Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर लगभग हुआ तैयार, कब तक है खुलने की संभावना?

पटना का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर लगभग हुआ तैयार, कब तक है खुलने की संभावना?

पटना में बन रहा बिहार का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर (Double Decker Flyover) बनकर लगभग तैयार होने वाला है। इंजीनियरों का कहना है कि इस फ्लाईओवर का सिविल वर्क लगभग 91% पूरा हो चुका है और बाकी बचा काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। लेकिन इस फ्लाईओवर को कब से खोला जाएगा, इस बाबत अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस फ्लाईओवर के खुलने और बनकर पूरी तरह से तैयार होने में हो रहे विलंब की वजह दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन को माना जा रहा है। नहीं समझे? दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ही पटना में मेट्रो रेल परियोजना को तैयार कर रही है, जो इस फ्लाईओवर के पास जमीन पर अपना अधिकार बनाए हुए है।

patna flyover

बताया जाता है कि पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना का निर्माण कार्य इस साल जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसमें विलंब होने की संभावना जतायी जा रही है। दिसंबर 2021 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस परियोजना का शीलान्यास किया था।

इंजीनियरों का कहना है कि फ्लाईओवर के सिविल वर्क का 9% जो काम बाकी बचा हुआ है, वह अगले महीने (अप्रैल) तक पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में इस फ्लाईओवर पर जो काम बचा हुआ है, उसमें सर्विस रोड बनाना, नॉएज बेरियर, क्रैक बेरियर, साइड रेलिंग आदि लगाना, खंभों पर हैंगिंग गार्डन लगाना, पेंटिंग आदि का काम चल रहा है।

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पटना का डबल डेकर फ्लाईओवर 2.2 किमी लंबा है, जो अशोक राजपथ जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को गांधी मैदान और एनआईटी मोड़ से जोड़ेगा। इससे अशोक राजपथ पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की संभावना है, क्योंकि इस फ्लाईओवर की वजह से तीन स्तरों पर गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।

डबल डेकर फ्लाईओवर के दो स्तर और सबसे नीचे सामान्य सड़क वाला स्तर। बता दें, लगभग ₹442 करोड़ की लागत से इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है जो पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

पटना के डबल डेकर फ्लाईओवर का पहला स्तर 1.5 किमी लंबा है, जिसे शैक्षणिक कॉरिडोर भी कहा जाता है। यह स्तर पटना कॉलेज को बीएन कॉलेज से जोड़ता है। वहीं इस फ्लाईओवर का दूसरा स्तर 2.2 किमी लंबा है, जो कारगील चौक से साइंस कॉलेज तक जाता है। फ्लाईओवर के दोनों स्तर ही 2 लेन चौड़ा है। अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि कब इस फ्लाईओवर का निर्मआण पूरा होगा और कब तक इसे खोले जाने की संभावना है?

इस बारे में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL) के अधिकारियों का कहना है कि इस महीने के अंत या अगले महीने के शुरुआत तक इस फ्लाईओवर के बाकी बचे सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। संभावना है कि अप्रैल 2025 तक इस फ्लाईओवर को ट्रैफिक के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर से होकर कृष्णा घाट होकर जेपी गंगा पथ तक सीधे पहुंचा जा सकता है।

फ्लाईओवर पर 5 रैम्प बनाए गये हैं, जो वाहनों को फ्लाईओवर पर चढ़ने और उतरने में मददगार साबित होंगे। रैम्प बनाए गये हैं पटना यूनिवर्सिटी के पास कृष्णा घाट के पास, पटना कॉलेज, बीएन कॉलेज और कारगील चौक पर। सबसे अच्छी बात है कि सभी रैम्प का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके साथ ही यह फ्लाईओवर PMCH के पास मल्टी स्टोरे कार पार्किंग से भी जुड़ा हुआ है।

More News

    Read more about: patna traffic bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+