Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत में इन जगहों पर पढाई से लेकर खाना घूमना सब फ्री...

भारत में इन जगहों पर पढाई से लेकर खाना घूमना सब फ्री...

आज हम आपको अपने लेख के जरिये भारत की कुछ ऐसी जगहों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जहां आप फ्री में काफी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।

By Goldi

जब कभी टमाटर और आलू के साथ सब्जी वाला धनिया फ्री दे देता है, तो दिल बाग़ बाग़ हो जाता है । साफ़ शब्दों में कहा जाए तो हम भारतीय फ्री की चीज लेने में सबसे आगे रहते हैं। फिर चाहे वह टमाटर के साथ धनिया फ्री हो या फिर गोलगप्पे खाते वक्त सूखी पापड़ी।

अब सोच रहें होंगे कि, आज ट्रेवल की साईट पर ये "फ्री" के बारे में क्यों बात हो रही है.. तो जनाब आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जहां आप फ्री में काफी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। अब इसमें हैरान ना हो और हमारा ये लेख पढ़े..

मुफ्त में लजीज खाना

मुफ्त में लजीज खाना

अगर आप मुफ्त में लजीज खाना खाना चाहते हैं तो ज्येष्ठ (मास) यानी मध्य मई से जून के बीच में लखनऊ में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में हर मंगलवार को लजीज खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।बता दें, इस भंडारे में आप कड़ी चावल, छोले चावल, रसगुल्ला, आइसक्रीम, फल,मिठाई आदि का लुत्फ ले सकते हैं।

नेशनल लाइब्रेरी कोलकत्ता

नेशनल लाइब्रेरी कोलकत्ता

यह पुस्तकालय कोलकत्ता में स्थित है। कोई भी जरुरतमन्द व्यक्ति, स्टूडेंट इस लाइब्रेरी में सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है।
PC: Biswarup Ganguly

लंगर का प्रसाद

लंगर का प्रसाद

स्वर्ण मंदिर के अलावा देश के सभी गुरुद्वारे में मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यह प्रभु का प्रसाद है जो श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाता है।

भारत नेपाल बॉर्डर

भारत नेपाल बॉर्डर

यूं तो हमे किसी भी देश में जाने के वीजा और परमिशन की जरूरत होती है। लेकिन आप बिना किसी फीस के आप नेपाल से भारत या भारत से नेपाल जा सकते है।

दिल्ली

दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली को अगर आप मुफ्त में घूमना चाहते हैं....तो आप जामा मस्जिद जा सकते हैं। यहां से पूरी दिल्ली देखने का नजारा बेहद ही खूबसूरत है।

गर्मा गर्म पकौड़े

गर्मा गर्म पकौड़े

अगर आप मुफ्त में गर्मा गर्म पकौड़े का लुत्फ लेना चाहते हैं..तो कोलकाता के लक्ष्मी नारायण शॉ एंड संस पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस पर यहां मुफ्त में पकौड़े का लुत्फ उठा सकते हैं।

मुफ्त में फिल्म

मुफ्त में फिल्म

फ़िल्में देखना का शौक तो सभी को होता है..अगर आप मुफ्त में फिल्म देखना चाहते हैं, तो आपको विश्व फिल्म फेस्टिवल का इंतज़ार करना होगा जिसमे दुनिया भर की फ़िल्में मुफ्त दिखाई जाती है।

चॉकलेट

चॉकलेट

चॉकलेट किसे पसंद नहीं होती, अगर आप मुफ्त में चॉकलेट का लुत्फ़ लेना चाहते है तो ऊटी की चॉकलेट फैक्ट्री में भी जा सकते है यहाँ पर अथितियों को मुफ्त में चॉकलेट दी जाती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+