Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »'हॉर्नबिल फेस्टिवल' की सिल्वर जुबली : कल से नागालैंड में हो रहा है शुरू, कब होगा खत्म?

'हॉर्नबिल फेस्टिवल' की सिल्वर जुबली : कल से नागालैंड में हो रहा है शुरू, कब होगा खत्म?

कल से साल के आखिरी महीने की शुरुआत हो रही है। इसका मतलब है कि साल 2024 अब चंद दिनों का मेहमान है और इसके विदा होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अगर आप साल के आखिरी कुछ दिनों को यादगार बनाना चाहते हैं और बीत रहे इस साल को शानदार तरीके से विदा करना चाहते हैं तो जल्दी से अपना बैग उठाइए और निकल पड़िए नागालैंड के लिए। क्यों...

क्योंकि नागालैंड में कल यानी 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है 'हॉर्नबिल फेस्टिवल 2024' (Hornbill Festival)। इस साल हॉर्नबिल फेस्टिवल ने 25 साल पूरे किये हैं। इस फेस्टिवल को भारत के सबसे रंगीन फेस्टिवलों में एक माना जाता है, जिसमें हर तरफ आपको बस चटक रंग ही नजर आएंगे।

hornbill festival 2024

सिल्वर जुबली मना रहा हॉर्नबिल फेस्टिवल

इस साल हॉर्नबिल फेस्टिवल अपनी सिल्वर जुबली मना रहा है। यानी इस साल का जश्न भी दूसरे सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा शानदार होने वाला है। साल 2000 में जब हॉर्नबिल फेस्टिवल की शुरूआत हुई थी, तब इसे मात्र 3 दिनों तक ही मनाया जाता था। लेकिन समय के साथ-साथ इसे मनाने के दिनों में भी बढ़ोतरी हुई और अब इसे 10 दिनों तक मनाया जाने लगा है।

नागालैंड का हॉर्नबिल फेस्टिवल सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़ा लोकप्रिय है। इसलिए नागालैंड की संस्कृति से रू-ब-रू होने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी इसमें शामिल होने के लिए आते रहते हैं।

nagaland hornbill festival

इस फेस्टिवल के बारे में मीडिया से बात करते हुए पर्यटन सचिव जी हुकुघा सेमा ने बताया कि हॉर्नबिल फेस्टिवल में आने वाला पर्यटक का स्वागत नागालैंड में विशेष मेहमान के तौर पर किया जाता है। मुख्य रूप से हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन नागालैंड के ऐतिहासिक गांव किसामा में होता है। इसलिए देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों को यहां आने व रुकने में कोई परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करते हुए विकास कार्य भी किये गये हैं।

10 दिनों तक मनाए जाने वाले हॉर्नबिल फेस्टिवल के दौरान पर्यटकों को नागालैंड की आदिवासी संस्कृति और उनके इतिहास को करीब से जानने व समझने का मौका मिलता है। इन 10 दिनों के दौरान यहां नाचना, गाना, विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और ढेर सारी हस्तशिल्प कलाओं, बांस से बनी चीजें, नागा हैंडलुम के उत्पाद, आदिवासी ज्वेलरी आदि की शॉपिंग...कुछ ऐसा ही माहौल होता है।

hornbill festival 2024 starts 1st december

इस दौरान कई तरह के खेलों जैसे नागा कुश्ती, बांस से कई तरह के करतब, निशानेबाजी आदि का भी आयोजन किया जाता है। एक तरह से अगर कहा जाए कि नागालैंड को भारत के मानचित्र पर एक नयी और अलग पहचान दिलाने में हॉर्नबिल फेस्टिवल का बहुत बड़ा हाथ है, तो यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा।

अगर आप इस साल हॉर्नबिल फेस्टिवल में जाते हैं तो सिर्फ शॉपिंग में ही व्यस्त न रहे बल्कि नागालैंड के ऑथेंटिक व्यंजनों का स्वाद चखना भी बिल्कुल मिस मत करें। यहां के स्मोकी मीट, बैम्बू शूट करी, नागा चिल्ली सॉस आदि का स्वाद लाजवाब होता है, जो आपको नागालैंड के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में बहुत कम मिलेगा।

More News

    Read more about: nagaland festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+