Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तर प्रदेश : ऐतिहासिक और आध्यात्मिक एहसास के लिए आएं गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश : ऐतिहासिक और आध्यात्मिक एहसास के लिए आएं गाजियाबाद

गाजियाबाद के मुख्य पर्यटन स्थल । places to visit in ghaziabad uttar pradesh hindi

नई दिल्ली से नजदीक गाजियाबाद भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है जो लोकप्रिय रूप से 'गेटवे टू यूपी' के नाम से जाना जाता है। यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र का एक हिस्सा और एक नियोजित औद्योगिक शहर भी है। इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि इसका संबंध प्राचीन काल से रहा है, जिसे बसाने का श्रेय 1740 में सम्राट मोहम्मद शाह के मंत्री वजीर गाजी-उद-दीन को जाता है।

गाजियाबाद के आसपास के इलाकों में की गई पुरातात्विक खुदाई में बहुत से ऐसे साक्ष्य प्राप्त किए गए हैं जो यहां प्राचीन सभ्यताओं के अस्तित्व के होने का प्रमाण देते हैं। यह शहर सड़कों और रेल मार्गों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुख्य प्राथमिक वाणिज्यिक, औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र भी है।

दादरी

दादरी

PC- Koshy Koshy

गाजियाबाद भ्रमण की शुरूआत आप दादरी से कर सकते हैं। गाजियाबाद से लगभग 19 किमी दूर स्थित यह स्थल विश्व के सबसे बड़े बिजली परियोजना के लिए जाना जाता है। यह एक महत्वपूर्ण शहर जो 216 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शहर में कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट और एक गैस संयंत्र है।

इसके अलावा इस शहर में सीमेंट का उत्पादन करने वाली दो बड़ी फैक्ट्रियां भी मौजूद हैं। इस शहर ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में एक अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए ऐतिहासिक तौर पर यह एक महत्वपूर्ण शहर भी है।

 दसना

दसना

गाजियाबाद शहर से10 किमी दूर दसना एक अन्य महत्वपूर्ण स्थल है, जिसे राजपूत राजा सालारसी द्वारा स्थापित किया गया था। इस स्थल से एक कहानी भी जुड़ी हुई है माना जाता है कि राजा सालरसी कभी गंगा तट पर अपना कुष्ठ रोग का उपचार करने लिए आए थे, यहां आने के बाद उन्हें इस जगह से इतना प्यार हो गया कि उन्होंने यहां एक किला भी बनवा डाला।

इस किले पर 1760 में अहमद शाह अब्दली ने कब्जा कर लिया था। आप यहां बसे सेवा की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं।

मोहन नगर

मोहन नगर

इन सब के अलावा आप मोहन नगर की सैर का आनंद उठा सकते हैं। यह एक औद्योगिक शहर है जो गाजियाबाद से करीब 7 किमी दूर ग्रैंड ट्रक करनाल रोड पर स्थित है। इस शहर का नाम एन एन मोहन के नाम पर रखा गया है। इस शहर में आप विभिन्न कारखानें और ब्रूवरी देख सकते हैं। इसके अलावा यह शहर मां दुर्गा को समर्पित मोहन नगर मंदिर के लिए भी जाना जाता है।

हिन्दू आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र यह मंदिर आसपास के क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है। विशेष मौकों पर यहां धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। यहां आसपास बड़े बाजार भी मौजूद हैं जहां खरीदारी की जा सकती है।

मोदी नगर

मोदी नगर

PC- आशीष भटनागर

बाकी स्थलों के साथ आप मोदी नगर की सैर का आनंद भी ले सकते हैं। यह नगर दिल्ली-मसूरी राजमार्ग पर स्थित है। इसका नाम गुजर माल मोदी(व्यापारी) के नाम पर रखा गया, जिन्होंने यहां एक चीनी के कारखाने की स्थापना की थी। इतिहास से जुड़े साक्ष्य बताते हैं कि इस नगर को नवाब जफर अली ने बसाया था।

इसके अलावा यह नगर रानी बाला बाई सिंधिया द्वारा निर्मित एक मंदिर(19 शताब्दी) के लिए भी जाना जाता है, जो यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र है। पिछले कुछ वर्षों में यह नगर एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में भी उभरा है।

स्वर्ण जयंती पार्क

स्वर्ण जयंती पार्क

PC- Anshul24Sharma

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप गाजियाबाद के स्वर्ण जयंती पार्क की सैर का प्लान बना सकते हैं। खासकर सर्दियों के दौरान यहां पर्यटकों का जमावड़ा लग जाता है। यह एक पिकनिक स्पॉट भी है जहां एक शानदार समय परिवार और दोस्तों के साथ बिताया जा सकता है।

यहां का पैदल पथ लगभग 1.6किमी की हरे-भरे क्षेत्र में फैला है। पर्यटन को ध्यान में रखते हुए यहां एक झील का भी निर्माण किया गया है, जहां आप नौकायन का आनंद ले सकते हैं। सुबह और शाम का दृश्य यहां बहुत ही खूबसूरत होता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+