Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अद्भुत : भारत के दो गोकर्ण एक कर्नाटक में और दूसरा छिपा है पश्चिम बंगाल में

अद्भुत : भारत के दो गोकर्ण एक कर्नाटक में और दूसरा छिपा है पश्चिम बंगाल में

पश्चिम बंगाल का खूबसूरत गांव गोकर्ण । places to visit near gokarna in murshidabad west bengal

गोकर्ण पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का एक छोटा मगर खूबसूरत गांव हैं। ग्रामीण परिवेश के साथ यह स्थान उन ट्रैवलर्स के लिए खास है जो नए और एकांत गंतव्यों की तलाश में रहते है। गोकर्ण गांव के आस-पास कई विशेष आकर्षण हैं, जो किसी भी सैलानी के लिए आनंद का मुख्य स्रोत बन सकते हैं। यह विशेष स्थान अपने पर्यटकों को आध्यात्मिक शान्ति के साथ प्राकृतिक सौंदर्यता भी प्रदान करता हैं।

गोकर्ण भारत के औपनिवेशिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण स्थल हैं जो भारत के गौरवशाली अतीत पर प्रकाश डालता है। इस खास लेख में जानिए गोकर्ण और उसके आसपास के प्रसिद्ध स्थलों के बारे में। जानिए एक प्रकृति और इतिहास प्रेमी होने के नाते यहां का भ्रमण आपके लिए क्यों जरूरी है।

हजार द्वार वाला महल

हजार द्वार वाला महल

PC- Bappaditya Nath

गोकर्ण के पास आप भारत के प्रसिद्ध हजार द्वार वाले महल की सैर का आनंद ले सकते हैं, जिसे हजारद्वारी पैलेस कहा जाता है। यह गोकर्ण के पास सबसे महत्वपूर्ण संरचना है। एक विशाल आकार, उत्कृष्ट वास्तुशिल्प, लॉन, बालकनी और एक संग्रहालय के साथ यह पूरा महल अपने हजारों दरवाजों के लिए सबसे प्रसिद्ध है, जिनमें से कुछ गैर-कार्यात्मक हैं, जिन्हें भ्रम पैदा करने बनाया गया था, ताकि कोई भी बाहरी आक्रमण की स्थित में राजपरिवार सुरक्षित निकल सके।

महल में अब एक सक्रिय संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है, जिसमें आप भारतीय अतीत से जुड़ी कई दुर्लभ वस्तुओं को देख सकते हैं।

निजामत इमामबाड़ा

निजामत इमामबाड़ा

PC- Surjasen

हजारद्वारी पैलेस के अलावा आप गोकर्ण के नजदीक निजामत इमामबाड़ा के सैर का आनंद ले सकते हैं। यह पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा मस्जिद परिसर है जो हजारद्वारी पैलेस के उत्तरी हिस्से में स्थित है।

खूबसूरत नक्काशी से युक्त सफेद संगमरमर और एक मनीकृत लॉन के साथ यह मस्जिद इस क्षेत्र का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। लोग न केवल यहां आध्यात्मिक शान्ति के लिए आते हैं बल्कि मस्जिद की वास्तुकला भी कई सैलानियों का यहां खींच ले आती है।

काठगोला

काठगोला

PC- sushanta mohanta sin

काठगोला में प्रवेश करना आपके दिमाग को भ्रमित कर सकता है, जैसे की आप यूरोप के समर हाउस में प्रवेश कर रहे हैं। दरअसल यह स्थल छोटे-छोटे कई आकर्षणों के लिए जाना जाता है, जिसमें काटगोला गार्डन, महल और काटगोला मंदिर शामिल हैं। यह पूरा स्थल लगभग 30 एकड़ की जमीन पर है, जहां आम के बाग देखने लायक हैं।

भगवान आदिश्वर को समर्पित काटगोला मंदिर की प्रतिमा 900 वर्ष पुरानी बताई जाती है। काटगोला पैलेस यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र है। एक यादगार अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

 फूटी मस्जिद

फूटी मस्जिद

PC- Suman Kumar Sircar

इन स्थानों के अलावा आप गोकर्ण के पास फूटी मस्जिद को भी देख सकते हैं। विकिरण इमारतों में से एक इस मस्जिद का निर्माण सरफराज खान द्वारा किया गया था। कहते हैं कि यह मस्जिद पूरी न बन सकी लेकिन आज भी अपनी सुंदरता के बल पर किसी का भी ध्यान आकर्षित कर सकती है।

लाल पत्थर से बने मेहराब मस्जिद को खास बनाने का काम करते हैं। मन की शांति और भागदौड़ भरी जिंदगी पर थोड़ा विराम लगाने के लिए यहां का दौरा किया जा सकता है।

कतरा मस्जिद

कतरा मस्जिद

PC- Larahasini

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप गोकर्ण के नजदीक प्राचीन कतरा मस्जिद की सैर कर सकते हैं। इतिहास से जुड़े साक्ष्य बताते हैं कि मस्जिद में कभी 5 गुंबद और 4 मीनारें थीं, जिनमें से कई हिस्से भूकंप(1987) का शिकार हो गए। यह पवित्र सरंचना नवाब मुर्शिद कुली खान का मकबरा भी है, जिन्हें यहीं दफनाया गया था।

वर्तमान की बात करें तो यह मस्जिद इस्लामिक शिक्षा का का एक बड़ा केंद्र है, जहां हजारों छात्रों के बैठने के व्यवस्था भी है। कुछ अलग अनुभव पाने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+