Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई के BKC में चलेगी POD टैक्सी : कितना लंबा होगा रूट, क्या होगी ट्रैक की ऊंचाई और टैक्सी की संख्या?

मुंबई के BKC में चलेगी POD टैक्सी : कितना लंबा होगा रूट, क्या होगी ट्रैक की ऊंचाई और टैक्सी की संख्या?

लंदन में चलने वाली POD टैक्सी के तर्ज पर मुंबई में भी POD टैक्सी चलाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार POD टैक्सी का संचालन मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में किया जाएगा। POD टैक्सी परिवहन का अत्याधुनिक साधन बनकर उभरने वाली है जो पूरी तरह से बिना ड्राईवर (Driverless) के चलेगी। मिली जानकारी के अनुसार सामान्य सड़क के बजाए POD टैक्सी का संचालन मोनो रेल की तरह ही एलिवेटेड ट्रैक पर किया जाएगा।

कब तक मुंबई में शुरू होगा POD टैक्सी का संचालन? कितनी POD टैक्सियों का संचालन किया जाएगा? एलिवेटेड ट्रैक की ऊंचाई क्या होगी और POD टैक्सी का संचालन कितने लंबे रूट कर करने की योजना बनायी गयी है?

pod taxi details

आइए POD टैक्सी के बारे में थोड़ा विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं -

कैसा होगा ट्रैक?

Indian Express की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने POD टैक्सी का संचालन बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में करने का फैसला लिया है। BKC सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश के सबसे अधिक व्यस्त व्यापारिक जिलों में से एक है। बताया जाता है कि POD टैक्सी का संचालन 8 मीटर ऊंचे एलिवेटेड ट्रैक पर किया जाएगा।

यानी POD टैक्सी के ट्रैक की ऊंचाई जमीन से 8 मीटर ही ऊंची होगी। इस परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी साई ग्रीन मोबीलिटी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गयी है। Times of India के अनुसार लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर POD टैक्सी का विकास करने वाली संस्था के साथ साई ग्रीन मोबीलिटी के अधिकारी लगातार संपर्क में हैं।

POD टैक्सी परियोजना की विशेषताएं

  • POD टैक्सी का संचालन व्यापारिक दृष्टिकोण से मुंबई के सबसे व्यस्त जिले बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में किया जाएगा।
  • POD टैक्सी 8 मीटर ऊंचे एलिवेटेड ट्रैक पर दौड़ेगी।
  • ट्रैक की चौड़ाई महज 8 इंच होगी।
  • अलग-अलग चरण में POD टैक्सी का संचालन शुरू किया जाएगा। पहले चरण में 38 स्टेशनों के बीच POD टैक्सी चलेगी।
  • BKC में ही POD टैक्सी कुल 8.8 किमी का रूट कवर करेगी।
  • हर एक POD की लंबाई 3.5 मीटर, चौड़ाई 1.47 मीटर और ऊंचाई 1.8 मीटर होगी।
  • एक POD टैक्सी में एक बार में 6 यात्री सवार हो सकेंगे।
  • POD टैक्सी अधिकतम 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी।
  • POD टैक्सी का डिपो BKC में ही बनाया जाएगा।
  • हर 15 से 30 सेंकेड में POD टैक्सी उपलब्ध होंगे।
  • पहले चरण में कुल 21 POD टैक्सी का संचालन करने की योजना बनायी गयी है।
  • BKC में बांद्रा और कुर्ला स्टेशनों के पार्किंग से होकर गुजरेगी POD टैक्सी।
mumbai bkc pod taxi

कितनी होगी लागत और कब से शुरू?

मिली जानकारी के अनुसार POD टैक्सी परियोजना की कुल लागत करीब ₹1016 करोड़ होगी। वर्ष 2027 तक मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में POD टैक्सी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। POD टैक्सी का किराया कितना होगा, इस बारे में ऑटो रिक्शा और बस रूट्स का सर्वे किया जाएगा।

उसके बाद ही इस नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा कि कितनी दूरी के लिए POD टैक्सी का किराया कितना रखा जाए, ताकि यात्रियों के पॉकेट पर भी अधिक दबाव न पड़े और परियोजना की लागत भी निकल आए।

More News

    Read more about: mumbai travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+