट्रो प्रोजेक्ट भी कहा जाता है, मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन है। इसे कोलाबा-बांद्रा-SEEPZ मेट्रो लाइन भी कहा जाता है। अब तक इस मेट्रो लाइन का काम पूरा होने में कई तरह की चुनौतियां सामने आयी हैं।

कई बार डेडलाइन भी पूरा होने के बावजूद यह मेट्रो लाइन अब तक शुरू नहीं हो पायी थी। लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने के बारे में अच्छी खबर सुनाई है।

mumbai metro line 3 new update

कब से शुरू होगी मेट्रो लाइन 3? जानने के लिए आगे पढ़ें

मुंबई मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने से मुंबई में परिवहन को नयी दिशा मिलेगी। इससे दिन के व्यस्त समय में ट्रैफिक में फंसने और उससे ऑफिस में देर से पहुंचने की झुंझलाहट से काफी लोगों को राहत मिलने वाली है। मुंबई के मेट्रो लाइन 3 की कुल लंबाई करीब 33.5 किमी है। बताया जाता है कि इसे अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा। पहले चरण में आरे कॉलोनी (Aarey Colony) से बीकेसी के बीच मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जाएगा।

कब से शुरू होगी मेट्रो लाइन 3

पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम मुंबई मेट्रो लाइन-3 को इस महीने (सितंबर 2024) के अंत तक शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "हम पहले फेज से इस मेट्रो लाइन को शुरू करेंगे जिसके बाद दूसरे फेज की शुरुआत की जाएगी।" उम्मीद की जा रही है कि मुंबई मेट्रो लाइन 3 का दूसरा फेज यानी बीकेसी से कोलाबा के बीच मेट्रो सेवा 2025 तक शुरू हो सकती है।

किन इलाकों में आवाजाही होगी आसान

मुंबई मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने से व्यापारिक और फिल्मी दुनिया से जुड़े प्रमुख इलाके जैसे नरीमन प्वाएंट, फोर्ट, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), सीप्ज़ और एमआईडीसी में आना-जाना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा। पहले और दूसरे फेज का मेट्रो लाइन 3 शुरू होने के बाद रोजाना इससे होकर करीब 1.7 मिलियन यात्रियों के आवाजाही करने की संभावना है।

starting date mumbai metro line 3

इस रूट पर हर 3 से 4 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलायी जाएगी और हर मेट्रो में कम से कम 2500 यात्री सवार हो सकेंगे। बताया जाता है कि इस रूट पर मेट्रो शुरू होने से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, चर्चगेट, दादर जैसे इलाके जहां से उपनगरीय ट्रेनों की पहुंच आसान होती है, तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके अलावा कम से कम 30 शैक्षणिक संस्थान, 13 अस्पताल, 14 धार्मिक स्थान और 30 से भी ज्यादा मनोरंजक स्थानों तक पहुंचना आसान होने वाला है।

पहले फेज में कौन-कौन से स्टेशन होंगे?

  • आरे कॉलोनी
  • सीप्ज़
  • एमआईडीसी
  • मरोल नाका
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2
  • सहर रोड
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 1
  • सातांक्रुज
  • विद्यानगरी
  • बीकेसी

**मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर

बता दें, मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) की इस पूरी परियोजना का खर्च करीब ₹38,000 करोड़ होने वाला है। नयी मेट्रो लाइन के शुरू हो जाने से कोलाबा से सीप्ज़ तक पहुंचने में लगभग 1 घंटे का समय लगेगा। इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से मुंबई शहर के उत्तर-दक्षिण और दक्षिण-उत्तर में आवाजाही काफी आसान बन जाएगी, जैसा उपनगरीय ट्रेन सेवाएं करती हैं।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+