Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »झुंझुनू के स्थल बनाएंगे आपके राजस्थान भ्रमण को यादगार

झुंझुनू के स्थल बनाएंगे आपके राजस्थान भ्रमण को यादगार

झुंझुनू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल। places to visit in jhunjhunu rajasthan

वीरों की भूमि राजस्थान अपने किले और महलों के लिए पूरे विश्व भर में जाना जाता है। कई महान राजाओं की जन्म और शासन स्थली राजस्थान में प्राचीन भव्य संरचनाओं की भरमार है, जिनमें किले, हवेली, बावड़ी, महल, मंदिर आदि शामिल हैं। भारत के इस राज्य को 'राजाओं की भूमि' भी कहा जाता है, जहां आज भी राजे-रजवाड़ों के परिवारों को देखा जा सकता है।

आज हम यहां के प्राचीन और सांस्कृतिक खजाने में से एक खास शहर से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, जो अपनी खूबसूरत हवेलियों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं जयपुर से 180 किमी दूर बसे झुंझुनू की। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह प्राचीन स्थल आपके लिए कितना खास है। जानिए यहां के चुनिंदा शानदार स्थलों के बारे में।

मोदी और तिबरवाला हवेली

मोदी और तिबरवाला हवेली

झुंझुनू स्थित ऐतिहासिक विरासतों को देखने की शुरूआत आप यहां की मोदी और तिबरवाला हवेली से कर सकते हैं। यह एक प्राचीन महल है,जो बकिंघम महल से कहीं ज्यादा बड़े हैं। मोदी और तिबरवाला हवेली के माध्यम से आप शेखावती कलाकृति है को अंदरूनी रूप से जान सकते हैं।

यह स्थल झुंझुनू में सबसे ज्याद देखे जाने वाले स्पॉट में शामिल है। राजस्थान के अतीत और संस्कृति को बेहतर तरीके से समझने के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

खेमी सती मंदिर

खेमी सती मंदिर

PC- Indrapal Jangid

राजस्थान मेहमानदारी के मामले में एक शानदार गंतव्य के रूप में उभरा है, इसलिए यहां यहां देश-विदेश के पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यहां अब स्वच्छता और सौंदर्यवाद पर भी जोरो से ध्यान दिया जा रहा है। जसका प्रभाव आप झुंझुनू में भी देख सकते हैं। यहां ऐतिहासिक विरासतों के अलावा आप धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां प्रसिद्ध मंदिरों में आप खेमी सती का मंदिर देख सकते हैं।

अपनी खूबसूरती और वास्तुकला के बल पर यह मंदिर काफी हद तक श्रद्धालुओं के अलावा सैलानियों का ध्यान आकर्षित करता है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

आठ हवेली

आठ हवेली

आथ हवेली झुंझुनू जिले के अंतर्गत नवलगढ़ किले के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। शाब्दिक अर्थ के अनुसार आठ हवेली, हवेलियों के एक बड़े समूह (आठ) को दर्शाता है। नवलगढ़ अपने आम ही एक ऐतिहासिक भूमि है जिसकी स्थापना शेखावती के सबसे सफल शासक - शारदुल सिंह के पुत्र ठाकुर नवल सिंह द्वारा की गई थी।

हवेली में शेखावती क्षेत्र में कुछ बेहतरीन भित्तिचित्र आप देख सकते हैं। आठ हवेली राजस्थान में सबसे अच्छे हवेलियों में गिनी जाती है।

डुण्डलोद किला

डुण्डलोद किला

झुंझुनू के ऐतिहासिक स्थलों में आप डुण्डलोद फोर्ट की सैर कर सकते हैं। डुण्डलोद किला राजपूत और मुगल वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण है। दीवान-ए-ख़ास में कांच की खिड़कियां, प्राचीन वस्तुएं और एक प्रभावशाली पुस्तकालय यहां देखने लायक हिस्से हैं। जनानाओं के लिए पहली मंजिल पर अलग कक्ष का निर्माण किया गया था, जिसे आज भी देखा जा सकता है।

अब यह किला एक आरामदायक निवास में परिवर्तित हो गया है। यहां आज भी शाही अंदाज को महसूस किया जा सकता है। भारतीय इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

रानी सती का मंदिर

रानी सती का मंदिर

PC- Ankit Sihag

झुंझुनू स्थित रानी सती मंदिर एक धार्मिक स्थल, एक विरासत, पर्यटक स्थल और एक धर्मार्थ संगठन भी है। बेहतरीन वास्तुकला वाला मंदिर यहां आने वाले सैलानियों को आश्चर्यचकित करने का काम करता है। यह एक अद्भुत मंदिर है जिसके अंदर कई शाही इमारतें और भव्य मूर्तियां स्थापित हैं।

यहां सैलानियों के ठहरने की भी व्यवस्था है। आध्यात्मिकता के साथ आप यहां और भी शानदार अनुभव ले सकते हैं। आप यहां अपने परिवार के साथ एक अच्छा वक्त गुजार सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+