Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मार्च'25 में देश के दो बड़े शहरों में शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, कौन से हैं वो दो बड़े शहर?

मार्च'25 में देश के दो बड़े शहरों में शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, कौन से हैं वो दो बड़े शहर?

मार्च 2025 हमारे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्यों, क्योंकि अगले साल की पहली तिमाही के दौरान ही दो बड़े शहरों के विश्वस्तरीय एयरपोर्ट के चालू होने की संभावनाएं काफी तेज हो गयी हैं। इन दोनों इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से न सिर्फ घरेलू बल्कि अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी भी कई गुना बेहतर हो जाएगी।

दावा किया जाता है कि इनमें एक एयरपोर्ट पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। वहीं दूसरा एयरपोर्ट ऐसा है जहां पहुंचने के लिए सड़क, मेट्रो और पानी तीनों रास्ते खुले मिलेंगे। अब तक तो आप समझ ही गये होगे कि हम नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बात कर रहे हैं।

navi mumbai airport opening date

मार्च 2025 में खुलेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट

शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने घोषणा करते हुए कहा कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मार्च 2025 तक शुरू हो जाने की पूरी संभावना है। मुरलीधर मोहोल के साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किनजारापु राममोहन नायडू ने भी एयरपोर्ट साइट का दौरा किया और यहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरे के बाद ही मोहोल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एयरपोर्ट का कार्य जितनी प्रगति पर है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि अगले साल मार्च तक एयरपोर्ट शुरू हो सकता है।

navi mumbai airport image

कई शहरों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

मोहोल ने बताया कि इस एयरपोर्ट के चालू हो जाने से न सिर्फ नवी मुंबई बल्कि आसपास के क्षेत्रों के कई शहरों जैसे मुंबई, ठाणे, पुणे, कल्याण और पश्चिमी महाराष्ट्र के शहरों में रहने वाले लोगों को आवाजाही करने में काफी ज्यादा सुविधा होने वाली है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर का यह एयरपोर्ट यात्रियों के लिए काफी ज्यादा सुविधाजनक होने वाला है। हर साल लगभग 20 मिलियन यात्री इस एयरपोर्ट से होकर अपने-अपने विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ान भरेंगे।

jewar airport noida

इस साल नहीं, अगले साल जेवर एयरपोर्ट शुरू होने की संभावना

नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसके इस साल के आखिर तक शुरू होने की प्रबल संभावनाएं जतायी गयी थी, के अब अगले साल अप्रैल-मार्च तक शुरू होने की संभावना है। Indian Express की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन अगले साल मार्च-अप्रैल तक शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

एयरपोर्ट के चालू होने में देरी की मुख्य वजह कई निर्माण सामग्री, जिन्हें वैश्विक सप्लाई चेन डिलीवर करने वाली थी, के आने में देरी होने को माना जा रहा है। बता दें, नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन 29 सितंबर 2024 से शुरू होना निश्चित किया गया था।

noida jewar international airport

वार्षिक 1.2 करोड़ यात्रियों को कर सकेगा हैंडल

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज में 1 रनवे और 1 टर्मिनल के साथ खोला जाएगा। इस फेज के दौरान हर साल करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को वार्षिक तौर पर एयरपोर्ट हैंडल कर सकेगा। धीरे-धीरे बाकी सभी फेज को पूरा किया जाएगा और चौथे फेज का काम संपन्न होने के बाद इस एयरपोर्ट की क्षमता बढ़कर हर साल 70 मीलियन यात्रियों की हो जाएगी।

यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ग्रेटर दिल्ली इलाके के लोगों के लिए सबसे अधिक सुविधाजनक होगा। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक जितनी तेजी से बढ़ रहा है, अगले कुछ सालों में यह एयरपोर्ट अपनी उच्च सीमा पर पहुंच जाएगा। उस समय विमानों की मांग को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी कर सकता है।

More News

    Read more about: noida navi mumbai airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+