मुंबईवालों के लिए आज (5 अक्तूबर) का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके साथ ही आरे जेवीआरएल से बीकेसी के बीच मेट्रो सेवाओं की शुरुआत के रास्ते में आ रही बड़ी बाधा दूर हो जाएगी। संभावना है कि 1 अथवा दो दिनों के अंदर इस मेट्रो रूट को आम नागरिकों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया जाएगा।
पूरी मुंबई में मेट्रो का जाल बिछेगा...आवाजाही के लिए लोगों को जाम में फंसने की जरूरत नहीं होगी। पिछले 15 सालों से भी लंबे समय से मुंबईकर यहीं सुनते आ रहे हैं।
मुंबई में मेट्रो लाइन बनाने की नींव वर्ष 2006 में रखी गयी थी। लेकिन इसके अलगे दो सालों तक मेट्रो का काम एक बूंद भी आगे नहीं बढ़ा। आखिरकार 2008 से मुंबई में मेट्रो निर्माण की शुरुआत तो हुई लेकिन अब लगता है कि मुंबई में मेट्रो का यह काम कभी खत्म ही नहीं होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार एक बार पूरा होने के बाद मुंबई का मेट्रो नेटवर्क 357 किलोमीटर से भी ज़्यादा तक फैल जाएगा। इसमें 280 से ज़्यादा स्टेशन होंगे।

साल 2006 में मुंबई में मेट्रो का प्रस्ताव जब पारित हुआ था, तब 14 मेट्रो लाइन की अनुमति दी गयी थी। लेकिन अब तक मात्र 2 मेट्रो लाइन पर ही मेट्रो ट्रेनों का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी भी मुंबई में 6 मेट्रो लाइन का निर्माणकार्य चल रहा है। आइए जान लेते हैं मुंबई की कौन-कौन लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है और कितना निर्माण हो चुका है।
लाइन 2ए
मुंबई मेट्रो का लाइन 2ए दहीसर से अंधेरी वेस्ट के बीच लाइन 7 के समानांतर चलेगी। वर्तमान में इस लाइन पर धनुकरवाडी से आरे कॉलोनी तक 18 मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं का संचालन होता है।
- रंग : यलो
- वर्तमान स्थिति : मेट्रो सेवाएं संचालित हो रही हैं।
- कब पूरा हुआ काम : जनवरी 2023
- रूट : दहिसर से अंधेरी वेस्ट।
लाइन 2बी
मुंबई मेट्रो के लाइन 2बी का निर्माण साल 2018 में शुरू हुआ था। संभावना है कि इस साल दिसंबर तक इस मेट्रो लाइन का निर्माण पूरा हो जाएगा।
- रंग : यलो
- वर्तमान स्थिति : निर्माणाधीन
- कब तक पूरा होने की संभावना : जून 2025
- रूट : डीएन नगर से मंडाले
लाइन 3
यह लाइन कोलाबा इलाके को बांद्रा से जोड़ेगा जो आगे सांताक्रुज तक जाएगा। इस लाइन का पहला फेज आरे से बीकेसी तक जल्द पूरा होने वाला है। संभावना है कि इस साल के अंत तक इस पूरे लाइन का कार्य संपन्न हो जाएगा। इस लाइन पर कुल 27 मेट्रो स्टेशन होंगे।
- रंग : एक्वा
- वर्तमान स्थिति : निर्माणाधीन
- कब तक पूरा होने की संभावना : दिसंबर 2024
- रूट : कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज (Seepz)

लाइन 4
मुंबई मेट्रो लाइन 4, कुछ अन्य लाइनों के साथ ठाणे को दूसरे शहरों से जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से किये गये दावे के अनुसार इस लाइन का निर्माण कार्य 2025 के अंत तक पूरा हो सकता है। यह मुंबई के मध्य हिस्से में वडाला को ठाणे के गैमुख से जोड़ेगा। इस मेट्रो लाइन का निर्माण साल 2018 में शुरू हुआ था। कुल 32 स्टेशन इस मेट्रो लाइन में होने के साथ-साथ 2 एक्सटेंशन भी होंगे।
- रंग : ग्रीन
- वर्तमान स्थिति : निर्माणाधीन
- कब तक पूरा होने की संभावना : दिसंबर 2025
- रूट : वडाला से गैमुख
लाइन 5
मुंबई मेट्रो का लाइन 5 ठाणे को भिवंडी और कल्याण से जोड़ेगा। यह ठाणे में कपुरबावड़ी में मेट्रो लाइन 4 और 5 से जुड़ेगा। इस मेट्रो लाइन का निर्माण साल 2017 में शुरू हुआ था और खत्म 2025 तक होने की संभावना है। हालांकि इस मेट्रो लाइन के निर्माण का एक हिस्सा फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।
- रंग : ऑरेंज
- वर्तमान स्थिति : निर्माणाधीन
- कब तक पूरा होने की संभावना : दिसंबर 2025
- रूट : ठाणे से भिवंडी होते हुए कल्याण
लाइन 6
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई मेट्रो के लाइन 6 का निर्माण करीब 60% पूरा हो चुका है लेकिन इस मेट्रो लाइन के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के साथ जुड़े विवाद की वजह से मेट्रो लाइन निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। हालांकि जानकारों द्वारा संभावना जतायी गयी है कि इस मेट्रो लाइन के निर्माण का कार्य 2025 के अंत तक पूरा हो सकता है। इस मेट्रो लाइन में कुल 13 स्टेशन होंगे।
- रंग : पिंक
- वर्तमान स्थिति : निर्माणाधीन
- कब तक पूरा होने की संभावना : दिसंबर 2025
- रूट : स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली
लाइन 7
यह लाइन मुंबई मेट्रो के लाइन 2ए के समानांतर जाती है। इसका निर्माण कार्य अगले कुछ महीनों में पूरा हो जाने की पूरी संभावना है। हालांकि मेट्रो लाइन 7 का एक हिस्सा, जिसे मेट्रो लाइन 7ए कहा जाता है, का उद्घाटन इस साल जनवरी में ही कर दिया गया था।
- रंग : लाल
- वर्तमान स्थिति : संचालित हो रहा है।
- रूट : अंधेरी इस्ट से दहीसर।
लाइन 8
मुंबई मेट्रो का लाइन 8 काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। यह लाइन मुंबई के अंधेरी में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगा। यह लाइन अभी अपने निर्माण के शुरुआती दौर में ही है।
- रंग : गोल्ड
- वर्तमान स्थिति : स्वीकृत हो चुका है।
- कब तक पूरा होने की संभावना : निर्धारित नहीं।
- रूट : छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

