Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कौन सी है दुनिया की सबसे लंबी सड़क? 14 देशों से होकर गुजरती है यह सड़क

कौन सी है दुनिया की सबसे लंबी सड़क? 14 देशों से होकर गुजरती है यह सड़क

एक शहर को दूसरे शहर, एक राज्य को दूसरे राज्य और एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम करती है सड़कें। दूरी और रूट के आधार पर सड़कों की लंबाई निर्धारित होती है। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में सबसे लंबी सड़क कौन सी है?

longest road in world

मजेदार बात यह है कि दुनिया की सबसे लंबी सड़क पर अगर आप सीधे चलते चले जाएं, तो एक या दो नहीं बल्कि पूरे 14 देश पार कर लेंगे। है न कितनी आश्चर्य वाली बात।

भारत की बात अगर की जाए तो हमारे देश की सबसे लंबी सड़क नेशनल हाईवे 44 है, जो तमिलनाडु में कन्याकुमारी को कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से जोड़ती है। इस सड़क की लंबाई करीब 3745 किमी है। वहीं भारत में सबसे लंबी एक्सप्रेस वे मुंबई से दिल्ली को जोड़ने वाली निर्माणाधिन एक्सप्रेस वे है, जो लगभग 1,386 किमी लंबी होने वाली है। इस एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद दिल्ली से मुंबई के बीच का फासला तय करने में महज 12 घंटे का समय लगेगा जो अभी 24 घंटे का होता है।

longest highway in the world pan america

चलिए वापस लौटते हैं दुनिया की सबसे लंबी सड़क पर। दुनिया की सबसे लंबी सड़क हमारे देश में नहीं बल्कि अमेरिका में मौजूद है। इसे पैन अमेरिका हाईवे के नाम से जाना जाता है। यह सड़क उत्तर अमेरिका में अलास्का से शुरू होती है, जो 14 देशों से गुजरते हुए दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटिना में जाकर खत्म होती है।

अपनी लंबाई की वजह से इस सड़क का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया जा चुका है। पैन अमेरिका हाई का निर्माण 1923 में शुरू हुआ था और दुनिया की सबसे लंबी इस सड़क को बनाने में 14 देशों का योगदान रहा है।

जिन देशों ने इस सड़क के निर्माण में अपना योगदान दिया था उनमें कोस्टारिका, पेरु, पनामा, निकारागुवा, मेक्सिको, अमेरिका, हंडुरस, गुवातेमाला, बॉलिविया, एल साल्वाडोर, कोलम्बिया, चिलि, कनाडा और अर्जेंटिना का नाम शामिल है। अगर कोई व्यक्ति 500 किमी प्रति घंटा की तेज रफ्तार से अपनी गाड़ी भगाता है, तब भी इस सड़क को पूरा नापने में उसे लगभग 60 दिन यानी 2 महीने का समय लग जाएगा।

More News

    Read more about: travel india america
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+