Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली तक पहुंची नमो भारत ट्रेन, PM मोदी ने किया RRTS के दिल्ली सेक्शन का उद्घाटन, जानिए किराया

दिल्ली तक पहुंची नमो भारत ट्रेन, PM मोदी ने किया RRTS के दिल्ली सेक्शन का उद्घाटन, जानिए किराया

नमो भारत ट्रेन, रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS), आखिरकार दिल्ली पहुंच गयी। रविवार (5 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत के दिल्ली सेक्शन का उद्घाटन किया। RRTS कॉरिडोर के 13 किमी लंबे इस नए सेक्शन का उद्घाटन होने के साथ ही अब नमो भारत ट्रेनें राजधानी दिल्ली में भी फर्राटे से दौड़ेंगी।

दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन अब उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से दिल्ली में न्यू अशोक नगर स्टेशन के बीच चलेगी। इसके साथ ही नमो भारत कॉरिडोर की कुल लंबाई बढ़कर अब 55 किमी हो चुका है।

rrts delhi

कितने स्टेशन?

पिछले साल जब नमो भारत ट्रेनों की शुरुआत हुई थी तब इनका संचालन मेरठ से गाजियाबाद के बीच किया जाता था। तब यह ट्रेन 42 किमी की दूरी में साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच चलती थी। बताया जाता है कि अब तक नमो भारत ट्रेनों से होकर 50 लाख से अधिक यात्री अपने-अपने मंजिलों का सफर तय कर चुके हैं। मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत ट्रेनों का संचालन कुल 11 स्टेशनों के बीच किया जाएगा।

नमो भारत RRTS कॉरिडोर के 11 स्टेशनों के नाम -

  • न्यू अशोक नगर
  • आनंद विहार
  • साहिबाबाद
  • गाजियाबाद
  • गुलधर
  • दुहाई
  • दुहाई डिपो
  • मुरादनगर
  • मोदी नगर साउथ
  • मोदी नगर नॉर्थ
  • मेरठ साउथ
delhi rapid rail

क्या है खासियतें?

News18 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेनें हर 15 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। इस नए सेक्शन की शुरुआत के साथ ही अब मेरठ दिल्ली से सीधा जुड़ गया है। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी को तय करने में लगने वाला समय लगभग एक-तिहाई हो गया है।

अब मात्र 40 मिनट में यात्री मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर यानी दिल्ली पहुंच जाएंगे। इस सेक्शन का एक महत्वपूर्ण स्टेशन आनंद विहार भी है, जहां से मेरठ साउथ पहुंचने में मात्र 35 मिनट का समय लगता है।

rapid rail delhi new ashok nagar

कितना है किराया?

कहां से कहां तक श्रेणी किराया
न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टैंडर्ड कोच ₹150
न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ प्रीमियम कोच ₹225

नमो भारत ट्रेन के स्टैंडर्ड कोच का न्यूनतम किराया ₹20 से शुरू होता है और अधिकतम ₹150 है। वहीं प्रीमियम कोच का न्यूनतम किराया ₹20 से शुरू होता है और अधिकतम किराया ₹225 है।

More News

    Read more about: delhi railways meerut
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+