Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Pahalgam Terror Attack : रेलवे दिल्ली से कटरा के बीच चला रही है Special ट्रेन, पर्यटकों को होगी सुविधा

Pahalgam Terror Attack : रेलवे दिल्ली से कटरा के बीच चला रही है Special ट्रेन, पर्यटकों को होगी सुविधा

कश्मीर के पहलगाम के पास बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 28 पर्यटकों की जान चली गयी है। इसके साथ ही कश्मीर में इस वक्त घूमने गये पर्यटकों का अपने-अपने शहरों की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

पर्यटकों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए एक ओर जहां केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस कंपनियों से श्रीनगर से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरने वाली विमानों की संख्या में वृद्धि करने का अनुरोध किया है। वहीं दूसरी ओर भारतीय रेलवे की ओर से भी कटरा से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

srinagar airport tourist

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर से सुरक्षित अपने घर वापस लौटने के इच्छुक यात्रियों की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे विशेष ट्रेन चला रही है। यह ट्रेन (ट्रेन नंबर 04612) श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रात को 9.20 बजे खुलेगी।

अगले दिन सुबह 9.30 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन उधमपुर और जम्मूतवी स्टेशन पर रुकेगी। जो भी पर्यटक इस ट्रेन से दिल्ली वापस लौटना चाहते हैं, वे इसका टिकट कटरा, उधमपुर और जम्मू स्टेशन के टिकट काउंटर से खरीद सकते हैं।

यात्रियों की अत्यधिक संख्या को नियंत्रित करने और मांग के अनुसार सीटों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए इस ट्रेन में 7 जनरल कोच, 8 शयनयान श्रेणी के कोच, एसी 3 टियर के दो कोच, एक 3rd एसी इकोनॉमी कोच और दो लगेज कम ब्रेक वैन होंगे।

airport passengers

बताया जाता है कि स्पेशल ट्रेन सेवा के साथ-साथ भारतीय रेलवे ने श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क की शुरुआत भी की है, ताकि पर्यटकों को कश्मीर से वापस लौटने की यात्रा समेत अन्य सभी जानकारियां मुहैया करवायी जा सके।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे, जो भारी बारिश की वजह से हुई लैंडस्लाईड की वजह से बंद पड़ गया था, पर भी एकतरफा ट्रैफिक की शुरुआत कर दी गयी है।

एयरलाइंस कंपनियों की विशेष पहल :

  • 22 अप्रैल को या उससे पहले जिन यात्रियों ने श्रीनगर के लिए अपना टिकट बुक किया था, SpiceJet ने कैंसिलेशन और रिशेड्यूल की समय सीमा को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
  • जिन यात्रियों के पास Air India का कंफर्म टिकट है, उन्हें एयरलाइंस कंपनी 30 अप्रैल तक मुफ्त में रिशेड्यूल या कैंसिंल करने पर पूरा शुल्क वापस देने की सुविधा मुहैया करवाया है। एयरलाइंस ने श्रीनगर से मुंबई और दिल्ली के लिए टिकट की कीमतों में भी कमी की घोषणा की है।

More News

    Read more about: delhi srinagar jammu
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+