Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई के वर्ली-बांद्रा में नए साल को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, यहां जाने पूरा Details

मुंबई के वर्ली-बांद्रा में नए साल को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, यहां जाने पूरा Details

मायानगरी मुंबई, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह शहर कभी सोती नहीं है। और बात जब नए साल का स्वागत करने की हो तब भला इस शहर को नींद कैसे आ सकती है। नव वर्ष का स्वागत करने के लिए 31 दिसंबर 2024 की शाम से ही लोग निश्चित रूप से अपने-अपने घरों से बाहर जरूर निकलेंगे।

कोई समुद्र की आती-जाती लहरों के बीच समुद्रतट पर नए साल का बाहें फैलाकर स्वागत करेगा तो कोई दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी में म्यूजिक की धुन पर थिरकते हुए।

mumbai bandra worli traffic advisory new year

लेकिन इन सबके बीच एक परेशानी जिससे हर मुंबईकर को इस दिन दो-चार जरूर होना पड़ेगा, वह है ट्रैफिक जाम की समस्या। हालांकि इस तरह की परेशानियों से बचने और नए साल के जश्न में भंग न पड़ जाए इस बात का ख्याल रखते हुए मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने खासतौर पर बांद्रा और वर्ली इलाकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।

बांद्रा पश्चिम के लिए जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

मीडिया रिपोर्ट्स में मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के हवाले से बताया गया है कि बांद्रा रिक्लामेशन, कार्टर रोड और के.सी. रोड पर नए साल को लेकर खास तैयारियां की गयी हैं। इस वजह से बांद्रा पश्चिम में ट्रैफिक जाम होने की समस्या हो सकती है। इस कारण बांद्रा के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक का बहाव सामान्य बनाए रखने के लिए खास व्यवस्थाएं की गयी हैं जो 22 दिसंबर 2024 की दोपहर 3 बजे से 5 जनवरी 2025 की रात को 12 बजे तक लागू रहेगी -

इन जगहों पर No Parking

कार्टर रोड - कार्टर रोड पर ऑटर क्लब से कैफे कॉफी डे तक उत्तर और दक्षिण दोनों तरफ के रास्तों पर सभी प्रकार के वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। आपातकालिन वाहनों को छूट रहेगी।

के. सी. मार्ग - रिक्लामेशन बेस्ट बस डिपो से एमएसआरडीसी तक सभी प्रकार के वाहनों को सड़क के उत्तर और दक्षिण दिशा की ओर पार्क करने पर पाबंदी रहेगी। सिर्फ आपातकालिन वाहनों को छूट मिलेगी।

क्या होंगे वैकल्पिक मार्ग -

एसएसआरडीसी की ओर जाने वाले वाहन रिक्लामेशन रोड से बाएं मुड़कर ज़ेन्दा प्वाएंट से सीधे जाकर टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर उत्तर की ओर जा सकते हैं। फिर वहां से बाएं मुड़कर एमएसआरडीसी की ओर आगे जा सकते हैं।

यहां होगी No Entry

रिक्लामेशन रोड के दक्षिण में जेन्दा प्वाएं से बाएं मुड़कर एमएसआरडीसी की ओर जाने पर रहेगी पाबंदी।

वर्ली में जारी ट्रैफिक एडवाइजरी -

31 दिसंबर 2024 की शाम के बाद से ही वर्ली के विभिन्न इलाकों जैसे खान अब्दुल गफ्फार खान मार्ग, डॉ. एनी बेसेंट रोड और आर.जी. थडानी मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के साथ-साथ ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियां भी हो सकती है।

इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों को सिर्फ नव वर्ष की पूर्व संध्या के लिए No Parking जोन घोषित किया है। यह निर्देश 31 दिसंबर 2024 की रात को 12 बजे से 1 जनवरी 2025 की सुबह 8 बजे तक लागू होगी।

कौन-कौन से होंगे नो पार्किंग जोन -

खान अब्दुल गफ्फार खान रोड - खान अब्दुल गफ्फार खान जंक्शन (मेला जंक्शन) से जे. के. कपूर जंक्शन के बीच उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं में किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं की जा सकेगी।

आर.जी. थडानी रोड - बिन्दु माधव ठाकरे जंक्शन और फ्लोरा जंक्शन के बीच उत्तर और दक्षिण दिशा में किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग नहीं की जा सकेगी।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि 31 दिसंबर की शाम के बाद से बड़ी संख्या में लोग गेटवे ऑफ इंडिया, कोलाबा, मरीन ड्राईव, नरिमन प्वाएंट और दूसरे समुद्रतटिय इलाकों, समुद्रतट, होटल व क्लब में इकट्ठा होने वाले हैं। इस वजह से 31 दिसंबर की शाम के बाद से 1 जनवरी की अहले सुबह तक मुंबई की ट्रैफिक काफी ज्यादा धीमी पड़ने की संभावना है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस को तैनात करने की योजना बनायी गयी है।

नेटिव प्लैनेट की ओर सभी मुंबईकरों को नए साल 2025 की ढेरों शुभकामनाएं!

We Wish you a very Happy New Year 2025 to all Mumbaikars!

More News

    Read more about: year ender 2024 mumbai traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+