सुख हो या दुःख हमें माँ हमेशा चाहिए..भले ही वो हमे परेशानी ना सुलझा सके लेकिन सर पर हाथ ही रख देती है तो लगता है सभी परेशानी दूर हो गयी।
मां हमेशा ही आपकी खुशियों के लिये पूरी जिंदगी सोंचती रहती है, ऐसी मां के लिये सिर्फ एक दिन बनाया गया है मदर्स डे। वैसे तो हमें हर दिन अपनी मां के चेहरे पर मुस्कान लानी चाहिये मगर जो लोग ऐसा नहीं कर पाते, उन्हें कम से कम इस मदर्स डे कुछ खास प्लानिंग करनी ही चाहिये।
बड़े होने के बाद हम अपने कामों में उलझ जाते हैं, और बेचारी हमारी मां हमसे बात करने के लिए तरस जाती हैं। इसलिए इस मर्दस डे अपनी मां को अपना थोड़ा सा वक्त दे जिससे इस मदर्स डे आपकी मां के चेहरे पर मुस्कान आ जाए और वो आपको जिंदगी भर दुआएं देती रहें।
इसी क्रम में आज मै आपको अपने लेख के जरिये कुछ ऐसी जगहों से रूबरू कराने जा रहीं हूं..जहां आप अपनी मां के साथ धार्मिक यात्रा के साथ इन जगहों पर आयोजित होने वाली गतिविधियों जैसे ट्रैकिंग, माउंटेन क्लाइम्बिंग आदि का भी लुत्फ उठा सकते हैं..

चार धाम यात्रा
उत्तराखंड में स्थित हिमालय चार धाम यानी बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जो हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ है। यकीन मानिए,अगर आपकी धार्मिक है..तो उन्हें आपका यह तोहफा बेहद पसंद आएगा।

वाराणसी
उत्तर प्रदेश का शहर वाराणसी को लोग गंगा के घाटो और मन्दिरों लिए जानते हैं। यह शहर थोड़ा सा भीड़भाड़ वाला है,यहां आप शाम के समय गंगा आरती का लुत्फ ले सकती हैं तो वहीं दिन में विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर में जाकर मत्था भी टेक सकती हैं। वाराणसी में आये हैं तो यहां का पान और चाट जरुर ट्राय करें साथ ही गंगा की अविरल धारा का भी आनन्द लें।
PC: wikimedia.org

मथुरा
कृष्ण जन्मभूमि के नाम से विखाय्त मथुरा में भगवान कृष्ण ने अपने बचपन और जवानी के दिन यहीं पर बिताए थे। गोपियों के साथ उनकी रास लीला हिन्दुओं के मन में गढ़ा हुआ है और यह मंदिर, भजन, कला और चित्रकारी के रूप में अमर है। यहां आप प्रेम मंदिर, गोकुल , वृन्दावन,पागल बाबा मंदिर, गोवर्धन पर्वत आदि घूम सकते हैं।PC: Ritukejai

हरिद्वार
हरिद्वार हिदुयों के धार्मिक स्थल है। यहां आने वाले पर्यटक गंगा नदी में स्नान आदि कर वहां की प्रमुख जगहों को घूम सकते हैं।PC:Dirk Hartung

अयोध्या
राम जन्म भूमी अयोध्या को राम का जन्म भूमी कहा जाता है। दुनियाभर से लोग यहां भगवान राम को श्रद्धांजली देने के लिए आते हैं। अयोध्या और भी बहुत सारे कारण से फेमस है।PC: Ramnath Bhat

माउंट आबू
राजस्थान में अरावली पर्वतमालाएं गर्मी से सुकून भरे पल का एहसास कराती हैं। मरुस्थल के बीच हरियाली भरी जगह एक अद्वितीय खूबसूरती है। अरावली पर्वतमालाएं इस हिल स्टेशन की ख़ुबसूरती में चार चाँद लगाती हैं। इसी तरह यह जगह कई पर्यटक आकर्षणों से भी भरी पड़ी है।
PC: Sanyam Bahga

आगरा
आगरा का ताजमहल विश्व प्रसिद्ध इमारत है, यहां आप घूमने के साथ अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकती हैं।
PC: wikimedia.org

मुंबई
मुंबई सपनों का शहर है जो अपने फैशन, आकर्षक जीवनशैली, बालीवुड और कुछ बहुत प्रसिद्द सिने कलाकारों के घर के लिये जाना जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो मुंबई का सपना विश्व में अमेरिका के सपने की तरह है। मुंबई की नाईटलाईफ़ की चर्च देश भर में होती है और इसे विश्व में सबसे अधिक सुरक्षित माना जाता है।PC: wikimedia.org

