Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नये साल के जश्न शानदार बनाती हैं, भारत की ये खास जगहें

नये साल के जश्न शानदार बनाती हैं, भारत की ये खास जगहें

नए साल के मौके पर घूमने लायक जगहों के बारे में पढ़ें।

By Namrata Shatsri

तो चलिए जानते हैं कि साल 2017 को अपनी पसंद के अनुसार किस जगह पर आप अलविदा कह सकते हैं। इसमें समुद्रतटों से लेकर हिल स्‍टेशन तक के बारे में बताया जा रहा है। अगर आपने अब तक अपने नए साल की तैयारी शुरु नहीं की है तो अब इस आर्टिकल में बताई गई जगहों के बारे में पढ़ने के बाद प्‍लानिंग कर लीजिए।

मुनरो आइलैंड

मुनरो आइलैंड

अगर आप चिचिलाती सर्दी में किसी गर्म जगह पर अपने नये साल का जश्न मनाना चाहते हैं तो केरल की ओर रुख करें...इसके लिए आप केरल के मुनरोआईलैंड को भी चुन सकते हैं। ये आईलैंड दो नदियों के संगम तट पर स्थित है और यहां पर कई खूबसूरत बैकवॉटर्स भी हैं।

आज ये आईलैंड अपनी प्राचीन इमारतों और संस्‍कृति के लिए मशहूर है। यहां पर आपको पुराने समय में प्रयोग किय जाने वाले कुछ दिलचस्‍प उपकरण भी देखने को मिलेंगें। इस आईलैंड को येनाम अपने पहले निवासी कर्नल जॉन मुनरो से मिला था। इस जगह पर कई इमारते हैं जो प्राचीन वास्‍तुकला का उदाहरण औेर ये सभी आपको देश में डच शासन की याद दिला देंगीं।Pc: Silver Blue

सारनाथ

सारनाथ

इस जगह आपको अनेक मठ और मंदिर देखने को मिलेंगें जहां खुद गौतम बुद्ध भी आए थे। बौद्ध और जैन धर्म के अनुयायियों के लिए सारनाथ एक प्रमुख तीर्थस्‍थल है। इस शहर में आपको बौद्ध और जैन धर्म दोनों के ही भिक्षु घूमते हुए नज़र आ जाएंगें। इस शहर में आप मंदिर, स्‍तूप और लोकप्रिय अशोक स्‍तंभ देख सकते हैं।Pc:=UT

गोकर्णा

गोकर्णा

कर्नाटक के करवर के तटीय क्षेत्र में स्थित गोकर्णा एक छोटा सा शहर है। पूर्व समय में इस शहर को मंदिरों के लिए और तीर्थस्‍थल के रूप में जाना जाता था। अगर आपको बीच पर घूमने का शौक है तो गोकर्णा आपके लिए परफेक्ट वेकेशन स्‍पॉट है।

नीले समुद्र और साफ रेत के बीच पर्यटकों की छुट्टियां और भी ज्‍यादा खुशनुमा हो जाती हैं। तीर्थस्‍थल के साथ-साथ गोकर्णा में आपको समुद्रतट पर घूमने का मौका भी मिलेगा।Pc: Sudhakarbichali

द्वाकी

द्वाकी

यहां पर कांच सा सुंदर और साफ पानी देखने को मिलेगा जिसकी कल्‍पना आपने कभी सपने में भी नहीं की होगी। यहां पर समुद्र का पानी इतना साफ है कि आपको नाव हवा में तैरती हुई लगेगी। दावकी आपको अपने सपने को सच करने का मौका देती है।

साफ नदियां, घुमावदार मोड और पहाड़ों से घिरा दावकी बेहद खूबसूरत पर्यटन स्‍थल है और इस जगह की खूबसूरती को देखकर आपको अपनी आंखों पर ही भरोसा नहीं होगा।Pc:Diablo0769

कलिंपोंग

कलिंपोंग

अगर आप समुद्र किनारों की जगह किसी पहाड़ी इलाके में घूमना पसंद करते हैं तो आपके लिए कलिंपोंग सबसे बेहतर ऑप्‍शन है। कलिंपोंग, पश्चिम बंगाल का दूरवर्ती शहर है। इस पहाड़ी इलसके में भूटिया, लेप्‍छा और लिंबू जनजाति के लोग रहते हैं। ये लोग यहां आने वाले पर्यटकों के बीच अपनी संस्‍कृति को प्रमोट करते हैं।

इस जगह से कंचनजंगा चोटीका भी बेहद खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है। इसके अलावा यहां कई शैक्षणिक संस्‍थान और बौद्ध मठ देखने को मिलेंगें।Pc: Anuj Kumar Pradhan

ओरछा

ओरछा

अगर आपको इतिहास के बारे में जानने का शौक है तो आपको मध्य प्रदेश में स्थित ओरछा से ज्‍यादा खूबसूरत जगह और कहीं नहीं मिलेगी। ऐतिहासिक रूप से समृद्ध और घने जंगलों से घिरे ओरछा शहर में महत्‍वपूर्ण इमारतों को संरक्षित रखा गया है।Pc:Yann

अंडमान औेर निकोबार आईलैंड

अंडमान औेर निकोबार आईलैंड

वॉटर स्‍पोर्ट्स का शौक है तो आप अंडमान निकोबार जा सकते हैं। अंडमान की लहरों के बीच आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। यहां आप कई खूबसूरत आईलैंड जैसे रॉस आईलैंड, नील आईलैंड आदि देख सकते हैं। अंडमान में स्‍कूबा डाइविंग सबसे ज्‍यादा मशूहर है इसलिए इसे करना ना भूलें।Pc:Unknown

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+