लाइन 9
मेट्रो लाइन 7 का ही एक्सटेंशन मुंबई मेट्रो लाइन 9 होगा। यह लाइन दहीसर को मीरा-भायंदर तक जोड़ेगा। संभावना है कि इस मेट्रो लाइन का काम अगले साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।
- रंग : लाल
- वर्तमान स्थिति : निर्माणाधीन
- कब तक पूरा होने की संभावना : जून-दिसंबर 2025 तक
- रूट : दहीसर से मीरा-भायंदर।
मेट्रो लाइन 10
मेट्रो लाइन 9 की तरह ही यह मुंबई मेट्रो का लाइन भी मेट्रो लाइन 4 का एक्सटेंशन होगा। यह मेट्रो लाइन ठाणे के गैमुख को चेंबुर में शिवाजी चौक से जोड़ेगा। हालांकि इस मेट्रो लाइन के निर्माण की घोषणा साल 2017 में ही कर दी गयी थी लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हो सका है।
- रंग : ग्रीन
- वर्तमान स्थिति : निर्माण शुरू भी नहीं हुआ।
- कब तक पूरा होने की संभावना : 2028-29 तक।
- रूट : गैमुख से शिवाजी चौक, चेंबुर।
मेट्रो लाइन 11
मेट्रो लाइन 4 का एक्सटेंशन मेट्रो लाइन 11 होने वाला है। यह वडाला को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से जोड़ेगा। इस लाइन में 10 स्टेशन होंगे।
- रंग : ग्रीन
- वर्तमान स्थिति : निर्माणाधीन
- कब तक पूरा होने की संभावना : अक्तूबर 2026
- रूट : वडाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
मेट्रो लाइन 12
मिली जानकारी के अनुसार इस मेट्रो लाइन का निर्माण अगस्त 2020 में यानी कोरोना काल में शुरू हुआ था। इसके पूरा होने की संभावना 2026 तक है।
- रंग : ऑरेंज
- वर्तमान स्थिति : निर्माणाधीन
- कब तक पूरा होने की संभावना : 2026 तक।
- रूट : कल्याण से तलोजा
मेट्रो लाइन 13
मेट्रो लाइन 13 भी अभी तक पाइपलाइन में ही है। इस मेट्रो कॉरिडोर में कुल 20 स्टेशन हो सकते हैं।
- रंग : पर्पल
- वर्तमान स्थिति : स्वीकृत
- कब तक पूरा होने की संभावना : अभी तक निर्धारित नहीं
- रूट : मीरा रोड से विरार
मेट्रो लाइन 14
मेट्रो लाइन 14 के पूरे कॉरिडोर में लगभग 40 मेट्रो स्टेशन होंगे। यह मेट्रो लाइन पिंक लाइन मेट्रो से जुड़ेगा। संभावना है कि यह अक्तूबर 2026 तक पूरा हो सकता है।
- रंग : मजेंटा
- वर्तमान स्थिति : स्वीकृत
- कब तक पूरा होने की संभावना : अक्तूबर 2026
- रूट : विक्रोली को कनजुर मार्ग और आगे अंबरनाथ होते हुए बदलापुर
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई क मेट्रो लाइन नेटवर्क तीन अलग-अलग चरणों में चालू होगा। हालांकि ऐसा कब तक होगा और मुंबई मेट्रो के सभी स्वीकृत मेट्रो लाइन व स्टेशनों का संचालन कब शुरू होगा, इस बारे में अभी कुछ भी कहना असंभव है।



Click it and Unblock the Notifications














