Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानें हिमालय पर्वत के बीच बसे अनोखे शहर गंगटोक के बारे में

जानें हिमालय पर्वत के बीच बसे अनोखे शहर गंगटोक के बारे में

आज हम आपको बताने जा रहे हैं गंगटोक के बारे में। गंगटोक सिक्किम की राजधानी है और ये समुद्र तल से लगभग 5410 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। गंगटोक के मुख्य आकर्षण का केंद्र यहां का प्राकृतिक दृश्य और धार्मिक महत्व है। गंगटोक अपने प्राचीन मदिरों, शांत झीलों, मठों और दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में दुनिया के सबसे अधिक मठ मौजूद हैं।
गंगटोक साल भर लोगों का मन मोहता रहा है और इसकी मनोरम दृश्य सच में हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह मजेदार शहर हिमालय पर्वत के बिच स्थित है और साल के हर एक महीने अपने जलवायु के वजह से सिक्किम के पर्यटन स्थलों में काफी महत्वपूर्ण है।
साथ ही गंगटोक कई ऐसे आश्चर्यजनक प्राकृतिक अजूबों से भरा हुआ है। बर्फ से ढ़के पहाड़ों से लेकर मजेदार हरे भरे घने जंगलों तक। यह जगह उन लोगों को ज्यादा मंत्रमुग्ध करेगा जो प्रकृति चीजों से जुड़े हुए हैं।
यहां हमने गंगटोक की कुछ शानदार जगहों के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

नाथुला पास

gangtok

समुद्री तल से 14,450 फीट की ऊंचाई पर स्थित, नाथूला भारत में सबसे ऊंचाई वाली प्रमुख जगह है। यह सिक्किम में मौजूद है। नाथू ला गंगटोक से लगभग 55 किमी दूर है और गंगटोक की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह सिक्किम को चीन-तिब्बत एरिया से जोड़े हुए है। आपको साथ साथ ये भी बता दें की हिमालय के बीच बनाया गया यह नाथुला पास का नाम नाथू और ला से मिल कर बना है नाथू का अर्थ सुनने वाला और ला का अर्थ कान होता है। यह भारत और चीन को जोड़ने वाली तीन खुली सीमाओं में से एक है। यहां केवल भारतीय नागरिकों को जाने की परमिशन है। नाथू ला घूमने का सबसे अच्छा समय मई से नवंबर के बीच है।

एमजी रोड

gangtok

आपको बता दूं एमजी रोड को गंगटोक का दिल माना जाता है। यह मुख्य आकर्षण का केंद्र है। बता दें कि एमजी रोड राज्य की राजधानी में शॉपिंग करने की अच्छी जगह है, जिसमें कई तरह की दुकानें, रेस्तरां, और होटल हैं। इस जगह एक ओपन मॉल है, जो इस क्षेत्र का केंद्र माना जाता है और यहां आने वाले सैलानियों के लिए खरीदारी करने के लिए बेहद खास जगह है। एमजी रोड में शोपिंग करने आने वाले लोग यहा पर आराम से टहल सकते हैं। सड़क की सबसे खास बात ये है की इस जगह पर केवल पैदल यात्री ही आ सकते है और वाहनों को यहां अनुमति नहीं है। एमजी रोड के दोनों तरफ की इमारतों को हरे रंग में रंगा गया है। यह पर्यटक जगह गंगटोक फूड एंड कल्चर फेस्टिवल के नाम से भी बहुत प्रसिद्ध है। आप इस फेस्टिवल का आनंद दिसंबर में ले सकते हैं।

त्सोमगो झील

gangtok

त्सोमगो झील गंगटोक से 40 किलोमीटर की दूरी पर समुद्री तल से लगभग 12,310 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बता दें कि इस झील की एक खास बात यह है कि यह हर मौसम के साथ अपना रंग बदलती नजर आती है। ये झील सर्दियों के दौरान बर्फ की जैसे जमी रहती है, तो वहीं दूसरी तरफ गर्मियों में चारों ओर मनमोहक फूल खिलते दिखाई पड़ती है। माना जाता है कि बौद्ध भिक्षु झील के रंग को देखकर ही भविष्यवाणी किया करते थे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+