Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वो पांच बातें जो आपको बनासकांठा भ्रमण के लिए करेंगी मजबूर

वो पांच बातें जो आपको बनासकांठा भ्रमण के लिए करेंगी मजबूर

बनासकांठा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in banaskantha gujarat

गुजरात भारत के चुनिंदा सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है, जो अपनी अनूठी कला-संस्कृति के लिए पूरे विश्व भर में जाना जाता है। यहां के त्योहार, पारंपरिक भोजन-परिधान और लोगों द्वारा बोली जाने वाली आम भाषा इस रंग-बिरंगे राज्य की सबसे बड़ी खासियत है।

दूर-दराज से पर्यटक यहां की अद्भुत संस्कृति की एक झलक पाने के लिए यहां आते हैं। इन सब के अलावा यह राज्य अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। एक शानदार अवकाश के लिए आप गुजरात की यात्रा कर सकते हैं।

वैसे तो यहां भ्रमण के लिए ढेर सारे स्थल मौजूद हैं, लेकिन आज हम आपको गुजरात के एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई मायनों में आपके लिए खास है। जानिए गुजरात के 33 जिलों में से एक बनासकांठा और यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में, जो आपकी गुजरात यात्रा को यादगार बनाने का काम करेंगे।

 जैसोर स्लॉथ भालू अभयारण्य

जैसोर स्लॉथ भालू अभयारण्य

बनासकांठा भ्रमण की शुरूआत आप यहां के प्रसिद्ध जैसोर स्लॉथ भालू अभयारण्य की रोमांचक सैर से कर सकते हैं। यह अभयारण्य मुख्यत: अपने स्लॉथ भालू के लिए जाना जाता है। 180 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला यह वन्य क्षेत्र गुजरात-राजस्थान की सीमा पर स्थित है। इस जंगल क्षेत्र को 1978 में एक अभयारण्य की संज्ञा दी गई थी। जैसोर अभयारण्य को बसाने का मुख्य उद्देश्य दुर्लभ स्लॉथ भालू को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना था।

आप इसके अलावा इस अभयारण्य में तेंदुआ, सांभर, जंगली सूअर, जंगली बिल्ली, भेड़िया आदि जीवों को देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां विभिन्न पक्षी प्रजातियों को देखने का मौक भी प्राप्त कर सकते हैं। एक रोमांचक सैर के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

दांतीवाड़ा डैम

दांतीवाड़ा डैम

जैसोर स्लॉथ भालू अभयारण्य की सैर के अलावा आप यहां के दांतीवाड़ा बांध का भ्रमण कर सकते हैं। पश्चिम बानस नदी बना यह बांध यहां के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जिसे सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए बनाया गया था।

यह एक अनोखा बांध है जो मिट्टी की चिनाई कर बनाया गया है। वीकेंड के दौरान भ्रमण के लिए यह एक योग्य स्थल है, जहां आप एक कुछ समय आराम के बिता सकते हैं। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह एक शानदार स्थल है।

कैलाश वाटिका गार्डन

कैलाश वाटिका गार्डन

अगर आपको हरी-भरी वनस्पतियों से प्रेम है तो आपको एक बार कैलाश वाटिका गार्डन की सैर जरूर करनी चाहिए। यह एक बहुउद्देश्यीय उद्यान है जिसे वर्ष 2005 में बनाया गया था। कैलाश वाटिका यहां पास में स्थित लॉ गार्डन के पास स्थित है। यहां सुबह और शाम के वक्त आसपास के लोगों को योग-प्राणायाम जैसी गतिविधियां करते देखा जा सकता है।

वाटिका का हरा-भरा माहौल यहां आने वाले आगंतुकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए एक अलग से पार्क का निर्माण किया गया है। एक आरामदायक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

गब्बर टेम्पल, अम्बाजी

गब्बर टेम्पल, अम्बाजी

PC-KartikMistry

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। गब्बर टेम्पल, अम्बाजी यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है, जहां दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। यह पवित्र स्थल अम्बाजी पर्वत से 4.5 किमी की दूरी पर गुजरात-राजस्थान की सीमा पर स्थित है। यह एक पौराणिक स्थल है, जो भारत के प्रसिद्ध 51 शक्तिपीठों में गिना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार देवी सती का ह्रदय इसी पहाड़ी पर गिरा था। यहां एक अखंड ज्योति यहां हमेशा जलती रहती है। आध्यात्मिक शांति के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- KartikMistry

बनासकांठा, गुजरात का एक प्रसिद्ध जिला है, जहां परिवहन के तीनों साधनों की मदद से आसानी से पहुंचा जा सकता हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा अहमदाबाद एयरपोर्ट है। रेल सेवा के लिए आप यहां दियोदर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं।

अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी यहां तक का सफर तय कर सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों के द्वारा बनासकांठा राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+