Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर आम है पसंदीदा..तो जरुर करें इन जगहों की सैर

अगर आम है पसंदीदा..तो जरुर करें इन जगहों की सैर

आज हम आपको अपने लेख से उन जगहों की सैर कराते हैं..जहां के आम दुनिया भर में मशहूर है।जहाँ का आम ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अनोखी छाप छोड़े हुए है।

By Goldi

आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है..हो भी क्यों ना आखिर आम फलों का राजा जो है,जिसे हर कोई पसंद करता है। जो हर साल अपनी अनेकों किस्मों से लोगों को खासा आकर्षित करता है।

अब आप सोच रहें होंगे की ट्रेवल की साईट पर आम की बात क्यों तो बता दें जनाब हम अभी भी अपनी बात पर है..क्यों आज हम आपको अपने लेख से उन जगहों की सैर कराते हैं..जहां के आम दुनिया भर में मशहूर है।जहाँ का आम ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अनोखी छाप छोड़े हुए है।

जहाँ आम की एक से बढ़कर एक किस्में मौजूद हैं। चुसवा, लंगड़ा, दशहरी, केसर और सफ़ेद आम (सफेदा) इस सीज़न में चार चाँद लगा देता है। तो चलिए अनेकों किस्मों के आमों का और मैंगो फेस्टिवल का लुफ्त उठाते हैं।

लखनऊ का मलिहाबादी आम

लखनऊ का मलिहाबादी आम

अगर बात फलों के राजा आम की हो रही हो और मलिहाबादी आम का नाम ना लिया जाए तो ये तो मुमकिन ही नहीं है। मलिहाबाद लखनऊ जिले का तहसील और नगर पंचायत है। जो अपने आमों की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है,जिसका नाम आते ही मुँह में पानी आ जाता है। अगर आपने सभी आमों को खाके मलिहाबाद का दशहरी आम ना खाया तो समझो बहुत कुछ छोड़ दिया। क्यूंकि इसका स्वाद है ही ऐसा जो इसे किसी भी दाम में खरीदने को मजबूर कर दे।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मैंगो फेस्टिवल

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मैंगो फेस्टिवल

अगर आप दिल्ली वासी है तो आपको दिल्ली में होने वाले दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मैंगो फेस्टिवल के बारे जरुर पता होगा अगर नहीं पता है तो हम बता देते हैं। दिल्ली के इस अंतरराष्ट्रीय मैंगो फेस्टिवल का इंतजार हर साल देशी-विदेशी पर्यटकों को रहता है।हर साल की तरह इस साल भी 2 जुलाई 2015 में यह फेस्टिवल आयोजित किया जायेगा। जहाँ आप 400 से भी अधिक मैंगो की वैरायटी को देख सकेंगे। यहाँ आप मल्लिका, हिमसागर, स्वर्ण, जहांगीर, रेडी पसंद, सीकरी, आम्रपाली, नीलम, फजली, बैगनपल्ली केनसिंगटन,जैसे आम की वैरायटी का लुफ्त उठा सकेंगे।

अलफांसो आम

अलफांसो आम

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित कोंकण कोस्ट में अलफांसो आम की सबसे ज्यादा पैदावार होती है..यह भारत का सब से खास किस्म का आम है। साथ ही यह आम बाकी आमों से काफी से मीठा भी होता है। इस आम का स्वाद सिर्फ भारतियों को ही बल्कि विदेशियों को भी खूब भाता है।

केसर-सौराष्ट्र गुजरात

केसर-सौराष्ट्र गुजरात

गुजरात के गिरी जंगलों के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन शायद आप गुजरात के सौराष्ट्र में होने वाले केसरिया आम को नहीं जानते..जिसका स्वाद में चखते ही आप इसे खरीदने पर मजबूर हो जायेंगे।

तोतापूरी,दक्षिण भारत

तोतापूरी,दक्षिण भारत

जैसे उत्तर भारत में चौंसा,लंगड़ा ,दसहरी आम प्रसिद्ध है वैसे ही दक्षिण भारत में तोतापूरी आम काफी प्रसिद्ध है..अगर आप दक्षिण भारत में है तो तोतापूरी आम को चखना कतई ना भूले।

मुल्गाबो, तमिलनाडू

मुल्गाबो, तमिलनाडू

अगर आप सोचते हैं कि,आम सिर्फ उत्तर भारत की पैदावार है तो गलत है आप..दक्षिण भारत के राज्य तमिल नाडू में होने वाला आम मुल्गाबो का स्वाद भी कुछ खास कम नहीं होता है।

बनारस का लंगड़ा आम

बनारस का लंगड़ा आम

बनारस के पान के बारे में तो खूब सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको बता रहें बनारस के लंगड़ा आम के बारे में । बनारस लंगड़ा आम के लिए भी खासा मशहूर है। जिसे देखते ही मुँह में पानी आ जाता है। यहाँ इस सीज़न आकर आप लंगड़ा आम खाने के अलावा लंगड़ा आम की कथा भी सुन सकते हैं कि कैसे इसकी उत्पत्ति हुई।

रसपुरी, कर्णाटक

रसपुरी, कर्णाटक

इस आम की बनावट को देख एक बार को यह नाशपाती लगेगा, दरअसल इस आम का शेप ओवल है..लेकिन स्वाद काफी चोखा है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+