Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हवा को चुनौती देना है तो सैर करें भारत के 4 पैराग्लाइडिंग स्थलों की

हवा को चुनौती देना है तो सैर करें भारत के 4 पैराग्लाइडिंग स्थलों की

By Khushnuma

अक्सर हम वीकेंड में हिल स्टेशन, ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता और हर-भरी बर्फीली घाटियों की ओर का रुख करते हैं। कुछ लोग तो ऐसी भी जगह तलाशते हैं, जहाँ यह सब हो और हो साथ में एडवेंचर का तड़का भी। तो दोस्तों इस वेकेशन तैयार हो जाइए एक रोमांचक सैर के लिए। जहाँ साहसिक खेल आपकी छुट्टियों में चार-चाँद लगा देंगे।

हवा को चुनौती देना है तो सैर करें भारत के 4 पैराग्लाइडिंग स्थलों की

साहसिक खेलों में से एक है पैराग्लाइडिंग
Photo Courtesy: Raman Virdi

अधिकतर लोग ऐसी जगह ढूंढते हैं जहाँ साहसिक खेलों को बखूबी खेल जा सके। मैं आपको अपने इस आर्टिकल में ऐसे ही खेलों के बारे में बता रही हूँ। यहाँ आकर आप पैराग्लाइडिंग खेल का भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं। तो देर किस बात की बस एक नज़र में जानिये साहसिक पैराग्लाइडिंग खेलों के आकर्षण के केन्द्रों के बारे में।
मुफ्त कूपन्स: जल्दी कीजिये वायकॉम की ओर से सभी कूपन्स मुफ्त

कामशेट महाराष्ट्र

कामशेट महाराष्ट्र का एक छोटा सा शहर है, लेकिन यह शहर साहसिक खेलों के शौक़ीन पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ पैराग्लाइडिंग के लिए दूर दूर से लोग आते हैं, और हवा के साथ अपनी चुनौतियाँ स्वीकार करते हैं। अगर आप भी साहसिक खेलों में दिल चस्पि रखते हैं तो यहाँ अवश्य आएं।
पढ़ें: पैराग्लाइडिंग, नैनीताल

हवा को चुनौती देना है तो सैर करें भारत के 4 पैराग्लाइडिंग स्थलों की

कामशेट में लुफ्त उठाइये पैराग्लाइडिंग का
Photo Courtesy: Nick and Dana Blizzard

स्टोक कांगड़ी लद्दाख

हरी भरी पहाड़ियां, रूईनुमा बर्फ की घाटियां, आकर्षक मठ और दुनिया भर के लोगों को अपनी और खींचती झीलें वैसे ही लद्दाख को विश्वभर में लोकप्रिय बनाती हैं। साथ ही यहाँ का पैराग्लाइडिंग खेल भी अपने आपमें बेहद रोमांचक है।
पढ़ें: पैराग्‍लाईडिंग, मसूरी

जहाँ ऊँचे ऊँचे पहाड़ और उन पहाड़ों तक हवा से टकराते हुए पैराग्लाइडिंग के ज़रिये शिखरों को छूना अपने आपमें एडवेंचर है। पैराग्लाइडिंग के आलावा यहाँ और भी साहसिक खेल खेले जाते हैं। अगर आप साहसिक खेलों में दिलचस्पी रखते हैं तो यह स्थल आपके लिए बेहद खूबसूरत है।

हवा को चुनौती देना है तो सैर करें भारत के 4 पैराग्लाइडिंग स्थलों की

पैराग्लाइडिंग के लिए बेहद ख़ास है स्टोक कांगड़ी
Photo Courtesy: SNappa2006

बीर

रोमांचक और साहसिक गतिविधि पैराग्लाइडिंग बीर का एक महत्वपूर्ण खेल है। इसलिए बीर को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के नाम से जाना जाता है और यह स्थान पैराग्लाइडिंग के लिए एक महत्वपूर्ण टेकऑफ़ साइट (उड़ान भरने का स्थान) के रूप में कार्य करता है जो विश्व भर के पर्यटकों को अपनी ओर आने को मजबूर करता है।
पढ़ें:बीर - पैराग्लाइडर का स्थान

पैराग्लाइडिंग को करने के लिए सबसे पहले इसकी ट्रेनिंग लेनी पड़ती है और बीर में कई निजी टूर संचालक हैं जो पैराग्लाइडिंग के लिये आवश्यक आधारभूत उपकरण और प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हैं। तो आप अपने शौक को उड़ान देने के लिए इस वेकेशन यहाँ आ सकते हैं।

हवा को चुनौती देना है तो सैर करें भारत के 4 पैराग्लाइडिंग स्थलों की

पैराग्लाइडिंग राजधानी कहा जाता है बीर को
Photo Courtesy: Venkat Raman

कुल्लू घाटी

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू घाटी को 'देवताओं की घाटी' के रूप में जाना जाता है। यहाँ अनेकों देवी देवताओं का वास रहा है इसलिए आस्था के नज़रिये से भी कुल्लू बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है। साथ ही कुल्लू साहसिक खेलों खासकर पैराग्लाइडिंग के लिए भी विश्वभर में मशहूर है।
यह पैराग्लाइडिंग के क्षेत्रों और लोगों के आंनद के रूप में सबसे अच्छे स्थलों में गिना जाता है। बीर, सोलंग, और महादेव के अलावा कुल्लू पैराग्लाइडिंग (हवाई खेल) के लिए एक आदर्श स्थल माना जाना जाता है।
पढ़ें: पैराग्लाइडिंग, कुल्लू और मनाली

हवा को चुनौती देना है तो सैर करें भारत के 4 पैराग्लाइडिंग स्थलों की

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्वप्रसिध्द है कुल्लू घाटी
Photo Courtesy: Tomas Aleksiejunas

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+