आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको जिस डेस्टिनेशन से अवगत करा रहे हैं उसके बारे में कहा जाता है कि इस शहर का शुमार भारत के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में है। आज हम आपको अवगत करा रहे हैं आंध्र प्रदेश के एक बेहद खूबसूरत डेस्टीनेशन नेल्लोर से। नेल्लोर, आंध्र प्रदेश राज्य के सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहरों में से एक है।
यह राज्य का 6 वीं सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। इसके अलावा, यह श्री पोट्टी रामुलु नेल्लोर जिले की राजधानी भी है जिसे पूर्व में नेल्लोर के नाम से ही जाना जाता था। यहां कई मंदिर स्थित है और यह एक महत्वपूर्ण कृषि केंद्र है।
आपको बताते चलें कि पेन्ना नदी के किनारे स्थित नेल्लोर में फसलों की विविधता पाई जाती है जिस कारण शहर में वाणिज्य और व्यापार का बराबर महत्व है। तो अब देर किस बात की आइये कुछ चुनिंदा तस्वीरों में देखें इस शहर की झलकियां।

सुनसान सड़क
नेल्लोर शहर की तरफ जाती हुई एक सुनसान सड़क की तस्वीर।
फोटो कर्टसी - ShashiBellamkonda

बारह शहीद दरगाह
बारह शहीद दरगाह स्थित मस्जिद की एक तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Tabish Islam

मयपादु बीच
मयपादु बीच पर आती हुई लहरों की तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Tabish Islam

पुलीकट झील
पुलीकट झील, 350 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई है जहां हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं।
फोटो कर्टसी - Manvendra Bhangui

नेलापट्टु पक्षी अभयारण्य
नेलापट्टु पक्षी अभयारण्य में स्थित एक पोखरे में पेलिकनों का जोड़ा।
फोटो कर्टसी - Lip Kee

नरसिंह स्वामी मंदिर
ऊबड़ खाबड़ पहाड़ी पर स्थित नरसिंह स्वामी मंदिर की तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Praveen Kaycee

रामलिंगेश्वर मंदिर
पहाड़ों को काट कर बनाया गया नेल्लोर का रामलिंगेश्वर मंदिर।
फोटो कर्टसी - Praveen Kaycee

श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर
श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर पर शाम के वक़्त दर्शन के लिए आये भक्तों की तस्वीर।
फोटो कर्टसी - YVSREDDY

अदहला मंडपम
श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर के शीशों से सजे हुए हॉल की खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Rajesh kamisetty

सोमसिला
सोमसिला बांध की एक मन मोह लेने वाली तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Praveen Kaycee



Click it and Unblock the Notifications
















