नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसका पिछले लंबे समय से शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। अगले साल से इसे शुरू करने की सुगबुगाहट पिछले लंबे समय से चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मई 2025 से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री सेवाएं शुरू हो सकती हैं। लेकिन नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन कब होगा?
पिछले दिनों ही निजी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo) की फ्लाईट ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग की, जिसके बाद एयरपोर्ट पर यात्री सेवाएं जल्द से जल्द शुरू होने के कयास लगाने जा रहे हैं।
लैंड हुई इंडिगो की विमान
पिछले रविवार (29 दिसंबर) को नवी मुंबई एयरपोर्ट के रनवे 8/26 पर इंडिगो एयरलाइंस की A320 एयरक्राफ्ट ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इस दौरान DGCA, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), कस्टम्स, इमीग्रेशन, CISF, सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (CIDCO), मौसम विभाग (IMD), ब्यूरो ऑफ सीविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के साथ ही अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड (AAHL) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर दोपहर 1.32 बजे इंडिगो के विमान ने जैसे ही रनवे को स्पर्श किया, उसके साथ पहली कमर्शियल फ्लाइट वैलिडेशन टेस्ट संपन्न हो गया। उस समय इंडिगो के विमान के स्वागत में सेरिमोनियल वाटर सैल्यूट दिया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। AAHL के CEO अरुण बंसल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस टेस्ट के पूरा होने के बाद हमने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री सेवाओं को शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है।
कब होगा उद्घाटन?
Financial Express की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का उद्घाटन 17 अप्रैल 2025 को किया जा सकता है। हालांकि उस समय यात्री सेवाएं शुरू नहीं होंगी। एयरपोर्ट पर यात्री सेवाओं को मई 2025 में शुरू करने की योजना है।
अरुण बंसल ने बताया कि NMIA को 6 फरवरी से विमानों का संचालन करने की अनुमति मिल गयी है। जिसके 70 दिनों बाद एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा। एयरपोर्ट पर अभी एयरोड्रोम लाइसेंस प्राप्त करने की ओर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है ताकि पूरी तरह से इसका वाणिज्यीक संचालन शुरू किया जा सकें।
क्या है विशेषताएं?
- नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) 1160 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला भारत का सबसे बड़ा ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट है।
- शुरुआती चरण में नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को 20 मिलियन यात्रियों को वार्षिक हैंडल करने के लिए डिजाइन किया गया है।
- विमानों का संचालन दो समानांतर रनवे से किया जाएगा।
- पूरी तरह से जब एयरपोर्ट का वाणिज्यीक संचालन शुरू हो जाएगा तब सालाना यह 60 मिलियन यात्री और 1.5 मिलियन टन कार्गो हैंडल करेगा।
- नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम पूर्व सांसद दीनकर बालु पाटिल के नाम पर रखा गया है।
- इस एयरपोर्ट के निर्माण में करीब ₹18000 करोड़ का खर्च आया है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट के फेज 1 का उद्घाटन व संचालन शुरू होने के बाद साल 2025 के मध्य से फेज 2 के तहत टर्मिनल 2 का निर्माण शुरू होगा, जो इस एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 30 मिलियन यात्री और बढ़ाएगा। इसके साथ ही कार्गो की क्षमता भी बढ़ेगी। बताया जाता है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव काफी हद तक नियंत्रित हो जाएगा।
इसके साथ ही नवी मुंबई व आसपास के इलाकों के लोगों को भी काफी सुविधा होगी, क्योंकि उन्हें घरेलू या इंटरनेशनल फ्लाईट्स के लिए अपनी सुविधानुसार नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट या मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में से किसी भी एक विकल्प को चुनने की आजादी मिलेगी। संभावना जतायी जा रही है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट वर्ष 2029 तक अपने दोनों टर्मिनल्स के साथ वार्षिक 50 मिलियन यात्रियों को हैंडल करेगा।



Click it and Unblock the Notifications















