साल का वह समय बस आने ही वाला है जब पूरा अहमदाबाद रातभर गानों और म्यूजिक की धून पर झूमता है। शाम ढलते ही महिलाएं अपनी चनिया-चोली और पुरुष पारंपरिक गुजराती परिधानों में तैयार हो जाते हैं, गरबा और डांडिया की धून पर खुद से नाचने और दूसरों को भी नचाने के लिए। पूरे अहमदाबाद में खासतौर पर नवरात्रि के समय कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनका लोग इंतजार पूरे साल करते हैं।
अगर आपको अभी तक पता नहीं है अहमदाबाद में कब और कहां फाल्गुनी पाठक का इवेंट होने वाला है और कब अमदावादी गरबा तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। यहां हम विस्तार से सारी जानकारियां देने वाले हैं -

मंडली गरबा
अहमदाबाद का सबसे पसंदीदा गरबा इवेंट, मंडली गरबा। अपने ढोल-बैंड और शेरी स्टाइल गरबा की वजह से रात के वक्त गरबा का यह बेस्ट डेस्टिनेशन है। अगर आपने अभी तक गरबा के लिए किसी भी कार्यक्रम में अपनी बुकिंग नहीं की है तो यहीं लास्ट मौका है। जल्दी से बुक कर लें।
कहां - मधुबन पार्टी प्लॉट, ओगनाज, अहमदाबाद
कब - 3 से 11 अक्तूबर
खर्च - ₹499 प्रति व्यक्ति

फाल्गुनी पाठक प्री-नवरात्रि
नवरात्रि का सीजन हो और डांडिया-गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक का शो न हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला। नवरात्रि के शुरू होने से पहले ही फाल्गुनी पाठक का अहमदाबाद में धमाकेदार शो होने वाला है। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि यह शो इतना जबरदस्त होगा कि आपको कोल्डप्ले का टिकट नहीं मिलने का कोई अफसोस ही नहीं होगा।
कहां - शंकुस फार्म, गोटा, छरोडी, अहमदाबाद
कब - 2 अक्तूबर शाम 6.30 बजे से
खर्च - ₹1499 प्रति व्यक्ति

अहमदावाद ना गरबा
नवरात्रि का असली फ्लेवर तो अहमदाबाद के गरबा इवेंट्स में ही आता है। इस साल पंच महाभूत - पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और गगन की थीम पर गरबा इवेंट की सजावट की जाएगी। दोस्तों, परिवार और भाई-बहनों के साथ नवरात्रि पर इससे अच्छा वक्त और कहीं नहीं बीतेगा।
कहां - अडानी शांतिग्राम क्रिकेट ग्राउंड, शांतिग्राम, अहमदाबाद
कब - 3 से 11 अक्तूबर
खर्च - ₹699 प्रति व्यक्ति
मिर्ची रॉक एंड ढोल 2024
9 दिनों तक जमकर डांडिया और गरबा का सेलिब्रेशन। साथ में ढेर सारे लजीज व्यंजन, लाइव परफॉर्मेंस, म्यूजिक और भी न जाने क्या-क्या। इसे अहमदाबाद का सबसे हैपनिंग गरबा इवेंट माना जाता है। इसलिए इसे मिस न करते हुए जल्दी से अपनी और अपने दोस्तों या भाई-बहनों के साथ टिकट बुकिंग कर लें।
कहां - आकाश अमन पार्टी प्लॉट, पलडी, अहमदाबाद
कब - 3 से 11 अक्तूबर
खर्च - ₹299 प्रति व्यक्ति

कलर्स गुजराती रंगरात्रि 2024
अहमदाबाद में होने वाला गरबा-डांडिया कार्यक्रम का यह दूसरा सीजन है। पहले साल की सफलता के बाद इस साल फिर से इसका आयोजन किया जा रहा है। तो फिर अपने गरबा और डांडिया का टैलेंट दिखाना है या बस यूं ही म्यूजिक पर जमकर झूमना चाहते हैं, जल्दी से इसका टिकट बुक कर लें।
कहां - शंतम फार्म, ओगनाज, अहमदाबाद
कब - 3 अक्तूबर से 11 अक्तूबर
खर्च - ₹149 प्रति व्यक्ति
इन सभी इवेंट्स के टिकट की बुकिंग आप ऑनलाइन प्लेटफार्म bookmyshow से कर सकते हैं। ज्यादा देर न करते हुए जल्दी से अपनी पसंद के गरबा और डांडिया इवेंट की बुकिंग कर डालें क्योंकि टिकट बड़ी तेजी से बिक रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications














