Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब खुलेगा मुंबई के मालाबार हिल्स में बना पहला एलिवेटेड Forest Walkway? क्या है खासियतें?

कब खुलेगा मुंबई के मालाबार हिल्स में बना पहला एलिवेटेड Forest Walkway? क्या है खासियतें?

नए साल में घूमने के लिए एक नया आकर्षण - मुंबई के मालाबार हिल्स का फॉरेस्ट वॉकवे (Forest Walkway)। मालाबार हिल्स के जंगली इलाकों में बनाया गया एलिवेटेड वॉकवे, जहां से आसपास के प्राकृतिक नजारों का भरपूर लुत्फ उठाया जा सकेगा। शहरी भागदौड़ और रोजमर्रा की जिन्दगी अगर बोरिंग लगने लगे, क्लब या पार्टी में जाने का मन नहीं हो, किसी शांत जगह की तलाश कर रहे हैं लेकिन हर बार समुद्रतट जाना अच्छा नहीं लगता।

तो आपके लिए एक शानदार विकल्प के तौर पर उभर सकता है मालाबार हिल्स एलिवेटेड वॉकवे। यह मुंबई का पहला शहरी इलाके में बनाया गया प्राकृतिक वॉकवे है।

malabar hills forest walkway mumbai

क्या है इसकी खासियतें और कब से खुलेगा यह? जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े -

बृहन्मुंबई नगरपालिका (BMC) की ओर मालाबार हिल्स पर इस फॉरेस्ट वॉकवे को बनाया गया है। विदेशों में ऐसी कई जगहें हैं जहां एलिवेटेड प्राकृतिक वॉकवे शहर के बीच में सुकून के कुछ पल बनकर उभरते हैं। Indian Express की मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार सिंगापुर के एलिवेटेड फॉरेस्ट वॉकवे से प्रेरित होकर मालाबार हिल्स के वन्य इलाकों में इसे बनाने का फैसला लिया गया।

पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी राहत के कुछ पल और प्रकृति की सुन्दरता को एंजॉय करने का एक मौका देते हुए मालाबार हिल्स पर इस पहले एलिवेटेड वॉकवे का निर्माण किया गया। बता दें, मालाबार हिल्स का वन्य क्षेत्र कमला नेहरू पार्क से वुड्स ऑफ डूंगरवाड़ी तक फैला हुआ है।

क्या है इसकी विशेषताएं?

लगभग 470 मीटर की लंबाई में बनाया गया यह वॉकवे U के आकार में है जिसके दोनों सिरे आगे जाकर आपस में जुड़ जाते हैं। इस वॉकवे की चौड़ाई 2.4 मीटर है। लकड़ी से वॉकवे का फर्श बनाया गया है ताकि जंगल के परिवेश में कंक्रीट आदि का कम से कम इस्तेमाल किया जाए। वॉकवे के दोनों तरफ सुरक्षा के लिए रेलिंग भी लगायी गयी है। BMC के अधिकारियों का दावा है कि एक बार पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद मालाबार हिल्स पर यह एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण बन जाएगा।

वॉकवे के एक तरफ गिरगांव चौपाटी यानी अरब सागर का शानदार व्यू दिखाई देता है जो पर्यटकों को खूब पसंद आने वाला है। वहीं इस वॉकवे के दूसरी तरफ खाई और घनी हरियाली नजर आएगी। यह जगह न सिर्फ सूर्यास्त या अहले सुबह ताजी हवा खाने के लिए पसंद की जाएगी बल्कि पक्षियों की चहचहाहट और फोटोग्राफी भी यहां शानदार होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फॉरेस्ट वॉकवे ब्रिज का एक हिस्सा कांच से यानी ग्लास ब्रिज भी बनाया गया है। इसके साथ ही यहां पक्षियों को देखने के लिए बर्डवॉचिंग ज़ोन भी बनाया गया है।

कब से खुलेगा?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मालाबार हिल्स का फॉरेस्ट वॉकवे बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। हालांकि इसे अभी तक आम लोगों के लिए नहीं खोला गया है। Times of India की रिपोर्ट में संभावना जतायी जा रही है कि जनवरी 2025 तक आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। बताया जाता है कि इस वॉकवे को बनाने की लागत लगभग ₹25 करोड़ है। इस वॉकवे को बनाने की शुरुआत साल 2021 में की गयी थी।

गौरतलब है कि मालाबार हिल्स को साइलेंट ज़ोन बताया जाता है, इसलिए इस वॉकवे का निर्माण दिन में सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही किया जाता था। धीरे-धीरे इस परियोजना को पूरा करने का काम किया गया। यहीं वजह है कि मालाबार हिल्स एलिवेटेड फॉरेस्ट वॉकवे को पूरी तरह से बनाने में 3 सालों का समय लग गया।

More News

    Read more about: mumbai tourism travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+