Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत में कितने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन हैं? कैसे ढूंढेंगे आप नजदीकी EV चार्जिंग स्टेशन?

भारत में कितने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन हैं? कैसे ढूंढेंगे आप नजदीकी EV चार्जिंग स्टेशन?

देश भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्‍या में तेजी से इज़ाफा हो रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है चार्जिंग की सुविधा, जिसके लिए देश के हर शहर में महत्वपूर्ण स्थानों पर, हर नेशनल और स्टेट हाईवे पर चार्जिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।

खैर, क्या आप जानते हैं वर्तमान में देश भर में कितने चार्जिंग स्टेशन हैं और सरकार ने कितने स्टेशन स्थापित करने की योजना बनायी है?

ev charging station

इन सवालों का जवाब राज्यसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान दिया जा चुका है, हम तो बस उस जवाब को आप तक पहुंचाने का काम करने जा रहे हैं। दरअसल ऊर्जा मंत्रालय के राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में चार्जिंग स्टेशन का ब्योरा सदन में रखा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में ईवी यात्रा पोर्टल का शुभारंभ किया गया, जिसमें आप निकटतम पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन का पता लगा सकते हैं। श्री नाइक के अनुसार 28 नवंबर 2024 तक देश भर में 25,202 चार्जिंग स्टेशन लगाये जा चुके हैं। वहीं सरकार का लक्ष्‍य आने वाले समय में 72 हजार स्‍टेशन स्थापित करने का है।

कैसे खोजें पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन

A. किसी विशेष लोकेशन पर खोजने के लिए

Step 1: ईवी यात्रा पोर्टल https://evyatra.beeindia.gov.in पर जायें।

Step 2: Public Charging Stations (मेन्यू में दूसरा टैब) पर क्लिक करें।

Step 3: लोकेशन का नाम भरें।

Step 4: एंटर करते ही आपको गूगल मैप पर उस लोकेशन पर या उसके निकटतम स्थान पर ईवी चार्जिंग स्टेशन।

ev charging station

B. कहीं जाते समय रास्ते में कैसे ढूंढे ईवी चार्जिंग स्टेशन

Step 1: ईवी यात्रा पोर्टल https://evyatra.beeindia.gov.in पर जायें।

Step 2: Public Charging Stations (मेन्यू में दूसरा टैब) पर क्लिक करें।

Step 3: रूट पर क्ल‍िक करें।

Step 4: स्‍टार्ट लोकेशन और एंड लोकेशन यानि गंतव्य स्थान की लोकेशन चुनें, फिर Get Route पर क्लिक करें।

एंटर करते ही आपके सामने आपके द्वारा चयनित रूट पर स्‍थ‍ित पब्लिक चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन द‍िखाई देंगी।

इस तरह से आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन से लंबी दूरी की यात्रा प्लान कर सकते हैं, ताकि बीच रास्ते में आपको कोई दिक्कत नहीं हो।

More News

    Read more about: travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+