Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन गर्मियों बनाएं बक्खाली के इन खास स्थलों का प्लान

इन गर्मियों बनाएं बक्खाली के इन खास स्थलों का प्लान

बक्खाली के खास पर्यटन स्थल । places to visit in bakkhali west bengal

बक्खाली भारत के पश्चिम बंगाल राज्य स्थित एक खूबसूरत प्राचीन शहर है, जो अपनी मनमोहक आबोहावा और शानदार प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। मानवीय छेड़छाड़ से अलग यह वर्तमान में राज्य के उन खास गंतव्यों में शामिल है जहां कम ही ट्रैवलर्स पहुंच पाते हैं। शहरी भागदौड़ और व्यस्ता से दूर बक्खाली परिवार औऱ दोस्तों के साथ आरामदायक समय बिताने के लिए आदर्श विकल्प है।

यहां आकर आप अपनी मानसिक और शारीरिक थकान उतार सकते हैं। आप यहां प्रकृति के विविध रूपों के साथ खुद के अस्तित्व को महसूस कर सकते हैं। यह शहर अपने समुद्री तटों और धार्मिक स्थलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस खास लेख में हमारे साथ जानिए पर्यटन के लिहाज से बक्खाली आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

बक्खाली बीच

बक्खाली बीच

PC- P.K.Niyogi

बक्खाली भ्रमण की शुरूआत आप यहां के समुद्री तटों से कर सकते हैं। बक्खाली बीच शहर का मुख्य आकर्षण और खास पर्यटन स्थल है, शहर घूमने आए पर्यटक यहां आना ज्यादा पसंद करते हैं। अपने शांत और लंबे तट के साथ यह बीच सैलानियों को काफी हद तक प्रभावित करने का काम करता है।

आप यहां वीकेंड पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ आराम फरमाने आ सकते हैं। गर्मियों के दौरान यहां पर्यटकों का अच्छा खास जमावड़ा लगता है। समुद्र की लहरों से खेलना, तट पर चहलकदमी करना यहां आने वाले हर आगंतुक को अच्छा लगता है।

हेनरी द्वीप

हेनरी द्वीप

PC- MGA73bot2

बक्खाली अपने तटो के साथ-साथ अपने द्वीपों के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। आप यहां के शानदार द्वीपों में हेनरी आइलैंड की सैर का आनंद ले सकते हैं। कुछ क्षणों के साथ एक गहरी याद बनाने के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं। बक्खाली आने वाले सैलानियों के मध्य यह द्वीप काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां प्राकृतिक मनोरंजक के सारे इंतजामात हैं। यह द्वीप न सिर्फ पश्चिम बंगाल में प्रसिद्ध है बल्कि यह देश के खास आइलैंड में गिना जाता है।

द्वीप एक एकांत स्थल है जो संयुक्त नरम रेत और मनमोहक समुद्री तरंगों के लिए काफी प्रसिद्ध है। द्वीप पर रिसॉर्ट्स के साथ सभी आधुनिक सुविधाओं का आनंद लिया जा सकता है।

जंबू द्वीप

जंबू द्वीप

PC- Dwip Sutradhar

हेनरी के अलावा भी बक्खाली में और भी कई शानदार द्वीप मौजूद हैं जो अपने शानदार अनुभवों के लिए जाने जाते हैं। बक्खाली के शांत गंतव्यों में जंबू द्वीप का भी नाम आता है। यह एक दूरस्थ द्वीप है जो मुख्य भूमि से कुछ ही किमी के फासले पर स्थित है। यह स्थान मछली पकड़ने की गतिविधियों के लिए काफी प्रसिद्ध है, और यहां दूसरों को मछली पकड़ते हुए देखना भी काफी रोमांच भर देता है।

घर से बाहर निकल कुछ नए अनुभव के तलाश में आप यहां की सैर कर सकते हैं। बक्खाली भ्रमण के दौरान आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

बिशालक्ष्मी मंदिर

बिशालक्ष्मी मंदिर

PC-SuvadipSanyal

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां स्थित बिशालक्ष्मी मंदिर एक अति सम्मानित हिंदू मंदिर है जहां आप अपार मानसिक और आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकते हैं।

सुंदर लाल पत्थरों का बना यह मंदिर अपनी सुनहरी घंटियों का साथ सांस्कृतिक रूप से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी हद तक प्रभावित करता है। मंदिर हरे-भरे वृक्षों से घिरा है जो इस स्थल को प्राकृतिक रूप से खास बनाने का काम करते हैं। आप यहां अपने परिवार के साथ आ सकते हैं।

मगरमच्छ प्रजनन केंद्र

मगरमच्छ प्रजनन केंद्र

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के खास मगरमच्छ प्रजनन केंद्र के सैर का आनंद ले सकते हैं। यह प्रजनन केंद्र इन विशाल सरीसृपों के लिए एक बड़ी आश्रय है, जो पर्यटकों को इस खतरनाक प्राणियों को सामने से देखने का अवसर प्रदान करता है।

यहां आप मगरमच्छ के कई सारी प्रजातियों को देख सकते हैं। साथ ही इनके प्रजनन तंत्र से संबधित ज्ञान भी अर्जित कर सकते हैं। बक्खाली भ्रमण के दौरान आप मगरमच्छ के इस अद्वितीय चिड़ियाघर का अनुभव जरूर करें और इन प्राणियों के बारे में अपने ज्ञान का विस्तार करें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+