लैंसडाउन
लैंसडाउन, उत्तराखण्ड के पौडी जिले में स्थित एक सुन्दर हिल स्टेशन है । लैंसडाउन में सैर स्पाटे के लिए कई पर्यटक स्थल है। कंवाश्रम, जो मंदिरों के शहर पुरी का प्रवेश द्वार माना जाता है, लैंसडाउन का प्रसिद्ध आश्रम है। लैंसडाउन के हरे भरे जंगलों के बीच बने इस आश्रम के पास मालिनी नदी बहती है। यहां आप ट्रैकिंग और जंगल सफारी का भी मजा ले सकते हैं।

नैनीताल
नैनीताल एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह उत्तराखंड में स्थित है। यहां आकर आपको शांत और प्रकृति के पास होने जैसा महसूस होगा। अगर आपको शॉपिंग करनी है तो यहां की प्रसिद्ध मार्केट मॉलरोड जाना न भूलें।
PC:Sanjoy

श्रीनगर
श्रीनगर का खूबसूरत दृश्य लोगों को बहुत पहले समय को अपनी ओर आकर्षित करता आ रहा है। यह हाउसबोट, हिस्टॉरिक गार्डेन और घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां डल झील और झेलम नदी का किनारे स्थित घाटियां भी बेहद खूबसूरत हैं।PC:Pratik.sarode

जयपुर की सैर
जयपुर एक बेहद ही खूबसूरत शहर है..यहां के खूबसूरत किले पर्यटकों को हर सीजन में अपनी और आकर्षित करते हैं। जहाँ से आप जयपुर और राजस्थान दोनों के शाही इतिहास के बारे में जान सकते हैं।साथ ही आप यहां से ढेर ससारी शॉपिंग भी कर सकते हैं।PC: wikimedia.org

मनाली
उत्तर भारत में गर्मियों का दौर शुरू हो चुका है..ऐसे में हिमचल प्रदेश में स्थित मनाली घूमना सबसे अच विकल्प होगा। बता दें,मनाली धरती का दूसरा स्वर्ग है-'कुल्लू मनाली'। यहाँ की सुंदर वादियों को निहारना, जीवित अवस्था में 'स्वर्ग' देखने जैसा लगता है। यह स्थान तीनों तरफ से पहाड़ियों से घिरा है। उन पहाड़ियों के बीच से लगातार ठंडी हवाएँ बहती रहती है, साथ ही आप यहां अपनी मां के साथ ट्रेकिंग और पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग आदि का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं।PC: 29paayal

स्पीती घाटी
हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति में स्थित स्पीती घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। भीड़ भाड़ से दूर यहां सैलानी शांत वातावरण में अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।स्पीति घाटी मठों के लिए प्रसिद्ध है, परन्तु उनमें धनकर मठ अपनी ख़ास पहचान रखता है। यहां आप तिब्बती धर्म को अच्छे से जान और समझ सकते हैं...यह पर्यटन स्थल मनाली से सड़कमार्ग से जुड़ा हुआ है।PC: Ksuryawanshi

झातिन्ग्री
हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के बरोट जाने वाले रास्ते पर ही पड़ने वाला क्षेत्र झातिन्ग्री अभी पर्यटकों की नज़रों से बिल्कुल दूर है। दुनिया की सारी मोहमाया से दूर, एकांत में इस जगह की यात्रा आपके ज़िंदगी की सबसे शांत और मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा होगी।

चंबा
चंबा एक खुबसूरत पर्यटन स्थल है जो की उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित है जिसकी उचाई समुद्री तट से लगभग 1524 मीटर की है। यह जगह अपने प्राकृतिक परिवेश और प्रदूषण रहित खूबसूरती क लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। देवदार और चीड़ के पेड़ों से घिरा हुआ, चंबा का अन्नवेषित इलाका प्रकृति प्रेमियों के लिए एक सपनों की दुनिया के सामान है।PC:Vjdchauhan
- परिवार के साथ यात्रा करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव!
- शादी से बचना चाहते हैं? तो जाएँ इन 5 शानदार जगहों की यात्रा में!
- केदारनाथ यात्रा के 5 महत्वपूर्ण तथ्य!
- भगवान शिव जी और माँ पार्वती के विवाहस्थल के पवित्र दर्शन!



Click it and Unblock the Notifications











